SmartCityDehradun ; स्मार्ट देहरादून में जानलेवा बनी सड़केँ :- बीते दिनों मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में 15 सितंबर से सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिएअभियान चलाने के आदेश दिए हैं। सीएम धामी ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि गड्ढों की वजह से किसी भी तरह की दुर्घटना नहीं होनी चाहिए। आपको बता दें कि उत्तराखंड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, एक जनवरी से 16 अगस्त के बीच सड़क दुर्घटनाओं में 235 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 854 लोग घायल हुए हैं. वही परिवहन विभाग भी इस सच्चाई को मानता है कि पर्यटन प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले मौतों का आंकड़ा हर साल बढ़ता ही जा रहा है।
देहरादून के वीआईपी कहे जाने वाले डालनवाला , बलबीर रोड , धर्मपुर , आईटी पार्क , रायपुर रोड , सहस्त्रधारा रोड सहित कई इलाकों का जब खोजी नारद ने फील्ड में दौरा किया तो यहाँ सड़कें कम और गड्ढे ज्यादा दिखाई दिए।
ख़ास बात ये भी है कि इन सड़कों से रोजाना आईएएस ,आईपीएस , विधायक आला अधिकारी भी गुजरते हैं लेकिन बड़े बड़े हिचकोले खाने के बावजूद इन सड़कों को आम लोगों के लिए गड्ढा मुक्त करने की जेहमत कोई नहीं उठाना चाहता है। कहीं ब्रेकर्स बेतरतीब उखड़े पड़े हैं तो कहीं बड़े बड़े गड्ढे पानी भर जाने से बेहद खतरनाक हो गए हैं। कहीं मलबा और पत्थर डाल कर उन्हें छिपाने की नाकाम कोशिशे भी की गयी हैं। लेकिन इन खतरनाक रास्तों से गुजरने वाली जनता मजबूरन इन गड्ढों में सड़क ढूंढती गुजरती दिखाई देती है।
सड़कों पर गड्ढे रोजाना बेसिस पर कहीं न कहीं बनते रहते हैं. ऐसे में विभाग का प्रयास है कि अधिकतर सड़कें गड्ढा मुक्त रहें. सड़कों को दुरुस्त रखने के लिए मॉनसून सीजन से पहले गड्ढा मुक्त किया जाता है और फिर मॉनसून सीजन के बाद सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाता है. ऐसे में 15 सितंबर के बाद सड़कों को गड्ढा मुक्त लिए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी. एक महीने के भीतर सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश और जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान की सख्त हिदायतों के बाद स्मार्ट देहरादून की प्रमुख सड़कों की बदहाल तस्वीरों को खोजी नारद ने कैमरे में क़ैद किया है जिससे जिम्मेदार अधिकारी और विभाग संभावित घटनाओं की गंभीरता को समझकर समय रहते सड़कों को आम लोगों के लिए सुगम और सुरक्षित बनाकर अपना कर्तव्य निभा सकें।
खोजी नारद की ग्राउंड रिपोर्ट –

