By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: DubaiJobReality : दुबई में कमाने का सपना तोड़ देगा लड़की का अनुभव
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > Uncategorized > DubaiJobReality : दुबई में कमाने का सपना तोड़ देगा लड़की का अनुभव
Uncategorized

DubaiJobReality : दुबई में कमाने का सपना तोड़ देगा लड़की का अनुभव

नौकरी के लिए दुबई जाने से पहले इन बातों को जरूर जान लें.

admin
Last updated: 2026/08/01 at 10:50 AM
admin
Share
3 Min Read
DubaiJobReality
DubaiJobReality : दुबई में कमाने का सपना तोड़ देगा लड़की का अनुभव
SHARE
Highlights
  • नौकरी लगने के बाद भी आती है यह एक दिक्कत.
  • इसे पार कर गए फिर भी इतना टाइम तो लग ही जाएगा.
  • नौकरी मिलने और सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने में तीन से चार महीने तक लग सकते हैं.

DubaiJobReality : दुबई में कमाने का सपना तोड़ देगा लड़की का अनुभव :-  विदेश जाकर अच्छी नौकरी करना और बेहतर जिंदगी जीना आज भी लाखों लोगों का सपना है। खासकर दुबई को लोग एक शानदार लाइफस्टाइल के ऑप्शन की तरह देखते हैं लेकिन वहां रह रही एक भारतीय महिला ने एक वीडियो के जरिए लोगों को इस सपने की दूसरी तस्वीर भी दिखाई है। महिला ने बताया कि दुबई में नौकरी पाना जितना आसान दिखता है, असल में उतना आसान नहीं होता।

Contents
नौकरी के लिए दुबई जाने से पहले इन बातों को जरूर जान लेंनौकरी लगने के बाद भी आती है यह एक दिक्कतइसे पार कर गए फिर भी इतना टाइम तो लग ही जाएगा

नौकरी के लिए दुबई जाने से पहले इन बातों को जरूर जान लें

दुबई में रहने वाली भारतीय महिला लाडली गौर ने अपने इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट @ladligaur से शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि अगर कोई तनाव और मुश्किलों का सामना नहीं कर सकता, तो उसे दुबई आने का फैसला सोच-समझकर करना चाहिए।

उनका कहना है कि यहां आने से पहले आपको दिमागी तौर पर काफी मजबूत होकर आना चाहिए। लाडली गौर ने बताया कि उन्हें अक्सर ऐसे छात्रों और युवाओं के मैसेज आते हैं जो 12वीं पास करने के बाद दुबई आकर नौकरी करना चाहते हैं। कई लोगों को लगता है कि यहां पहुंचते ही आसानी से नौकरी मिल जाएगी, लेकिन हकीकत इससे काफी अलग है।

नौकरी लगने के बाद भी आती है यह एक दिक्कत

गौर ने बताया कि ज्यादातर लोग विजिट वीजा पर दुबई पहुंचते हैं और फिर नौकरी की तलाश शुरू करते हैं। कई बार नौकरी मिलने के बाद भी कंपनी तुरंत रोजगार वीजा नहीं देती। पहले कुछ महीनों तक काम देखकर कर्मचारी का परफॉर्मेंस चेक किया जाता है। इस दौरान विजिट वीजा खत्म होने का खतरा भी बना रहता है, जिसे बढ़वाने में एक्स्ट्रा टाइम और पैसा दोनों लगता है।

इसे पार कर गए फिर भी इतना टाइम तो लग ही जाएगा

लाडली के मुताबिक, नौकरी मिलने और सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने में तीन से चार महीने तक लग सकते हैं। इस लंबे इंतजार के कारण कई लोग मानसिक रूप से परेशान हो जाते हैं। उन्होंने वायरल वीडियो (Viral Video) में आगे यह भी कहा कि उन्होंने अपनी आंखों से कई लोगों को बीच में ही हार मानकर अपने देश लौटते देखा है।

हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि उनका मकसद किसी को विदेश जाने से रोकना नहीं है। वह सिर्फ इतना चाहती हैं कि जो लोग दुबई जाने की योजना बना रहे हैं, वे वहां की असली स्थिति को पहले से समझ लें और हर एक चैलेंज के लिए तैयार रहें।

You Might Also Like

BhojpuriBawaal : नया रिएलिटी शो शुरू हो रहा है. नाम है ‘भोजपुरी बवाल

FSSAINews : एनर्जी ड्रिंक शब्दों का इस्तेमाल बंद करने का आदेश

KanwarYatra2026 : रोजाना ‘कांवड़ मेला स्पेशल’ ट्रेनें चलाने का फैसला

UttarakhandElection2027 : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज

RedAlertUttarakhand : उत्तराखंड में भारी बारिश का खतरा

TAGGED: #CareerAdvice, #DubaiJobReality, #DubaiJobs, #DubaiLifestyle, #DubaiRealityCheck, #DubaiWorkVisa, #GulfJobs, #IndianInDubai, #JobScamDubai, #JobSearchChallenges, #khojinaradbreakingnews, #LadliGaur, #NRIStory, #ViralVideo, #VisitVisaDubai, ForeignJobs, khojinarad

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 1, 2026 August 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article CyberCrimeNews CyberCrimeNews : रिटायर्ड लोगों को निशाना बना रहे साइबर ठग
Next Article UttarakhandTourism UttarakhandTourism : बुग्यालों में गुजारिये रातें – कुदरत से कीजिये बातें

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

BhojpuriBawaal
BhojpuriBawaal : नया रिएलिटी शो शुरू हो रहा है. नाम है ‘भोजपुरी बवाल
महाराष्ट्र August 1, 2026
FSSAINews
FSSAINews : एनर्जी ड्रिंक शब्दों का इस्तेमाल बंद करने का आदेश
Uncategorized August 1, 2026
KanwarYatra2026
KanwarYatra2026 : रोजाना ‘कांवड़ मेला स्पेशल’ ट्रेनें चलाने का फैसला
उत्तराखण्ड August 1, 2026
UttarakhandElection2027
UttarakhandElection2027 : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज
देहरादून August 1, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?