By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: UttarakhandElection2027 : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > UttarakhandElection2027 : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज
उत्तराखण्ड

UttarakhandElection2027 : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज

चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य में पहले से उपलब्ध ईवीएम के अलावा बिहार से 2,500 बैलेट यूनिट.

admin
Last updated: 2026/08/01 at 11:12 AM
admin
Share
2 Min Read
UttarakhandElection2027
UttarakhandElection2027 : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज
SHARE
Highlights
  • चुनावी तैयारियों के तहत अगले महीने जिला निर्वाचन अधिकारियों.
  • साथ ही राजनीतिक दलों और चुनाव से जुड़े विभिन्न प्रकोष्ठों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा.
  • प्रदेश में तीन वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर कार्यरत आईएएस

UttarakhandElection2027 : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज :-  उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने चुनावी कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसी क्रम में बिहार से अतिरिक्त इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) मंगाकर जिलों में भेज दी गई हैं, जबकि अगले महीने से चुनाव अधिकारियों के प्रशिक्षण और मशीनों की जांच की प्रक्रिया शुरू होगी।

चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य में पहले से उपलब्ध ईवीएम के अलावा बिहार से 2,500 बैलेट यूनिट, 6,000 वीवीपैट और 12,500 कंट्रोल यूनिट प्राप्त हुई हैं। इन्हें जिलावार वितरित किया जा चुका है। वर्तमान में प्रदेश में 27,700 बैलेट यूनिट, 25,697 वीवीपैट और 36,553 कंट्रोल यूनिट उपलब्ध हैं। सितंबर और अक्तूबर में सभी ईवीएम की प्रथम स्तर (एफएलसी) जांच की जाएगी। जांच के दौरान खराब मशीनों को अलग कर दिया जाएगा, जबकि सही पाई गई मशीनों को सुरक्षित रूप से स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा।

चुनावी तैयारियों के तहत अगले महीने जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ), रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) और अन्य चुनावी अधिकारियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही राजनीतिक दलों और चुनाव से जुड़े विभिन्न प्रकोष्ठों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतदाता जागरूकता और चुनावी भागीदारी बढ़ाने के लिए जिलावार विशेष योजनाएं भी तैयार की जा रही हैं।मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, चुनावी सामग्री जैसे पावर पैक, सील और टैग की खरीद प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी, ताकि समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा सकें।

इसके अलावा चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, प्रदेश में तीन वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर कार्यरत आईएएस, पीसीएस और चुनाव ड्यूटी से जुड़े अधिकारियों के तबादले भी जल्द किए जाएंगे। यह प्रक्रिया चुनाव से लगभग छह माह पहले पूरी की जाती है, ताकि नए अधिकारी चुनाव संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किया जा सके।

You Might Also Like

BhojpuriBawaal : नया रिएलिटी शो शुरू हो रहा है. नाम है ‘भोजपुरी बवाल

FSSAINews : एनर्जी ड्रिंक शब्दों का इस्तेमाल बंद करने का आदेश

KanwarYatra2026 : रोजाना ‘कांवड़ मेला स्पेशल’ ट्रेनें चलाने का फैसला

RedAlertUttarakhand : उत्तराखंड में भारी बारिश का खतरा

UttarakhandTourism : बुग्यालों में गुजारिये रातें – कुदरत से कीजिये बातें

TAGGED: #BureaucracyTransfer, #CEOUttarakhand, #ElectionCommissionIndia, #ElectionPreparation, #Elections2027, #EVMFirstLevelCheck, #EVMNews, #khojinaradbreakingnews, #PoliticalNewsIndia, #pushkarsinghdhami, dehradunnews, khojinarad, UttarakhandElection2027, uttarakhandnews, UttarakhandPolitics, UttarakhandVidhanSabha, VVPAT

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 1, 2026 August 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article RedAlertUttarakhand RedAlertUttarakhand : उत्तराखंड में भारी बारिश का खतरा
Next Article KanwarYatra2026 KanwarYatra2026 : रोजाना ‘कांवड़ मेला स्पेशल’ ट्रेनें चलाने का फैसला

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

BhojpuriBawaal
BhojpuriBawaal : नया रिएलिटी शो शुरू हो रहा है. नाम है ‘भोजपुरी बवाल
महाराष्ट्र August 1, 2026
FSSAINews
FSSAINews : एनर्जी ड्रिंक शब्दों का इस्तेमाल बंद करने का आदेश
Uncategorized August 1, 2026
KanwarYatra2026
KanwarYatra2026 : रोजाना ‘कांवड़ मेला स्पेशल’ ट्रेनें चलाने का फैसला
उत्तराखण्ड August 1, 2026
RedAlertUttarakhand
RedAlertUttarakhand : उत्तराखंड में भारी बारिश का खतरा
देहरादून August 1, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?