DehradunRain : रात्रि से हो रही है भारी वर्षा के दृष्टिगत, जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान सुबह से ही फील्ड में :- जिलाधिकारी में प्रातः काल का नंदा की चौकी पुल के क्षतिग्रस्त अप्रोच वाल का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करते हुए 3 घंटे के अंदर एप्रोच वाल को रिस्टोर करने के निर्देश दिए ।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में:- SocialMediaDebate : BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बयान बना गले की फांस
इसके उपरांत जिलाधिकारी में शहर से निरीक्षण करते हुए सोडा सरोली पहुंचे जहां पीएमजीएसवाई की वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़क को तत्काल खोलने के निर्देश दिए गए हैं वही मलबा आने से बंद थानों मार्ग को यातायात हेतु बहाल कर दिया गया है।
जिलाधिकारी फील्ड में बने हुए हैं तथा वर्षा से क्षति का निरीक्षण कर रहे हैं। खोजी नारद से बात करते हुए डीएम डॉ आशीष चौहान ने बताया है कि कंट्रोल रूम और आपदा प्रबंधन के सभी अधिकारी देर रात से ही मुस्तैद है और हर संभावित प्रभावित क्षेत्र का खुद फील्ड में दौरा कर रहे हैं लिहाजा सुबह से ही डीएम आशीष चौहान देहरादून के अलग-अलग इलाकों का दौरा कर बारिश से हो रहे प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को ऑन द स्पॉट निर्देश देकर लोगों को राहत दे रहे हैं।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में:- EducationMinistry : कौन हैं Pralhad Joshi जिन पर PM Modi ने जताया भरोसा
साथ ही साथ अपील भी कर रहे हैं कि आपदा या बाढ़ से प्रभावित कोई भी व्यक्ति या परिवार किसी भी तरह की समस्या आने पर तत्काल जिला प्रशासन से संपर्क करें और वहां पर अधिकारी उनकी सेवा और सुरक्षा के लिए 24 घंटे अलर्ट किए गए हैं।

