By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: HarGharTiranga : हर घर तिरंगा अभियान से देशभक्ति की अलख जगाएगी भाजपा
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > HarGharTiranga : हर घर तिरंगा अभियान से देशभक्ति की अलख जगाएगी भाजपा
उत्तराखण्ड

HarGharTiranga : हर घर तिरंगा अभियान से देशभक्ति की अलख जगाएगी भाजपा

पीएम मोदी के नेतृत्व में तिरंगा अभियान बना राष्ट्रभक्ति का जन आंदोलन : भट्ट

admin
Last updated: 2026/07/28 at 12:23 PM
admin
Share
4 Min Read
HarGharTiranga
HarGharTiranga : हर घर तिरंगा अभियान से देशभक्ति की अलख जगाएगी भाजपा
SHARE
Highlights
  • तिरंगा अभियान के सफल संचालन के लिए भाजपा प्रदेश टोली गठित !
  • प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए कहा किे विगत वर्षों की तरह इस बार 10 अगस्त से 15 अगस्त तक घर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा.
  • अभियान को लेकर अपने संदेश में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर प्रारंभ हुआ हर घर तिरंगा.

HarGharTiranga : हर घर तिरंगा अभियान से देशभक्ति की अलख जगाएगी भाजपा :-  भाजपा, व्यापक स्वरूप में हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा अभियान से राज्य भर देशभक्ति की अलख जगाने जा रहे हैं। जिसके तहत 14 अगस्त से घर घर तिरंगा फहराने के साथ पदयात्रा, शहीदाें का सम्मान, जनजागरण कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ा जायेगा। सभी कार्यक्रमों के सफल समन्वय, संचालन और सफलता के दृष्टिगत प्रदेश टीम का गठन भी किया गया है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए कहा किे विगत वर्षों की तरह इस बार 10 अगस्त से 15 अगस्त तक घर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। मंडल स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों के क्रम में 13 से 15 अगस्त के दौरान राज्य के प्रत्येक घर में तिरंगा लगाने के लक्ष्य पर कार्य किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेन्द्र भट्ट के निर्देशानुसार पार्टी के सभी विधायक, सांसद, सरकार में मंत्री एवं जनप्रतिनिधि सभी, कार्यकर्ता के सहयोग से कार्यक्रमों में व्यापक जन भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। जिसके क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शैलेंद्र बिष्ट के संयोजन में प्रदेश की अभियान टीम का गठन किया गया है। उनके साथ सह संयोजक के रूप में श्री गुंजन सुखीजा, श्री गौरव पांडेय और श्री विपुल मैंदाेली को जिम्मेदारी दी गई है।

अभियान को लेकर अपने संदेश में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर प्रारंभ हुआ हर घर तिरंगा अभियान आज एक राष्ट्र भक्ति का जन आंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर चुका है। इसने प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और आत्मीयता की भावना को और सशक्त किया है।

प्रत्येक वर्ष सभी देशवासी हर्ष और उल्लास के साथ राष्ट्रोत्सव के इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। स्वयं मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ बीते 12 वर्षों में देश का अद्भुत मान बढ़ा, दुनिया में सम्मान मिला। तिरंगा यात्रा के साथ देश के विकास की यात्रा भी निरंतर जारी रहेगी। क्यूंकि सशक्त, समृद्ध, सुरक्षित, तथा एक भारत-श्रेष्ठ भारत अब सिर्फ सपना ही नहीं मोदी जी के नेतृत्व में यथार्थ है।

अभियान में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार ने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक घर, सभी प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने हेतु जनजागरण अभियान चलाया जाएगा, साथ ही युवाओं एवं विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति एवं संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राष्ट्र निर्माताओं के योगदान का स्मरण किया जाएगा।

प्रत्येक मंडल में 10 अगस्त से 14 अगस्त, 2026 तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा युवा मोर्चा के नेतृत्व में इस यात्रा में अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित कराई जाएगी। इसी तरह प्रत्येक जिले में देश भक्ति के गीत एवं राष्ट्रगान के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का बड़े स्तर पर आयोजन होगा।

इसी तरह समाज के प्रबुद्धजन, विशिष्टजन, सेवानिवृत्त सैनिक एवं सुरक्षा कर्मी, सेलिब्रिटी, सामाजिक संगठनों, युवा संगठनों एवं महिला संगठनों को आमंत्रित कर कार्यक्रम किए जाएंगे। वहीं शहीद स्मारकों, वीर सपूतों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं के आस-पास स्वच्छता अभियान चलाया जाए तथा उसके उपरांत पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण किया जाए।

प्रत्येक मंडल में भारत माता के वीर सपूत सैनिकों तथा देश की सेवा में अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले पुलिस कर्मियों के घरों पर जाकर के उनके परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। सीमावर्ती क्षेत्रों में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि सीमा चौकियों का उचित अनुमति के साथ सैनिकों को सम्मानित करें।

You Might Also Like

AzadSamajParty : 2027 चुनाव के लिए Azad Samaj Party तैयार!

HinduRakshaDal : हिन्दू रक्षा दल के कार्येकर्ता सागर बजरंगी और श्रद्धा के ऊपर पैसो को लेकर लगाए आरोप

SilentVillage : ‘साइलेंट विलेज’ जहां ना बोल ना सुन पाते हैं

GPSShutdown : अगर GPS बंद हो जाए तो क्या-क्या होगा?

MandukyaUpanishad : चेतना की चौथी अवस्था तुरीय का रहस्य

TAGGED: #BJPNews, #BJPStrategy, #HarGharTiranga, #HarGharTiranga2026, #IndependenceDay2026, #khojinaradbreakingnews, #MAHENDRABHATT, #ManveerChauhan, #NationalPride, #Patriotism, #TirangaCampaign, #TirangaYatra, #UttarakhandBJP, dehradunnews, khojinarad, uttarakhandnews, ViksitBharat2047

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 28, 2026 July 28, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article NandaKiChowki : नंदा की चौकी में पुलिया टूटने की खबर अफवाह – प्रशासन
Next Article DehradunRain : रात्रि से हो रही है भारी वर्षा के दृष्टिगत, जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान सुबह से ही फील्ड में

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AzadSamajParty : 2027 चुनाव के लिए Azad Samaj Party तैयार!
वीडियो September 9, 2026
HinduRakshaDal : हिन्दू रक्षा दल के कार्येकर्ता सागर बजरंगी और श्रद्धा के ऊपर पैसो को लेकर लगाए आरोप
देहरादून September 9, 2026
SilentVillage
SilentVillage : ‘साइलेंट विलेज’ जहां ना बोल ना सुन पाते हैं
राज्य September 9, 2026
GPSShutdown
GPSShutdown : अगर GPS बंद हो जाए तो क्या-क्या होगा?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ September 9, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?