ChristmasInIndia : क्रिसमस पर देश के 5 सबसे बड़े चर्च सजे :- दुनियाभर में 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार की तैयारियां शुरू हो चुकी है। क्रिसमस के दिन लोग चर्च में प्रार्थना करते हैं और मोमबत्ती जलाते हैं।इस दिन को प्रभु यीशू के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन चर्च को खासतौर से सजाया जाता है। हम आपको भारत के पॉपुलर चर्च के बारे में बता रहे हैं जहां जाकर आप क्रिसमस को खास बना सकते हैं।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- IndianRailwaysFareHike : रेलवे ने बढ़ाया किराया, 26 दिसंबर से होगा लागू
ये हैं भारत के फेमस चर्च
माउंट मेरी चर्च, मुंबई :- यह चर्च मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित है। यह न सिर्फ एक धार्मिक स्थल है बल्कि पर्यटन की प्रमुख जगहों में से एक भी है। हर साल यहां पर बांद्रा फेयर लगता है जो मदर मैरी को समर्पित है। इस चर्च में हर दिन हजारों श्रद्धालु आते हैं।
सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल, दिल्ली
यह दिल्ली के सबसे बड़े और पुराने चर्चों में से एक है। यह चर्च अपने गॉथिक स्टाइल के लिए जाना जाता है। क्रिसमस के दिन इस चर्च की रौनक देखने लायक होती है। इस दिन यहां पर खूब भीड़ होती है।
बैसिलिका ऑफ बॉम जीसस चर्च, गोवा
यह चर्च बेहद खूबसूरत है और गोवा की शान है। यह चर्च ओल्ड गोवा में स्थित है और यूनेस्को की हेरिटेज साइट है। इस बेसिलिका चर्च का निर्माण 16वीं शताब्दी में किया गया था। यह चर्च सेंट फ्रांसिस जेवियर का घर माना जाता है क्योंकि इस चर्च में सेंट फ्रांसिस जेवियर का पार्थिव शरीर आज भी मौजूद है जिसे देखने दुनियाभर से पर्यटक आते हैं।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- DehradunPollution : देहरादून में बढ़ता प्रदूषण
सेंट फ्रांसिस जेवियर कैथेड्रल, कोट्टार
यह एक बहुत सुंदर और एतिहासिक चर्च है जिसका निर्माण 16वीं शताब्दी में किया गया था। यह भारत का सबसे पुराना यूरोपीय चर्च है। इस चर्च में पुर्तगाली खोजकर्ता वास्को दा गामा की समाधि भी है। इसके ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है।
सेंट मैरी बेसिलिका, बेंगलुरु
भारत के फेमस चर्चों में से एक सेंट मैरी बेसिलिका चर्च है जो बेंगलुरु के शिवाजी नगर में स्थित है। यह शहर के सबसे पुराने चर्चों में से एक है। यह चर्च अपने गॉथिक शैली की वास्तुकला के लिए जाना जाता है।

