By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: IASDeepakRawat : कमिश्नर दीपक रावत ने खंगाला डीएम दफ्तर !
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > अल्मोड़ा > IASDeepakRawat : कमिश्नर दीपक रावत ने खंगाला डीएम दफ्तर !
उत्तराखण्ड

IASDeepakRawat : कमिश्नर दीपक रावत ने खंगाला डीएम दफ्तर !

आयुक्त ने किया डीएम कार्यालय का निरीक्षण.

admin
Last updated: 2026/07/27 at 11:13 AM
admin
Share
4 Min Read
IASDeepakRawat
IASDeepakRawat : कमिश्नर दीपक रावत ने खंगाला डीएम दफ्तर !
SHARE
Highlights
  • लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश.
  • अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के न्यायालय का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम.
  • राजस्व अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान कुमाऊं आयुक्त ने राजस्व, भूमि संबंधी नकल हेतु प्राप्त आवेदनों.

IASDeepakRawat : कमिश्नर दीपक रावत ने खंगाला डीएम दफ्तर ! :-  अपनी कार्यशैली से हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाले उत्तराखंड के आईएएस दीपक रावत जो इस वक़्त आयुक्त कुमाऊँ हैं उन्होंने निरीक्षण के दौरान जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय, अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय सहित विभिन्न पटलों शस्त्र अनुभाग,  अनुभाग, सूचना का अधिकार (आरटीआई) अनुभाग, राजस्व अभिलेखागार, भू-अभिलेख अनुभाग एवं अन्य संबंधित दफ्तरों में रियलिटी चेक किया ।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के न्यायालय का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम, गुंडा नियंत्रण अधिनियम तथा  स्टांप अधिनियम से संबंधित लंबित वादों की स्थिति की जानकारी देते हुए अभिलेखों के दस्तावेज पलटे , इस दौरान न्यायालय में लंबित वादों के निस्तारण की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी भी दिखाई और अधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह नियमित रूप से लंबित प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आयुक्त  ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु व्यापक एवं सघन प्रवर्तन अभियान संचालित करने के  भी निर्देश  दिए, जिससे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके तथा आमजन को सुरक्षित एवं मानक अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध हो।

राजस्व अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान कुमाऊं आयुक्त ने राजस्व, भूमि संबंधी नकल हेतु प्राप्त आवेदनों, व पंजिका में अंकन करना, समय पर नकल उपलब्ध कराने संबंधित कार्यों के बारे में संबंधित पटल प्रभारी से जानकारी ली गई।उन्होंने कहा कि नक़ल  को समय पर आवेदक को उपलब्ध कराई जाय,उसमें देरी न हो।

उन्होंने नकल प्राप्त करने हेतु प्राप्त आवेदनों को पंजिका में अद्यतन व अंकन न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जो भी आवेदन नकल प्राप्ति हेतु प्राप्त होते हैं उसी दिन पंजिका में दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यों में पारदर्शिता होनी चाहिए। साथ ही निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के संबंध में संबंधित पटल सहायक/ कार्मिकों  से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने  निर्देश दिए कि संबंधितों से स्पष्टीकरण अगर संतोष जनक प्राप्त नहीं होता है तो दोनों कार्मिकों को प्रतिकूल प्रवष्टि दी जाय।साथ ही कुमाऊं आयुक्त ने  कहा कि दोनों अपर जिलाधिकारी मांह में एक एक बार राजस्व अभिलेखागार का निरीक्षण करेंगे। इस हेतु उन्होंने जिलाधिकारी को  रोस्टर जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सरल व पारदर्शी बनाए जाने हेतु प्रत्येक मांह सी सी टीवी रिकॉर्डिंग अपर जिलाधिकारी चेकिंग करेंगे।

शस्त्र पटल व खनन पटल के निरीक्षण के दौरान संपादित कार्यों व अच्छी प्रगति पर आयुक्त द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह प्रत्येक मांह गन हाउस का गहनता से निरीक्षण करेंगे।

जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के निरीक्षण के दौरान विभिन्न वादों एवं निस्तारित वादों की जानकारी लेने के साथ ही पत्रावलियों का अवलोकन किया गया। जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में वादों के निस्तारण की  काफी अच्छी प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इसी तरह अपर जिलाधिकारी भी अपने न्यायालय में लंबित वादों का समय पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

You Might Also Like

UttarakhandNews : साहित्यकार समाज का दर्पण – मुख्यमंत्री

KanwarYatra2026 : कांवड़ मेले की कमान सुपर जोनल, जोनल , सेक्टर मजिस्ट्रेट के हवाले

AIImageGenerator : बिना बताए आपका चेहरा होगा AI से क्लोन

PujaRules : पूजा की चौकी पर लाल कपड़ा क्यों बिछाते हैं ?

GuatemalaGraveRent : मरने के बाद लाश को देना पड़ता है ‘किराया’

TAGGED: #DeepakRawatAction, #DMOfficeInspection, #Governance, #IASDeepakRawat, #IASOfficer, #Inspection, #khojinaradbreakingnews, #KumaonCommissioner, #KumaunNews, #NewsUpdate, #RealityCheck, #StrictIAS, #UttarakhandAdministration, AdministrativeAction, DeepakRawatIAS, khojinarad, uttarakhandnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 27, 2026 July 27, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article AIImageGenerator AIImageGenerator : बिना बताए आपका चेहरा होगा AI से क्लोन
Next Article KanwarYatra2026 KanwarYatra2026 : कांवड़ मेले की कमान सुपर जोनल, जोनल , सेक्टर मजिस्ट्रेट के हवाले

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandNews
UttarakhandNews : साहित्यकार समाज का दर्पण – मुख्यमंत्री
देहरादून July 27, 2026
KanwarYatra2026
KanwarYatra2026 : कांवड़ मेले की कमान सुपर जोनल, जोनल , सेक्टर मजिस्ट्रेट के हवाले
उत्तराखण्ड July 27, 2026
AIImageGenerator
AIImageGenerator : बिना बताए आपका चेहरा होगा AI से क्लोन
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ July 27, 2026
PujaRules
PujaRules : पूजा की चौकी पर लाल कपड़ा क्यों बिछाते हैं ?
खोजी नारद कहिंन July 27, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?