PM मोदी का जापान दौरा | टोक्यो में भव्य स्वागत :- नमस्कार दोस्तों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय जापान यात्रा के लिए शुक्रवार को टोक्यो पहुंच गए। टोक्यो एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ और इस दौरान भारत की सांस्कृतिक विरासत की अद्भुत झलक भी देखने को मिली, खास बात ये रही कि जापानी महिलाओं ने राजस्थानी पारंपरिक पोशाक पहनकर, राजस्थानी लोकगीत गाकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया, जापानी महिला ने गाया हिंदी भजन, इस स्वागत समारोह में सबसे खास पल वो था जब एक जापानी महिला, जो खुद को राजस्थानी मधु कहती हैं, ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए हिंदी में एक भजन गाया।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- 31 अक्टूबर को फिर लौटेगा बाहुबली का जादू
उन्होंने बताया कि मोदी जी ने उनसे पूछा, क्या आप गा सकती हैं, और जब उन्होंने हामी भरी, तो उन्होंने एक सुंदर भजन प्रस्तुत किया, इस क्षण ने वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया और यह भारत-जापान के सांस्कृतिक संबंधों की गहराई को दर्शाता है, जापान के प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात, विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री मोदी जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ एक अहम बैठक करेंगे, ये वार्षिक शिखर वार्ता दोनों देशों के बीच सहयोग को नई ऊंचाई देने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
इस बैठक में व्यापार, रक्षा, तकनीक और संस्कृति जैसे कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी, अपने बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह यात्रा भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक और सभ्यतागत रिश्तों को और मज़बूत करने का एक शानदार अवसर है, इसके बाद चीन का दौरा करेंगे पीएम मोदी, जापान दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इकतीस अगस्त से एक सितंबर तक चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन S C O शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- देहरादून में तेज बारिश का अलर्ट | 100 से अधिक सड़कें बंद
यह उनकी सात साल बाद चीन यात्रा होगी और खास बात ये है कि 2020 में गलवान घाटी की झडप के बाद यह पहली बार होगा जब पीएम मोदी चीन की ज़मीन पर कदम रखेंगे, प्रधानमंत्री मोदी की यह एशियाई कूटनीतिक यात्रा भारत के लिए कई मायनों में अहम मानी जा रही है, जापान के साथ जहां संबंधों को नई गति मिलने की उम्मीद है, वहीं चीन में होने वाला S C O सम्मेलन वैश्विक राजनीति के लिहाज़ से बेहद अहम साबित हो सकता है, ऐसी ही ताज़ा खबरों और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं की जानकारी के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और कमेंट में बताएं, क्या भारत जापान के रिश्ते और मज़बूत हो सकते हैं।

