By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: SleepCompetition : अनोखा कॉम्पिटिशन, 90 मिनट सो – जीतो लाखों रुपये
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > Uncategorized > SleepCompetition : अनोखा कॉम्पिटिशन, 90 मिनट सो – जीतो लाखों रुपये
Uncategorized

SleepCompetition : अनोखा कॉम्पिटिशन, 90 मिनट सो – जीतो लाखों रुपये

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये प्रतियोगिता पांच अक्टूबर 2026 को जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित की जाएगी.

admin
Last updated: 2026/09/17 at 11:37 AM
admin
Share
4 Min Read
SleepCompetition
SleepCompetition : अनोखा कॉम्पिटिशन, 90 मिनट सो - जीतो लाखों रुपये
SHARE
Highlights
  • जापानी मैट्रेस कंपनी इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है.
  • विजेता को 2.22 मिलियन जापानी येन यानी करीब 13.76 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा.
  • प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले लोगों को सीधे बिस्तर पर जाकर सोने की अनुमति नहीं होगी.

SleepCompetition : अनोखा कॉम्पिटिशन, 90 मिनट सो – जीतो लाखों रुपये :-  दुनिया के अलग-अलग देशों में ढेरों तरह की प्रतियोगिताएं होती हैं जिनमें विजेता को इनाम दिया जाता है. मगर कभी नींद से जुड़ी प्रतियोगिता के बारे में सुना है? यानी ऐसा कॉम्पिटिशन में जिसमें सिर्फ अच्छी नींद लेने के बदले ही लाखों रुपये का इनाम जीता जा सकता है. सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगता है, मगर जापान में सचमुच एक ऐसी ही प्रतियोगिता का आयोजन होने वाला है. इस प्रतियोगिता में 90 मिनट की अच्छी नींद लेने वाले शख्स को 13.7 लाख का इनाम मिल सकता है. इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी को 90 मिनट की नींद लेकर अपनी नींद लेने की गुणवत्ता को साबित करना होगा. इस अनोखी प्रतियोगिता में विजेता को करीब 13.7 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये प्रतियोगिता पांच अक्टूबर 2026 को जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित की जाएगी. इसका आयोजन शेयर ग्रीन मिनामी आओयामा (Share Green Minami Aoyama) में होगा. जापानी मैट्रेस कंपनी इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है. विजेता को 2.22 मिलियन जापानी येन यानी करीब 13.76 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा. प्रतियोगिता के दौरान हर प्रतिभागी को 90 मिनट का समय मिलेगा. इस दौरान उसकी नींद को खास उपकरणों की मदद से ट्रैक किया जाएगा. इसमें यह देखा जाएगा कि प्रतिभागी कितनी जल्दी सोता है, उसकी नींद कितनी गहरी होती है और पूरी अवधि के दौरान उसकी नींद कितनी स्थिर रहती है. यानी सिर्फ जल्दी सो जाना ही काफी नहीं होगा, बल्कि नींद की क्वालिटी भी मायने रखेगी।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले लोगों को सीधे बिस्तर पर जाकर सोने की अनुमति नहीं होगी. सोने से पहले उन्हें कुछ एक्सरसाइज पूरी करनी होंगी. इसके बाद प्रतिभागियों को बेतरतीब तरीके से एक स्लीप आइटम दिया जाएगा. प्रतियोगिता का मकसद प्राकृतिक नींद को परखना है, इसलिए प्रतिभागी पहले से तैयारी के नाम पर पूरी रात जाग नहीं सकते. प्रतियोगिता में नींद की दवाओं या किसी तरह की मेडिटेशन का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी. आयोजक यह देखना चाहते हैं कि प्रतिभागी सामान्य तरीके से कितनी अच्छी नींद ले सकता है. इतना ही नहीं, नींद के दौरान कुछ अप्रत्याशित परेशानियां भी पैदा की जा सकती हैं, ताकि प्रतिभागियों की नींद की स्थिरता को परखा जा सके।

मुख्य विजेता के अलावा कुछ खास नींद से जुड़ी उपलब्धियों के लिए भी पुरस्कार दिए जाएंगे. इनमें Deep Sleep Dive Award और अलग-अलग तरह की स्लिपिंग पॉजिशन से जुड़े पुरस्कार शामिल हैं. आवेदन के लिए कोई फीस नहीं रखी गई है. प्रतियोगिता में तीन सेशन होंगे और हर सेशन में करीब 20 प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है. आयोजकों का कहना है कि इस प्रतियोगिता के जरिए जापान में नींद की कमी और अच्छी Quality Sleep की अहमियत को लेकर जागरूकता बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

You Might Also Like

CBIInvestigation : ‘आदित्य ने जुर्म किया, हमारे पास सबूत हैं’: सतीश सालियान

SPCityDehradun : नशे के खिलाफ युवाओं को करूँगा जागरूक – शेखर सुयाल

AnkitaBhandariCase : न्याय की लड़ाई लड़ने वाले अधिवक्ता भी सुरक्षित नहीं – यशपाल आर्य

BJPvsCongress : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर भाजपा का पलटवार

YamunaAarti : हरिघाट पर भव्य आरती कर मुख्यमंत्री ने किया कालसी का कायाकल्प

TAGGED: #DeepSleep, #JapanNews, #khojinaradbreakingnews, #QualitySleep, #SleepChallenge, #TokyoNews, #viralnews, 13LakhPrize, 90MinuteSleep, JapanSleepContest, khojinarad, SleepCompetition, SleepContest, SleepPrizeMoney, TokyoSleepCompetition, trendingnews, WeirdCompetition

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 17, 2026 September 17, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article RadhaRani RadhaRani : कृष्ण से पहले राधा का नाम क्यों लेते है?
Next Article DadasahebPhalkeAward DadasahebPhalkeAward : अनंत नाग को मिलेगा दादा साहब फाल्के अवार्ड

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

CBIInvestigation
CBIInvestigation : ‘आदित्य ने जुर्म किया, हमारे पास सबूत हैं’: सतीश सालियान
तत्काल प्रभाव September 18, 2026
SPCityDehradun
SPCityDehradun : नशे के खिलाफ युवाओं को करूँगा जागरूक – शेखर सुयाल
उत्तराखण्ड September 18, 2026
AnkitaBhandariCase
AnkitaBhandariCase : न्याय की लड़ाई लड़ने वाले अधिवक्ता भी सुरक्षित नहीं – यशपाल आर्य
उत्तराखण्ड September 18, 2026
BJPvsCongress
BJPvsCongress : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर भाजपा का पलटवार
उत्तराखण्ड September 18, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?