मोबाइल कहां-कहां नहीं रखना चाहिए ? : ख़बरों में एक खबर ऐसी जो आपकी ज़िंदगी से सीधी जुडी है। हम और आप बिना किसी गैजेट के समय गुज़ार सकते हैं सिवाय मोबाइल के …व्हाट्सअप इंस्टाग्राम , एफबी पर घंटों समय गुज़ारने वाले लोग हर समय अपने साथ मोबाइल रखते हैं, जो कि स्वास्थ्य के लिहाज से बिलकुल ठीक नहीं है …. तेज़ रौशनी और स्क्रीन की हीट और रेडिएशन के कारण फोन को कहां-कहां नहीं रखना चाहिए, आपके लिए ये जान लेना बहुत जरूरी है…. तो चलिए ध्यान से पढ़िए खोजी नारद की इस रिपोर्ट को जिसमे आपको मोबाइल रखने से जुड़ी बेहद ज़रूरी जानकारी दे रहे हैं…
आज के दौर में स्मार्टफोन ने हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को काफी आसान बना दिया है. ज्यादातर लोगों की लाइफ स्मार्टफोन के बिना सुचारू रूप से चल ही नहीं सकती है…. एक्सपर्ट्स के मुताबिक लोगों को स्मार्टफोन की लत लग गई है. स्मार्टफोन के फायदे होने के साथ-साथ नुकसान भी होते है. कई तरह की रिचर्स में सामने आया है कि स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल आंखों को नुकसान पहुंचाता है और इस कारण नींद न आने की समस्या भी हो जाती है…
60% लोगों ने स्मार्टफोन के कारण सेक्स लाइफ में समस्या की बात स्वीकारी
इन दिनों स्मार्टफोन और मोबाइल का बढ़ता इस्तेमाल अडिक्शन बनता जा रहा है जिस वजह से न सिर्फ लोगों की मानसिक सेहत पर असर पड़ रहा है बल्कि स्मार्टफोन का हद से ज्यादा इस्तेमाल अब लोगों के यौन जीवन यानी सेक्स लाइफ भी पर तेजी से असर डाल रहा है। मोरक्को के कासाब्लांका में शेख खलीफा बेन जायद अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय अस्पताल के यौन स्वास्थ्य विभाग की स्टडी में करीब 60 फीसदी लोगों ने स्मार्टफोन के कारण सेक्स लाइफ में समस्याएं आने की बात को स्वीकार किया।
हैरान करने वाली बात है कि ये आंखों के अलावा सेहत को दूसरे तरीकों से भी नुकसान पहुंचाता है…. इससे निकलने वाले रेडिएशन स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते हैं….लोग हर समय अपने साथ मोबाइल फोन को रखते हैं, जो कि स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं माना जाता… रेडिएशन के कारण फोन को कहां-कहां नहीं रखना चाहिए, आपके लिए ये जान लेना बहुत जरूरी है…
तकिए के नीचे ऐसा देखा गया है कि युवा ही क्या उम्रदराज लोग भी फोन को अपने साथ हर पल रखते हैं…. वे रात में सोते समय इसे तकिए के नीचे तक रखते हैं… एक्सपर्ट्स के मुताबिक मोबाइल से निकलने वाला रेडिएशन दिमाग के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है… कहते हैं कि तकिए के नीचे लगातार फोन रखकर सोने वालों को एक समय पर सिर में दर्द और चक्कर जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं…
पीछे वाली पॉकेट में कई लोगों को फोन को पीछे वाली पॉकेट में रखने की आदत होती है….. युवाओं में आजकल फोन को पीछे वाली पॉकेट में रखने का ट्रेंड चल रहा है… ऐसा करने पर भी शरीर को नुकसान होता है…. एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस कंडीशन में पेट में दर्द और पैरों में दर्द की प्रॉब्लम हो सकती है…. साथ ही इस गलती के कारण आपका फोन टूट या चोरी भी हो सकता है, इसलिए स्मार्टफोन को ऐसे रखने से परहेज करें…शर्ट की पॉकेट में कई बार लोग जल्दी या आराम के चक्कर में फोन को शर्ट की पॉकेट में भी रखना शुरू कर देते हैं…. एक्सपर्ट्स का मानना है कि फोन को ऐसे रखने से दिल से जुड़ी बीमारियां हो सकती है…
अगर आप हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारी से खुद को बचाकर रखना चाहते हैं, तो भूल से भी शर्ट की पॉकेट में फोन को रखने की आदत न डालें…. एक्सपर्ट डॉक्टर्स बताते हैं कि फोन से निकलने वाले रेडिएशन से दिल कमजोर होता जाता है…. लिहाज़ा हम आपसे गुज़ारिश करते हैं कि अगर आपको अपना मोबाइल जेब में ख़ास कर पेंट की जेब और सीने के पास रखने की आदत है तो अब सम्हल जाएँ क्योंकि सेहत से बढ़कर कुछ नहीं है।

