KargiGrantDehradun : करगी ग्रांट में हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा का विरोध, स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी :- देहरादून के करगी ग्रांट स्थित मुस्लिम बस्ती में उस समय माहौल गरमा गया, जब हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा अपने समर्थकों के साथ इमरान खान के विरोध को लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले हिंदू रक्षा दल की ओर से इमरान खान के घर पहुंचकर विरोध करने की बात कही गई थी।
इसी क्रम में हिंदू रक्षा दल के लोग करगी ग्रांट पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनके पहुंचने का जमकर विरोध किया। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।
विरोध के चलते क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशासन से मामले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह के विवाद की स्थिति को रोकने की मांग की।
अब सवाल यह है कि आखिर इमरान खान को लेकर शुरू हुआ यह विवाद आगे क्या रूप लेगा और प्रशासन इस पूरे मामले को लेकर क्या कदम उठाता है?…
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी पर CM धामी सख्त, बोले— दोषियों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेंगे

