By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: UPICharges2027 : UPI पर 2000 रुपये से ज्यादा पेमेंट पर लगेगा चार्ज ?
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ > UPICharges2027 : UPI पर 2000 रुपये से ज्यादा पेमेंट पर लगेगा चार्ज ?
तत्काल प्रभाव

UPICharges2027 : UPI पर 2000 रुपये से ज्यादा पेमेंट पर लगेगा चार्ज ?

2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर किसे देना होगा चार्ज?

admin
Last updated: 2026/08/07 at 11:11 AM
admin
Share
6 Min Read
UPICharges2027
UPICharges2027 : UPI पर 2000 रुपये से ज्यादा पेमेंट पर लगेगा चार्ज ?
SHARE
Highlights
  • सोशल मीडिया पर फैली गलत जानकारी से रहें सावधान.
  • किन लोगों और संस्थानों पर पड़ेगा असर?
  • कितना हो सकता है MDR चार्ज?

UPICharges2027 : UPI पर 2000 रुपये से ज्यादा पेमेंट पर लगेगा चार्ज ? :-  डिजिटल पेमेंट के बढ़ते इस्तेमाल के बीच UPI को लेकर एक खबर ने लोगों के बीच चिंता बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि अब UPI से 2000 रुपये से ज्यादा का भुगतान करने पर हर व्यक्ति को अतिरिक्त चार्ज देना होगा. हालांकि, इस दावे में पूरी सच्चाई नहीं है. वित्त मंत्रालय की ओर से पेश किए गए भुगतान और निपटान प्रणाली (संशोधन) विधेयक, 2027 में मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) का प्रावधान किया गया है, लेकिन इसका सीधा असर आम ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा।

Contents
क्या है MDR चार्ज और क्यों लाई जा रही है यह व्यवस्था?2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर किसे देना होगा चार्ज?सोशल मीडिया पर फैली गलत जानकारी से रहें सावधानकिन लोगों और संस्थानों पर पड़ेगा असर?कितना हो सकता है MDR चार्ज?

यह प्रस्ताव मुख्य रूप से व्यापारियों और कमर्शियल लेनदेन से जुड़ा हुआ है. यानी अगर कोई कारोबारी डिजिटल भुगतान स्वीकार करता है तो उस पर MDR लागू हो सकता है. आम लोग पहले की तरह UPI के जरिए भुगतान कर सकेंगे और उन्हें किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क देने की जरूरत नहीं होगी।

क्या है MDR चार्ज और क्यों लाई जा रही है यह व्यवस्था?

मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी MDR एक तरह का शुल्क होता है, जो व्यापारी डिजिटल पेमेंट स्वीकार करने के बदले बैंक या पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर को देते हैं. जब कोई ग्राहक कार्ड, UPI या अन्य डिजिटल माध्यम से भुगतान करता है तो इस पूरी प्रक्रिया में बैंक और पेमेंट कंपनियां सेवाएं उपलब्ध कराती हैं।

इसी सेवा के बदले MDR लिया जाता है.सरकार ने साल 2020 में UPI और रुपे डेबिट कार्ड लेनदेन पर MDR चार्ज को हटाने का फैसला किया था, ताकि देश में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिल सके. इसके बाद UPI भुगतान तेजी से बढ़ा और आज करोड़ों लोग रोजाना इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. अब नए प्रस्ताव के तहत दोबारा MDR व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है, लेकिन इसका उद्देश्य आम ग्राहकों पर बोझ डालना नहीं बल्कि डिजिटल पेमेंट सिस्टम से जुड़े खर्चों को संतुलित करना है।

2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर किसे देना होगा चार्ज?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 2000 रुपये से ज्यादा का UPI भुगतान करने पर हर व्यक्ति को चार्ज देना होगा? इसका जवाब है- नहीं. यह सीमा आम ग्राहकों के लिए नहीं बल्कि व्यापारिक लेनदेन के लिए प्रस्तावित है. अगर कोई व्यक्ति अपने दोस्त, परिवार के सदस्य या किसी अन्य व्यक्ति को 2000 रुपये से अधिक पैसे ट्रांसफर करता है तो उस पर MDR लागू नहीं होगा.इसी तरह रोजमर्रा की खरीदारी जैसे दूध, सब्जी, किराना सामान खरीदना, ऑटो रिक्शा या टैक्सी का किराया देना जैसे सामान्य भुगतान भी इससे प्रभावित नहीं होंगे. MDR का संबंध मुख्य रूप से उन व्यापारियों से है जो UPI के माध्यम से ग्राहकों से भुगतान स्वीकार करते हैं।

सोशल मीडिया पर फैली गलत जानकारी से रहें सावधान

MDR को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की गलत जानकारियां वायरल हो रही हैं. कुछ पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि अब हर UPI ट्रांजेक्शन पर चार्ज देना होगा या 2000 रुपये से ज्यादा भुगतान करने पर ग्राहक से पैसा काट लिया जाएगा. लेकिन यह दावा सही नहीं है.प्रस्तावित बदलाव में ग्राहक और व्यापारी के बीच अंतर किया गया है. भुगतान करने वाला व्यक्ति नहीं बल्कि भुगतान स्वीकार करने वाला व्यापारी इस व्यवस्था के दायरे में आएगा. इसलिए आम UPI यूजर्स को फिलहाल किसी अतिरिक्त शुल्क की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

किन लोगों और संस्थानों पर पड़ेगा असर?

यह बदलाव मुख्य रूप से बैंक, UPI सर्विस प्रोवाइडर, पेमेंट कंपनियों और उन व्यापारियों को प्रभावित करेगा जो डिजिटल माध्यम से भुगतान लेते हैं. छोटे व्यापारियों के लिए भी इसका असर सीमित रखने की कोशिश की जा रही है.जानकारी के मुताबिक, UPI पर होने वाले ज्यादातर लेनदेन 2000 रुपये से कम राशि के होते हैं. करीब 95 फीसदी ट्रांजेक्शन इस सीमा के अंदर आते हैं, जबकि केवल लगभग 5 फीसदी भुगतान ही 2000 रुपये से ज्यादा के होते हैं. ऐसे में प्रस्तावित MDR का प्रभाव केवल बड़े व्यापारिक लेनदेन तक सीमित रहने की संभावना है।

कितना हो सकता है MDR चार्ज?

रिपोर्ट्स के अनुसार, 2000 रुपये से ज्यादा के व्यावसायिक लेनदेन पर MDR चार्ज करीब 0.25 फीसदी से 0.4 फीसदी तक हो सकता है. हालांकि, अंतिम दर को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.इसके अलावा 25 से 30 बेसिस प्वाइंट तक शुल्क लगाने पर भी चर्चा चल रही है. सरकार और संबंधित एजेंसियां इस बात पर विचार कर रही हैं कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था मजबूत बनी रहे और व्यापारियों पर भी ज्यादा आर्थिक दबाव न आए।

फिलहाल आम लोगों के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि UPI भुगतान पहले की तरह जारी रहेगा. 2000 रुपये से ज्यादा भुगतान करने पर भी ग्राहक से MDR वसूले जाने का कोई प्रस्ताव नहीं है.UPI की सामान्य दैनिक भुगतान सीमा 1 लाख रुपये तक है, जबकि अस्पताल, शिक्षा, टैक्स जैसे कुछ विशेष क्षेत्रों में इससे अधिक सीमा तक भुगतान की सुविधा उपलब्ध है. इसलिए नए प्रस्ताव को लेकर किसी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है।

You Might Also Like

AnandBardhan : जनजीवन की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता 

SIRAbhiyan : 20 लाख नोटिस मतदाताओं तक पहुंच गए

DrugFreeDevbhoomi : ड्रग्स सप्लाई चैन तोड़ने के उठाए ठोस कदम – सीएस

PlasticNotesIndia : इस दिन आ रहे प्लास्टिक के नोट !

ChandipuraVirus :  आ गया चांदीपुरा वायरस – रहे सावधान

TAGGED: #BankingNewsHindi, #FactCheckHindi, #FakeNewsAlert, #FinanceMinistry, #khojinaradbreakingnews, #MDRCharge, #MDRRules, #MerchantDiscountRate, #NPICRules, #UPICharges2027, #UPILatestUpdate, #UPINewsHindi, #UPIRules2027, #UPITransactionFees, #UPITransactionLimit, DigitalPaymentIndia, khojinarad

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 7, 2026 August 7, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article PlasticNotesIndia PlasticNotesIndia : इस दिन आ रहे प्लास्टिक के नोट !
Next Article DrugFreeDevbhoomi DrugFreeDevbhoomi : ड्रग्स सप्लाई चैन तोड़ने के उठाए ठोस कदम – सीएस

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AnandBardhan
AnandBardhan : जनजीवन की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता 
Uncategorized August 7, 2026
SIRAbhiyan
SIRAbhiyan : 20 लाख नोटिस मतदाताओं तक पहुंच गए
उत्तराखण्ड August 7, 2026
DrugFreeDevbhoomi
DrugFreeDevbhoomi : ड्रग्स सप्लाई चैन तोड़ने के उठाए ठोस कदम – सीएस
देहरादून August 7, 2026
PlasticNotesIndia
PlasticNotesIndia : इस दिन आ रहे प्लास्टिक के नोट !
खोजी नारद कहिंन August 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?