By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: कम बच्चे चाहते हैं सभी धर्मों के लोग, मुस्लिमों में सबसे तेजी से गिरी जन्मदरः NFHS सर्वे
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > कम बच्चे चाहते हैं सभी धर्मों के लोग, मुस्लिमों में सबसे तेजी से गिरी जन्मदरः NFHS सर्वे
राष्ट्रीय

कम बच्चे चाहते हैं सभी धर्मों के लोग, मुस्लिमों में सबसे तेजी से गिरी जन्मदरः NFHS सर्वे

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:41 AM
admin
Share
4 Min Read
कम बच्चे
SHARE

 तेजी से गिरी जन्मदरः NHFS के सर्वे के मुताबिक अब सभी धर्मों के लोग पहले की तुलना में कम बच्चे पैदा करना चाहते हैं। हालांकि मुस्लिमों की जन्मदर में गिरावट सबसे तेजी से देखी गई। हालांकि अन्य धर्मों से यह ज्यादा है। भारत में अब सभी धर्मों से जुड़ी महिलाएं पहले की तुलना में कम बच्चों को जन्म दे रही हैं। देश में फर्टिलिटी रेट लगातार कम हो रहा है। फर्टिलिटी रेट से मतलब एक महिला अपने जीवन में जितने बच्चों को जन्म देती है, उसके औसत से है। 2015-16 में हुए चौथे नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे और 2019-20 में हुए चौथे NFHS सर्वे के बीच में फर्टिलिटी रेट में काफी अंतर देखा गया है। इसी सप्ताह यह डेटा सरकार ने जारी किया है।

Contents
मुस्लिमों में सबसे तेजी से गिरी फर्टिलिटी रेटपांच बार हो चुका है एनएचएफएस सर्वेयह भी पढ़ें :

मुस्लिमों में सबसे तेजी से गिरी फर्टिलिटी रेट

आंकड़े देखने पर यह भी पता चलता था कि जिस समुदाय के लोग पहले ज्यादा बच्चे पैदा किया करते थे उनकी फर्टिलिटी रेट में गिरावट भी ज्यादा तेजी से आई है। मुस्लिम समुदाय में सबसे ज्यादा 9.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। यह 2.62 से घटकर 2.36 हो गई है। हालांकि दूसरे समुदायों के तुलना में मुस्लिमों में फर्टिलिटी रेट अब भी ज्यादा है।

पांच बार हो चुका है एनएचएफएस सर्वे

1992-93 में यह सर्वे पहली बार हुआ था। तब से अब तक टोटल फर्टिलिटी रेट में 40 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। उस वक्त फर्टिलिटी रेट 3.40 हुआ करती थी जो कि अब कम होकर 2.0 रह गई है। यह रेट रिप्लेसमेंट लेवल से भी कम है। रिप्लेसमेंट लेवल वह औसत होता है जिसपर जनसंख्या स्थिर हो जाती है।

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे का डेटा बताता है कि मुस्लिमों के अलावा दूसरे बडे़ धार्मिक समुदायों में टोटल फर्टिलिटी रेट रिप्लेसमेंट लेवल से कम हो गया है। वहीं मुस्लिमों में फर्टिलिटी रेट कम होने के बावजूद यह रिप्लेसमेंट लेवल से ऊपर है। अब तक पांच बार एनएफएचएस का सर्वे हो चुका है। इतने सालों में मुस्लिमों का टीआरएफ 46.5 फीसदी और हिंदुओं का 41.2 फीसदी कम हो चुका है।

फर्टिलिटी डेटा यह भी दिखाता है कि बच्चों की संख्या का सीधा संबंध मां की शिक्षा से भी है. मुस्लिमों में 15 से 49 साल की महिलाओं में 31.49 फीसदी महिलाएं अशिक्षित हैं और केवल 44 फीसदी ऐसी हैं जिन्होने स्कूली शिक्षा पूरी की है। वहीं हिंदुओं में यह आंकड़ा 27.6 फीसदी और 53 फीसदी का है।

यह भी बात ध्यान देने योग्य है कि एक ही समुदाय में कई बार अलग-अलग राज्यों में टोटल फर्टिलिटी रेट में अंतर आ जाता है। अगर उत्तर प्रदेश की बात करें कतो हिंदुओं का टोटल फर्टिलिटी रेट 2.29 फीसदी है। वहीं तमिलनाडु में इसी धर्म समूह का टीआरएफ 1.75 है। इसी तरह यूपी में मुस्लिमों का टीआरएफ 2.6 है तो तमिलनाडु में 1.93 है जो कि रिप्लेसमेंट रेट से कम है।

यह भी पढ़ें :

  • 1 मई से बदलेंगे एलपीजी सिलेंडर से जुड़े नियम- आपकी जेब पर फिर पड़ेगा असर
  • जुगनू या मशाल, फैसला आपका
  • पेट की चर्बी और वजन घटाने में कारगर है जीरा-अजवाइन का घरेलू नुस्खा, खाली पेट इसका सेवन करना होगा.

You Might Also Like

BhagwanParshuram : क्या आज भी जिंदा हैं भगवान परशुराम ?

NeerajChopra : नीरज चोपड़ा ने कोच पर लगाए सनसनीखेज आरोप

AadhaarUpdate : 14 जून तक फ्री में अपडेट करें आधार ……. वर्ना पड़ेगा भारी

AI : खतरे की पहचान करेगा “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस”

BahucharaMata : मुर्गे वाली माता का मंदिर में मिलती है मुक्ति

TAGGED: Fertility, Muslim Woman, National News In Hindi

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 May 9, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article यमुना एक्सप्रेसवे एक्सीडेंट टुडे यमुना एक्सप्रेसवे एक्सीडेंट टुडे : यमुना एक्सप्रेस वे पर 1 भीषण हादसा, सात लोगों की मौत, दो घायल
Next Article धमकी उत्तराखंड: हरिद्वार-रुड़की समेत समेत 6 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिली
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HemophiliaSymptoms
HemophiliaSymptoms : हीमोफीलिया क्या है और इसके लक्षण क्या हैं ?
खोजी नारद कहिंन April 18, 2026
BhagwanParshuram
BhagwanParshuram : क्या आज भी जिंदा हैं भगवान परशुराम ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 18, 2026
MetroCityExpenses
MetroCityExpenses : शादीशुदा जोड़े का खर्च  80 हजार, समझिये हिसाब
भांडा फोड़ April 18, 2026
AmarnathYatra2026
AmarnathYatra2026 : क्या है कबूतर के जोड़े का रहस्य, अनोखी खबर पढ़ें
राष्ट्रीय April 18, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?