AshutoshDixit : कौन हैं आशुतोष दीक्षित जो बने IAF के नए चीफ :- एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. वह 31 अक्टूबर को कार्यभार संभालेंगे और 31 दिसंबर, 2028 तक इस पद पर बने रहेंगे. वह एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह की जगह लेंगे. आशुतोष दीक्षित कारगिल जंग में भी शामिल थे. उन्होंने फाइटर जेट से घुसपैठियों पर बम गिराए थे। वह 20 तरह की लड़ाकू विमान उड़ाने में माहिर हैं।
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित वायुसेना के नए प्रमुख होंगे. सरकार ने एयर मार्शल अशुतोष दीक्षित को भारतीय वायु सेना का 29वां प्रमुख नियुक्त किया है. वर्तमान चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर चीफ मार्शल एपी सिंह उसी दिन सेवानिवृत्त हो रहे हैं. एयर मार्शल दीक्षित फिलहाल वायुसेना के उप प्रमुख हैं। उन्होंने 1 जुलाई 2026 को यह जिम्मेदारी संभाली थी।
NDA के इस चमकते सितारे ने 1986 में फाइटर स्ट्रीम से उड़ान भरी थी और ऑपरेशन सफेद सागर से लेकर सिंदूर तक हर मैदान में दुश्मनों के छक्के छुड़ाए हैं. वे नेशनल डिफेंस अकादमी, बांग्लादेश के डिफेंस स्टाफ सर्विस कॉलेज और नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं।
एयर मार्शल के पास मिराज-2000, मिग के अलग-अलग वर्ज़न, HPT-32, An-32, एवरो, किरण, जगुआर, IL-78, हॉक और तेजस जैसे कई तरह के विमान उड़ाने का लंबा अनुभव है. करीब चार दशक के करियर में उन्होंने 3500 घंटे से अधिक उड़ान भरी है.उनके उत्कृष्ट सेवा के लिए 2006 में वायु सेना मेडल, 2011 में विशिष्ट सेवा मेडल, 2023 में अति विशिष्ट सेवा मेडल और 2026 में परम विशिष्ट सेवा मेडल दिए गए।

