By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: देवभूमि की धरोहर है आलीशान लन्दन फोर्ट 
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > देवभूमि की धरोहर है आलीशान लन्दन फोर्ट 
उत्तराखण्ड

देवभूमि की धरोहर है आलीशान लन्दन फोर्ट 

"देवभूमि की शान: आलीशान लन्दन फोर्ट की अद्भुत धरोहर"

admin
Last updated: 2024/10/22 at 5:46 AM
admin
Share
4 Min Read
देवभूमि की धरोहर है आलीशान लन्दन फोर्ट
देवभूमि की धरोहर है आलीशान लन्दन फोर्ट
SHARE
Highlights
  • लन्दन फोर्ट: देवभूमि की अनमोल ऐतिहासिक धरोहर.
  • देवभूमि की शान और इतिहास: लन्दन फोर्ट का रहस्यमयी अतीत.
  • लन्दन फोर्ट की गाथा: देवभूमि में छिपा ऐतिहासिक खजाना.
  • आलीशान लन्दन फोर्ट की चमक: क्या आप जानते हैं इसकी अनसुनी कहानियां?
  • लन्दन फोर्ट: धरोहर की शान.
  • देवभूमि का लन्दन फोर्ट.
  • लन्दन फोर्ट का इतिहास.

देवभूमि की धरोहर है आलीशान लन्दन फोर्ट : खोजी नारद आज आपको पहाड़ की एक ऐसी विरासत के बारे में बता रहा हैं जो पिथौरागढ़ की महत्वपूर्ण पहचान है …… यूँ तो उत्तराखंड में कदम कदम पर आपको अनेकों ऐतिहासिक ,सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत देखने को मिल जाएगी  लेकिन लंदन फोर्ट का दिलचस्प इतिहास अपने आप में अनोखा है …. 18वीं सदी में इस किले  को गोरखा राजाओं ने बनवाया था ….. लगभग 135 सालों तक इसमें तहसील का कामकाज किया जाता रहा …. आज पहाड़ के इतिहास और  कई रहस्यों को समेटे होने के बावजूद यह आलीशान धरोहर बड़े टूरिस्ट प्लेस में जगह नहीं बना पायी है।

गोरखा शासकों ने करवाया निर्माण

बाउली गढ़ नामक इस किले का निर्माण 1791 में गोरखा शासकों ने किया था। नगर के ऊचे स्थान पर 6.5 नाली क्षेत्रफल वाली भूमि में निर्मित इस किले के चारों ओर अभेद्य दीवार का निर्माण किया गया था। इस दीवार में लंबी बंदूक चलाने के लिए 152 छिद्र बनाए गए हैं ।यह छिद्र इस तरह से बनाए गए हैं कि बाहर से किले के भीतर किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता। किले के मचानों में सैनिकों के बैठकर व लेटकर हथियार चलाने के लिए विशेष रूप से स्थान बने हैं।

किले की लंबाई 88.5 मीटर और चौड़ाई 40 मीटर है। 8.9 फीट ऊंचाई वाली इस दीवार की चौड़ाई 5 फीट 4 इंच है। पत्थरों से निर्मित इस किले में गारे का प्रयोग किया गया है। किले में प्रवेश के लिए दो दरवाजे हैं। बताया जाता है कि इस किले में एक गोपनीय दरवाजा भी था, लेकिन अब यह कहीं नजर नहीं आता। किले के अंदर लगभग 15 कमरे हैं। किले का मुख्य भवन दो मंजिला है। भवन के मुख्य भाग में बने एक कमरे की बनावट नेपाल में बनने वाले भवनों से मेल खाती है।

इस किले में गोरखा सैनिक और सामंत ठहरते थे। इस किले में एक तहखाना भी बनाया गया था। इसमें कीमती सामना और असलहे रखे जाते थे। किले में बंदी गृह और न्याय भवन भी निर्मित था। किले के अंदर कुछ गुप्त दरवाजे और रास्ते भी थे। इनका प्रयोग आपातकाल में किया जाता था। किले के भीतर ही सभी सुविधाएं मौजूद थीं। किले के भीतर एक कुंआ भी खोदा गया था। एक व्यक्ति के इसमें डूबकर मरने के बाद उसको बंद कर दिया गया और उस पर पीपल का एक पेड़ लगा दिया गया ।

1815 में अंग्रेजों ने किले का नाम रख दिया लंदन फोर्ट संगोली की संधि के बाद 1815 में कुमाऊं में औपनिवेशिक शासन स्थापित हो गया और अंग्रेजों ने इस किले का नाम बाउली गढ़ से बदलकर लंदन फोर्ट कर दिया। 1881 ईस्वी में इस किले में तहसील का कामकाज शुरू हुआ। वर्ष 1910-20 के बीच में अंग्रेजों ने किले की मरम्मत कराई। इसके बाद इस किले को उपेक्षित छोड़ दिया गया। आजादी के बाद तहसील प्रशासन ने अपने स्तर से परिसर में नए भवनों का निर्माण किया। इस निर्माण में किले के वास्तविक स्वरूप को नुकसान पहुंचा। पर्यटन के लिए अगर आप पिथौरागढ़ की तरफ रुख कर रहे हैं तो एक बार लन्दन फोर्ट का दौरा ज़रूर कीजियेगा।

You Might Also Like

CMDhami : खटीमा का हर क्षेत्र में विकास किया जायेगा – मुख्यमंत्री

UttarakhandPolice : चलेगा सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर होगी कड़ी कार्यवाही – डीजीपी

PmModi : प्रधानमंत्री की कार्यशैली से सीख लें युवा – कोश्यारी

TimmersainCave : नए स्वरूप में नजर आएगी टिम्मरसैंण गुफा

JanGanna2027 : उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज

TAGGED: famous forts of uttarakhand, forts of uttarakhand, khoji narad, khojinarad breking news, landon fort, landon fort pithoragarh, london fort, london fort pithoragarh, london fort pithoragarh uttarakhand, london fort uttarakhand, london fort visit, pithoragarh fort, pithoragarh london fort, pithoragarh london fort name change, pithoragarh uttarakhand, uttarakhand, uttarakhand fort s

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 22, 2024 October 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article प्रदेश कार्यकारिणी बैठक प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक
Next Article लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति से ही क्यों होती है दीवाली पूजा ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

Congressprotest
Congressprotest : कांग्रेस का हल्ला बोल : बिगड़ती कानून-व्यवस्था और हत्याओं पर सरकार को घेरा
Uncategorized February 16, 2026
CMDhami
CMDhami : खटीमा का हर क्षेत्र में विकास किया जायेगा – मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड February 16, 2026
UttarakhandPolice
UttarakhandPolice : चलेगा सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर होगी कड़ी कार्यवाही – डीजीपी
देहरादून February 16, 2026
PmModi
PmModi : प्रधानमंत्री की कार्यशैली से सीख लें युवा – कोश्यारी
उत्तराखण्ड February 16, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?