By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: UPCLElectricityBill : तैयार रहिये , लगेगा बिजली बिल में मंहगाई का झटका
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > UPCLElectricityBill : तैयार रहिये , लगेगा बिजली बिल में मंहगाई का झटका
उत्तराखण्ड

UPCLElectricityBill : तैयार रहिये , लगेगा बिजली बिल में मंहगाई का झटका

नई दरों का प्रभाव (प्रति यूनिट बढ़ोतरी)

admin
Last updated: 2026/06/06 at 11:19 AM
admin
Share
3 Min Read
UPCLElectricityBill
UPCLElectricityBill : तैयार रहिये , लगेगा बिजली बिल में मंहगाई का झटका
SHARE
Highlights
  • यूपीसीएल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बिजली खरीद लागत में बढ़ोतरी के कारण विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं पर प्रति यूनिट अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा.
  • सस्ती बिजली मिलने की स्थिति में उपभोक्ताओं को राहत भी दी जाती है.
  • जबकि अन्य मामलों में पुरानी और नई दरों का अनुपातिक समायोजन कर बिल तैयार किया जाएगा.

UPCLElectricityBill : तैयार रहिये , लगेगा बिजली बिल में मंहगाई का झटका :- उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगे बिजली बिल का सामना करना पड़ेगा, उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने जून माह के लिए ईंधन एवं बिजली खरीद लागत समायोजन (FPPCA) की नई दरें जारी कर दी हैं, जो 1 जून से 30 जून तक लागू रहेंगी।

यूपीसीएल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बिजली खरीद लागत में बढ़ोतरी के कारण विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं पर प्रति यूनिट अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा। कंपनी बाजार से बिजली खरीदती है और जब यह खरीद नियामक आयोग द्वारा तय दरों से अधिक होती है तो उसका अंतर एफपीपीसीए के रूप में उपभोक्ताओं से वसूला जाता है वहीं, सस्ती बिजली मिलने की स्थिति में उपभोक्ताओं को राहत भी दी जाती है। गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने से यूपीसीएल को बाजार से महंगी दरों पर बिजली खरीदनी पड़ रही है, जिसके चलते इस महीने एफपीपीसीए में वृद्धि दर्ज की गई है। इससे मई के बाद जून में भी उपभोक्ताओं के बिजली बिल बढ़े हुए आने की संभावना है।

मुख्य अभियंता (व्यावसायिक) एनएस बिष्ट द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नई दरों के अनुसार ही इस माह की बिलिंग की जाएगी। यह नियम उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के टैरिफ आदेश और विद्युत अधिनियम 2003 की धारा-45 के तहत लागू किया गया है।

हालांकि, ओपन एक्सेस के माध्यम से बिजली लेने वाले उपभोक्ताओं पर यह सरचार्ज लागू नहीं होगा। यूपीसीएल ने यह भी स्पष्ट किया है कि पहली मीटर रीडिंग में एमआरआई (मीटर रीडिंग इंस्ट्रूमेंट) के मामलों में 1 जून से नई दरें लागू होंगी, जबकि अन्य मामलों में पुरानी और नई दरों का अनुपातिक समायोजन कर बिल तैयार किया जाएगा।

नई दरों का प्रभाव (प्रति यूनिट बढ़ोतरी)

बीपीएल उपभोक्ता: 23 पैसे
घरेलू उपभोक्ता: 59 से 65 पैसे
अघरेलू: 90 से 94 पैसे
सरकारी/पब्लिक यूटिलिटी: 89 पैसे
प्राइवेट ट्यूबवेल: 29 पैसे
कृषि गतिविधियां: 41 से 46 पैसे
एलटी इंडस्ट्री: 82 से 87 पैसे
एचटी इंडस्ट्री: 85 पैसे
मिश्रित लोड: 84 पैसे
रेलवे ट्रैक्शन: 82 पैसे
ईवी चार्जिंग स्टेशन: 82 पैसे
अस्थायी कनेक्शन: 1.01 रुपये प्रति यूनिट.

You Might Also Like

MahabharataMysteries : देश भर की महिलाएं आज भी क्यों परेशान हैं ?

WaterCrisis2060 : क्या 2060 तक सूख जाएंगे दुनिया के बड़े बांध ?

EkPedMaaKeNaam : माँ के पेड़ों से महकेगी भीमताल झील !

DehradunMunicipalCorporation : डेंगू पर होगा वार, देहरादून नगर निगम तैयार

BiharPlumberCrores : बिहार का अरबपति प्लंबर, बैंक में मिले करोड़ों

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, ConsumerBillIncrease, DehradunPowerUpdates, ElectricityBillShock, ElectricityPriceHike, ElectricitySurcharge, EnergyTariff2026, FPPCACharges, khojinarad, PowerTariffHike, SummerPowerDemand, UPCLElectricityBill, UPCLSurcharge, UttarakhandConsumers, UttarakhandElectricityRegulatoryCommission, uttarakhandnews, UttarakhandPowerTariff

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 6, 2026 June 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article DehradunMunicipalCorporation DehradunMunicipalCorporation : डेंगू पर होगा वार, देहरादून नगर निगम तैयार
Next Article EkPedMaaKeNaam EkPedMaaKeNaam : माँ के पेड़ों से महकेगी भीमताल झील !

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

MahabharataMysteries
MahabharataMysteries : देश भर की महिलाएं आज भी क्यों परेशान हैं ?
तत्काल प्रभाव June 6, 2026
WaterCrisis2060
WaterCrisis2060 : क्या 2060 तक सूख जाएंगे दुनिया के बड़े बांध ?
राष्ट्रीय June 6, 2026
EkPedMaaKeNaam
EkPedMaaKeNaam : माँ के पेड़ों से महकेगी भीमताल झील !
उत्तराखण्ड June 6, 2026
DehradunMunicipalCorporation
DehradunMunicipalCorporation : डेंगू पर होगा वार, देहरादून नगर निगम तैयार
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ June 6, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?