By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 25 October 2026
    E-Paper | 25 October 2026
    October 24, 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
Reading: पितृ पक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन?
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > पितृ पक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन?
टिहरी गढ़वाल

पितृ पक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन?

‘कौओं’ के बगैर श्राद्ध पक्ष की परंपरा मानी जाती है अधूरी

admin
Last updated: 2024/10/02 at 9:20 AM
admin
Share
4 Min Read
श्राद्ध में कौवों का महत्व
श्राद्ध में कौवों का महत्व
SHARE
Highlights
  • श्राद्ध में कौए परलोकी लोगों के वाहक
  • श्राद्ध में लोग अपने गुजरे पितरों को भोजन कराने के लिए घरों की छतों, खेतों, चौक-चौहराहों पर खाना रखते हैं और कौओं के आने का इंतजार करते हैं
  • कौओं की तरह अब कई और बेजुबान पक्षियों की आबादी घट गई
  • "आस्था और कौवे का अनूठा संबंध"
  • श्राद्ध के दौरान कौवों का विशेष महत्व

श्राद्ध में कौवों का महत्व : श्राद्ध पक्ष का आज अंतिम दिन हैं। आखिरी दिन भी उन ख़ास मेहमानों का इंतज़ार रहता है जिनकी संख्या उत्तराखंड में बेहद कम है। आज के दिन श्राद्ध का भोजन कराने के लिए लोग आसमान से आने वाले उन ख़ास मेहमानों को बुलाते हैं जिन्हे कौवा कहते हैं। क्योंकि माना जाता है कि  गुजरे लोगों को याद करना और उनका मनपसंद भोजन बनाकर कौवों के सामने परोसने की परंपरा ज़रूरी होती है।

मान्यताओं के मुताबिक स्वर्गीय तक यह भोजन कौओं द्वारा पहुंचाया जाता है। श्राद्ध में कौए परलोकी लोगों के वाहक बनते हैं। पर, कौए इन्हीं दिनों में दूर-दूर तक दिखाई नहीं पड़ते। श्राद्ध का भोजन लेकर लोग उनके आगमन का लंबा इंतजार करते रहते हैं लेकिन वो नहीं आते। हों तो ही आए न? हैं ही नहीं। जबकि श्राद्ध में भोजन उन्हीं को ध्यान में रख कर तैयार किया जाता है। जाहिर है जब कौए ही नहीं होंगे, तो श्राद्ध की मान्यताएं भला कैसी पूरी होगी ?  प्राचीन परंपराओं के अनुसार श्राद्धों से कौवों का सीधा संबंध है। श्राद्धों में जो व्यंजन बनते हैं उन्हें पितरों तक कौए ही पहुंचाते हैं।

श्राद्ध में लोग अपने गुजरे पितरों को भोजन कराने के लिए घरों की छतों, खेतों, चौक-चौहराहों पर खाना रखते हैं और कौओं के आने का इंतजार करते हैं। श्राद्ध का खाना कौआ खा ले, तो समझा जाता है कि श्राद्ध की आस्था पूरी हुई। कौओं की संख्या लगातार कम होने से उनकी जगह गली-मोहल्ले के आवारा कुत्ते श्राद्ध के भोजन पर झपट्टा मारते देखे जाते हैं। कौए नहीं आते तो लोग मजबूरन इन्हीं को कौवों का प्रतिरूप मान कर मन को समझा लेते हैं। क्योंकि इसके सिवा दूसरा कोई विकल्प भी नहीं। दूषित पर्यावरण के चलते विलुप्त होती प्रजातियों में कौए भी शामिल हैं। एक वक्त था, जब घरों के आंगन और मुंडेरों पर कौओं की बहुतायत होती थी। उनकी आवाज सुनने को मिलती थीं। दरअसल, कौए हमेशा से अन्य पक्षियों के मुकाबले तुच्छ माने गए हैं। कौए का शरीर औषधि के तौर पर भी प्रयुक्त किया गया है। कौए छोटे-छोटे जीव एवं अनेक प्रकार की गंदगी खाकर भी अपना पेट भर लेते हैं। श्राद्ध पक्ष में इस दुर्लभ पक्षी की भक्ति और विनम्रता से यथाशक्ति भोजन कराने की बात विष्णु पुराण में कही गई है। तभी कौओं को पितरों का प्रतीक मानकर श्राद्ध पक्ष के सभी दिनों में उन्हें भोजन करवाया जाता है। श्राद्धों में कौओं को खाना और पीपल को पानी पिलाकर पितरों को तृप्त किया जाता है। कौओं के संबंध में एक और दिलचस्त बात प्रचलित है। किसी के आगमन की सूचना भी इनकी चहलकदमी से जोड़ी जाती रही है। एक वक्त वह भी था जब परिवार की महिलाएं शगुन मान कर कौवा को मामा कह कर घर में बुलाया करती थी, तो कभी उसकी बदलती हुई दिशा में कांव-कांव करने को अपशकुन मानते हुए उड़ जा कहके बला टालतीं थीं। इसके अलावा घर की बहुएं कौए के जरिये अपने मायके से किसी के आने का संदेश पाती थीं।

कौओं की तरह अब कई और बेजुबान पक्षियों की आबादी घट गई है। पक्षियों के रहने और खाने की सभी जगहें नष्ट कर दिए गए हैं। पेड़ों पर भी इनका निवास होता था, वह भी लगातार काटे जा रहे हैं। यही हालत रही तो आने वाले सालों में इन आसमानी मेहमानों का श्राद्ध के दिन छतों पर मंडराने और पितरों की शांति का इंतज़ार लंबा भी हो सकता है।

You Might Also Like

TehriLake : टिहरी झील के चारों ओर रिंग रोड, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

TehriHouse : टिहरी हाउस में 4391.14 लाख रुपये में बनेगा 28 बहुमंजिला आवास

MissingChild : नौकरी की तलाश में घर छोड़कर पहुंचा मसूरी, दून पुलिस ने बचाया और घर पहुंचाया

TehriLakeGlobalDestination ; ‘ग्लोबल टिहरी’ – ग्रीन टूरिज्म और हेरिटेज मॉडल पर होगा विकास

MajorAkhileshBhatt : देवभूमि उत्तराखंड के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा

TAGGED: khoji narad, khoji narad news, pitra paksh ke niyam, pitra paksh ki kahani, pitru paksh 2024, pitru paksh ki kahani, Pitru Paksha, pitru paksha 2024, pitru paksha katha, pitru paksha puja, pitru paksha rules

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 October 2, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नवरात्रि व्रत गलतियां नवरात्रि में व्रत के दौरान इन गलतियों से रहें दूर!
Next Article अमरबेल के फायदे और नुकसान अमरबेल के फायदे और नुकसान और इस तासीर कैसी होती है

Advt.

Latest News

BaikunthChaturdashiMela
BaikunthChaturdashiMela : श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ
उत्तराखण्ड November 23, 2026
YogiAdityanath
YogiAdityanath : मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया पर की ‘मां के नाम अपील
देहरादून November 23, 2026
VoterListRevision
VoterListRevision : मतदाता सूची में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई – DM
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ November 23, 2026
DevarahaBaba
DevarahaBaba : देवरहा बाबा कौन थे ?
राज्य November 23, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?