By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 25 October 2026
    E-Paper | 25 October 2026
    October 24, 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
Reading: DevarahaBaba : देवरहा बाबा कौन थे ?
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > DevarahaBaba : देवरहा बाबा कौन थे ?
उत्तर प्रदेश

DevarahaBaba : देवरहा बाबा कौन थे ?

कहा जाता है कि बाबा जल पर भी चलते थे, उन्हें प्लविनी सिद्धि प्राप्त थी.

admin
Last updated: 2026/11/23 at 11:15 AM
admin
Share
4 Min Read
DevarahaBaba
DevarahaBaba : देवरहा बाबा कौन थे ?
SHARE
Highlights
  • देश में आपातकाल के बाद चुनाव हुए, तो इंदिरा गांधी हार गईं.
  • बाबा ने इस दिन नश्वर शरीर को त्याग दिया.
  • कहा जाता है कि बाबा ने जीवन में कभी अन्न नहीं खाया. वे केवल दूध, शहद और फलाहार लिया करते थे.

DevarahaBaba : देवरहा बाबा कौन थे ? :-  Devraha Baba उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में रहने के कारण इनका नाम देवरहा पड़ा। कुछ मान्यताओं के अनुसार, वह दैवीय शक्तियों से संपन्न थे, इसलिए उन्हें भक्तों ने देवरहा बाबा कहा। आयु, योग, ध्यान और आशीर्वाद, वरदान देने की क्षमता के कारण लोग उन्हें सिद्ध संत कहते थे। उनके अनुयायियों का मानना है कि वह 250 से 500 वर्ष तक जीवित रहे। 19 जून 1990 के दिन अपना शरीर छोड़ने वाले देवरहा बाबा की चमत्कारी शक्ति को लेकर तरह-तरह की बातें कही-सुनी जाती हैं।

Contents
Devraha Baba Storyबाबा ने इस दिन नश्वर शरीर को त्याग दिया

कहा जाता है कि बाबा जल पर भी चलते थे, उन्हें प्लविनी सिद्धि प्राप्त थी। किसी भी गंतव्य पर पहुंचने के लिए उन्होंने कभी सवारी नहीं की। बाबा हर साल माघ मेले के समय प्रयाग जाते थे। यमुना किनारे वृंदावन में वह आधा घंटे तक पानी में, बिना सांस लिए रह लेते थे। देवरहा बाबा ने अपनी उम्र, तप और सिद्धियों के बारे में कभी कोई दावा नहीं किया, लेकिन उनके इर्द-गिर्द हर तरह के लोगों की ऐसी भी भीड़ रही, जो उनमें चमत्कार तलाशती थी।

देश में आपातकाल के बाद चुनाव हुए, तो इंदिरा गांधी हार गईं। कहते हैं कि वह भी देवरहा बाबा से आशीर्वाद लेने गईं। बाबा ने उन्हें हाथ उठाकर पंजे से आशीर्वाद दिया। वहां से लौटने के बाद इंदिरा गांधी ने कांग्रेस का चुनाव चिह्न हाथ का पंजा ही तय किया। इसी चिह्न पर 1980 में इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत प्राप्त किया और वे देश की प्रधानमंत्री बनीं। बाबा मचान पर बैठे-बैठे ही श्रद्धालुओं को धन्य करते थे। कई लोगों का दावा था कि भक्तों की बात उनके होंठों तक आने से पहले ही बाबा उनके मन की बात जान लेते थे।

बाबा हमेशा निर्वस्त्र रहते हुए मृग छाला पहनते थे। बाबा के दर्शन के लिए मईल आश्रम पर 1911 में जार्ज पंचम दर्शन करने के लिए भारत आए थे। देश के महान विभूति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, मदनमोहन मालवीय, इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी, मुलायम सिंह यादव , वीरबहादुर सिंह, विंदेश्वरी दुबे, जगन्नाथ मिश्र आदि नेताओं सहित प्रशासनिक अधिकारी बाबा का आशीर्वाद लेते थे।

Devraha Baba Story

बाबा भक्तों को हमेशा राम मंत्र की दीक्षा देते थे, वे कहते थे…

‘एक लकड़ी ह्रदय को मानो दूसर राम नाम पहिचानो
राम नाम नित उर पे मारो ब्रह्म दिखे संशय न जानो।’

बाबा भगवान राम के साथ श्री कृष्ण को भी मानते थे. बाबा श्री राम और श्रीकृष्ण को एक ही मानते थे. बाबा भक्तों को कृष्ण मंत्र भी देते थे. वे कहते थे..

‘ऊं कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने
प्रणत: क्लेश नाशाय, गोविन्दाय नमो नम:’

बाबा ने इस दिन नश्वर शरीर को त्याग दिया

कहा जाता है कि बाबा ने जीवन में कभी अन्न नहीं खाया. वे केवल दूध, शहद और फलाहार लिया करते थे. बाबा के जन्म की तारीख तो अज्ञात है, जिस कारण उनके उम्र का सही आंकलन नहीं किया जा सकता. लेकिन बाबा ने अंतिम सांस 19 जून 1990 को ली थी. यह योगिनी एकादशी का दिन था. हिंदू धर्म में योगिनी एकादशी को बेहद उत्तम माना गया है, जोकि मोक्ष दिलाने वाला होता है।

You Might Also Like

YogiAdityanath : मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया पर की ‘मां के नाम अपील

VoterListRevision : मतदाता सूची में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई – DM

SoniaGandhi : सोनिया गांधी का घर बनेगा म्यूजियम

MohanBhagwat : गायत्री परिवार के बीच क्या बोले मोहन भागवत ?

IndireshHospital : Indiresh Hospital में ART मरीजों को मिला फ्री लिवर

TAGGED: #IndianSaints, #IndianSpirituality, #IndiraGandhi, #ReligiousHistory, #SanatanDharma, #SpiritualIndia, #UntoldStories, DevarahaBaba, DevarahaBabaMiracles, DevarahaBabaStory, khojinarad

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 23, 2026 November 23, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article SoniaGandhi SoniaGandhi : सोनिया गांधी का घर बनेगा म्यूजियम
Next Article VoterListRevision VoterListRevision : मतदाता सूची में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई – DM

Advt.

Latest News

YogiAdityanath
YogiAdityanath : मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया पर की ‘मां के नाम अपील
देहरादून November 23, 2026
VoterListRevision
VoterListRevision : मतदाता सूची में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई – DM
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ November 23, 2026
SoniaGandhi
SoniaGandhi : सोनिया गांधी का घर बनेगा म्यूजियम
तत्काल प्रभाव November 23, 2026
MohanBhagwat
MohanBhagwat : गायत्री परिवार के बीच क्या बोले मोहन भागवत ?
तत्काल प्रभाव November 23, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?