By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: ज़्यादा अदरक का सेवन करने के नुकसान
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > ज़्यादा अदरक का सेवन करने के नुकसान
राष्ट्रीय

ज़्यादा अदरक का सेवन करने के नुकसान

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:40 AM
admin
Share
4 Min Read
अदरक के साइड इफेक्ट्स
अदरक के साइड इफेक्ट्स
SHARE

अदरक के साइड इफेक्ट्स : चाय से लेकर रोजाना बनने वाली साग-सब्जियों में अदरक का इस्तेमाल तो कई लोग करते हैं लेकिन क्या आप इससे होने वाले नुकसानों के बारे में भी जानते हैं? आपको जानकर हैरानी होगी कि खांसी-जुकाम से लेकर वायरल इन्फेक्शन तक में फायदेमंद अदरक कुछ मामलों में बेहद नुकसानदायक भी साबित हो सकती है। इससे होने वाले 6 साइड इफेक्ट्स। सच है कि अदरक के बिना चाय ही नहीं, बल्कि कई डिशेज का जायका अधूरा-सा रहता है, लेकिन एक सच ये भी है कि इसकी ज्यादा मात्रा कुछ लोगों के लिए मुसीबत की वजह बन सकती है। आज हम आपको अदरक के कुछ ऐसे ही साइड इफेक्ट्स और उनसे बचने के उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।

Contents
अदरक से कौन से नुकसान होते“अदरक के साइड इफेक्ट्स से बचने के तरीके”अदरक का सेवन सीमित मात्रा में करें। ज्यादा मात्रा में अदरक खाने से इससे होने वाले साइड इफेक्ट्स का खतरा बढ़ जाता है।

अदरक से कौन से नुकसान होते

आमतौर पर अदरक का सेवन उल्टी और मतली को कम करने के लिए असरदार माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों में इसका उल्टा असर भी पड़ सकता है। ज्यादा मात्रा में अदरक खाने से उल्टी-दस्त की शिकायत हो सकती है। अदरक में कैप्साइसिन नामक तत्व भी पाया जाता है, बता दें कि यही कंपाउंड मिर्च में भी मौजूद होता है। ऐसे में, अगर आप भी खानपान में ज्यादा मात्रा में अदरक का सेवन कर रहे हैं, तो इससे मुंह में जलन की समस्या भी हो सकती है।

खाने-पीने की चीजों में ज्यादा अदरक शामिल करने से दस्त की परेशानी भी हो सकती है। यही वजह है कि कब्ज की समस्या में इसके सेवन की सलाह दी जाती है। अदरक के तेल में कुछ ऐसे रसायन होते हैं जो कुछ लोगों की त्वचा को परेशान कर सकते हैं। जिंजर ऑयल को सीधे त्वचा पर लगाने से त्वचा में जलन, लालिमा या खुजली की शिकायत हो सकती है।

कुछ दवाओं के साथ मिलकर अदरक पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं भी दे सकती है। अगर आप रेगुलर कोई दवा ले रहे हैं, तो अदरक का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेना भी जरूरी है। अदरक में शामिल कुछ कंपाउंड शरीर में रक्त के थक्के बनने से रोकते हैं, लेकिन अगर आप रक्त को पतला करने वाली दवाएं ले रहे हैं, तो भी अदरक का सेवन करने से पहले आपको डॉक्टर से परामर्श कर लेना चाहिए।

“अदरक के साइड इफेक्ट्स से बचने के तरीके”

अदरक का सेवन सीमित मात्रा में करें। ज्यादा मात्रा में अदरक खाने से इससे होने वाले साइड इफेक्ट्स का खतरा बढ़ जाता है।

जिंजर ऑयल को सीधे त्वचा पर लगाने से जलन हो सकती है।

अगर आपको अदरक के तेल का इस्तेमाल करना भी है, तो इसे नारियल तेल या बादाम के तेल में मिलाकर ही यूज करें।

गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अदरक का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

अगर आप नियमित रूप से कोई दवा ले रहे हैं, तो भी डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

अगर सीमित मात्रा में सेवन किया जाए, तो अदरक एक असरदार जड़ी-बूटी है जो आपको सर्दी-जुकाम से लेकर कई छोटी-बड़ी बीमारियों से बचा सकती है, लेकिन अदरक का सेवन करने से पहले इससे जुड़े साइड इफेक्ट्स के बारे में जागरूक होना और जरूरी सावधानी बरतना भी काफी ज्यादा जरूरी है।

You Might Also Like

MonsoonTemple :  मौसम की भविष्यवाणी करने वाला मंदिर

MahabharataMysteries : देश भर की महिलाएं आज भी क्यों परेशान हैं ?

AndamanGasDiscovery : खुशखबरी! अंडमान के गहरे पानी में मिला गैस का खजाना

IndiaWeatherAlert : 19 राज्यों में आंधी-भारी बारिश का अलर्ट

CBSENewChairman : CBSE के नए चेयरमैन बने लोखंडे प्रशांत सीताराम

TAGGED: #latestnews, #viralnews, Ginger side effects, health, healthnews, khoji narad, Side Effects Of Ginger

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 September 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून घंटाघर तारें और पैनल चोरी मामला पुलिस जांच में चर्चित घंटाघर चोरी का बड़ा खुलासा
Next Article अभयारिष्ट सिरप के फायदे और नुकसान अभयारिष्ट सिरप के फायदे और नुकसान

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

MaaRenukaDham
MaaRenukaDham : Uttarkashi का रहस्यमयी सिद्धपीठ
उत्तरकाशी June 9, 2026
LordShiva
LordShiva : मुंडमाला बताती है शिव और पार्वती की प्रेम कहानी
खोजी नारद कहिंन June 9, 2026
MarkandeyKatju
 MarkandeyKatju : ‘इश्क करो पार्टी’ में शामिल होने का न्योता 
इंटरव्यू June 9, 2026
PepsiSharmaPassedAway
PepsiSharmaPassedAway : सिंगर पेप्सी शर्मा की हार्ट से मौत, सदमे में फैस
उत्तर प्रदेश June 9, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?