By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
Reading: HarishRawatRoadShow : हरीश रावत का रोड शो कांग्रेस के चुनाव नतीजों से पहले का गुटीय रुझान: चौहान
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > HarishRawatRoadShow : हरीश रावत का रोड शो कांग्रेस के चुनाव नतीजों से पहले का गुटीय रुझान: चौहान
उत्तराखण्ड

HarishRawatRoadShow : हरीश रावत का रोड शो कांग्रेस के चुनाव नतीजों से पहले का गुटीय रुझान: चौहान

कांग्रेसी शक्ति प्रदर्शन का जनता का नही सरोकार, कांग्रेसियों के माथे पर बल.

admin
Last updated: 2026/09/21 at 10:59 AM
admin
Share
3 Min Read
HarishRawatRoadShow
HarishRawatRoadShow : हरीश रावत का रोड शो कांग्रेस के चुनाव नतीजों से पहले का गुटीय रुझान: चौहान
SHARE
Highlights
  • मीडिया के सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने कहा कि हरीश रावत लम्बे समय से कांग्रेस की गुटीय राजनीति के चलते हाशिये पर चल रहे हैं.
  • चौहान ने रोड शो मे हरीश रावत के कांग्रेस के एकजुट होकर भाजपा का मुकाबला करने की बात को हास्यासपद बताते हुए कहा.
  • चौहान ने कहा कि इस शक्ति परीक्षण से ईडी के हाल ही मे उनके पीए के घर पर रेड और करोड़ों की अवैध संपत्ति मिलने से ध्यान हटाने मे कांग्रेसी सफल नही होने वाले हैं.

HarishRawatRoadShow : हरीश रावत का रोड शो कांग्रेस के चुनाव नतीजों से पहले का गुटीय रुझान: चौहान ;-  भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के उतराखंड आगमन से पहले रोड शो को कांग्रेस की गुटीय रसाकस्सी बताते हुए इसे पार्टी का स्वाभाविक गुण बताया और कहा कि उन लोगों के सामने यह अधिक परेशानी पैदा करने वाली समस्या है जो कि हरीश रावत के राजनीतिक बनवास को लेकर अधिक प्रफुल्लित थे। हरीश रावत का यह रोड शो कोई नई बात नही है और अभी कई रोड शो सामने आने वाले है, लेकिन यह चुनाव से पहले का गुटीय रुझान जरूर है।

मीडिया के सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने कहा कि हरीश रावत लम्बे समय से कांग्रेस की गुटीय राजनीति के चलते हाशिये पर चल रहे हैं। हालांकि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है, लेकिन जिस तरह से कांग्रेस अनुशासन और तमाम तरह के शिष्टाचार की बात करती रही है तो उसके लिए यह चिंतन का विषय हो सकता है।

चौहान ने रोड शो मे हरीश रावत के कांग्रेस के एकजुट होकर भाजपा का मुकाबला करने की बात को हास्यासपद बताते हुए कहा कि पिछले 10 सालों से वह और कांग्रेस के कई क्षत्रप चुनाव से पहले रोड शो ही करते रहे हैं। वहीं पूर्व सीएम कितनी बार उपेक्षा को लेकर कोप भवन मे गए जनता के पास पूरा ब्यौरा है। इसलिए भाजपा के लिए इस रोड शो का कोई औचित्य नही है। हालांकि पहले इस्तीफे की बात और फिर उसे पहल बताकर शक्ति प्रदर्शन मे उतरना उनके लिए कोई नयी बात नही है।

चौहान ने कहा कि इस शक्ति परीक्षण से ईडी के हाल ही मे उनके पीए के घर पर रेड और करोड़ों की अवैध संपत्ति मिलने से ध्यान हटाने मे कांग्रेसी सफल नही होने वाले हैं। भ्रष्टाचार मे लिप्त होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लडाई की बात को जनता जानती है। हरीश रावत रोड शो से पार्टी को चुनौती दे रहे हैं और उनके इस कदम से कांग्रेसी दिग्गज ही सकते मे हैं।

पार्टी की साख बचाने का दंभ भर रहे कांग्रेस के दिग्गजों की स्थिति यह है कि अब वह अपने अस्तित्व को बचाने के लिए सड़क और जनता के बीच है। इसलिए जनता अब उन्हे नियमित रूप से अवकाश पर भेजने का मन बना चुकी है। उतराखंड की जनता का भाजपा के विकास कार्यों की प्रतिबद्धता को लेकर पूरा भरोसा है और वह मिशन 2027 मे फिर भाजपा को आशीर्वाद देने वाली है।

You Might Also Like

DhamiCabinet : हरिद्वार में धामी कैबिनेट का बड़ा मंथन! 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर

PushkarSinghDhami : कैबिनेट की बैठक खत्म, हरिद्वार में पास हुए 13 प्रस्ताव

GangaPujan : धामी कैबिनेट ने किया सामूहिक गंगा पूजन

MountMukutEast : माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण

DhamiCabinetMeeting : आज हरिद्वार में होगी धामी कैबिनेट बैठक

TAGGED: #BJPStatement, #BJPUTTARAKHAND, #CongressPolitics, #CongressUttarakhand, #HARISHRAWAT, #HarishRawatNews, #khojinaradbreakingnews, #latestnews, #ManveerSinghChauhan, #PoliticalNews, CongressRoadShow, HarishRawatRoadShow, khojinarad, uttarakhandcongress, UttarakhandElection2027, uttarakhandnews, UttarakhandPolitics

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 21, 2026 September 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article DMDehradun DMDehradun : विरासत के संरक्षण के साथ होगा दून का विकास
Next Article CockroachJanataParty CockroachJanataParty : कॉकरोच जनता पार्टी ने धामी सरकार को दी चेतावनी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DhamiCabinet : हरिद्वार में धामी कैबिनेट का बड़ा मंथन! 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
देहरादून October 12, 2026
PushkarSinghDhami
PushkarSinghDhami : कैबिनेट की बैठक खत्म, हरिद्वार में पास हुए 13 प्रस्ताव
उत्तराखण्ड October 12, 2026
GangaPujan
GangaPujan : धामी कैबिनेट ने किया सामूहिक गंगा पूजन
उत्तराखण्ड October 12, 2026
MountMukutEast
MountMukutEast : माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण
देहरादून October 12, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?