By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: सिलक्यारा टनल में श्रमिकों को बचाने के लिए देश-विदेश की एजेंसियां एकजुट, पीएम मोदी ने ली बचाव कार्यों की जानकारी’
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > उत्तरकाशी > सिलक्यारा टनल में श्रमिकों को बचाने के लिए देश-विदेश की एजेंसियां एकजुट, पीएम मोदी ने ली बचाव कार्यों की जानकारी’
उत्तरकाशीउत्तराखण्डतत्काल प्रभाव

सिलक्यारा टनल में श्रमिकों को बचाने के लिए देश-विदेश की एजेंसियां एकजुट, पीएम मोदी ने ली बचाव कार्यों की जानकारी’

admin
Last updated: 2023/11/22 at 5:16 AM
admin
Share
4 Min Read
SHARE

उत्तरकाशी : अगर कोई बड़ी बाधा न आई तो गुरुवार तक सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकाला जा सकता है। कई स्थानों से सुरंग में अंदर जाने के प्रयास हो रहे हैं।

अब मजदूरों तक पहुंचने तक के बीच दूरी 20 मीटर रह गई है। मंगलवार को पहली बार सभी श्रमिक सकुशल दिखाई दिए। छह इंच के पाइप से भेजे गए एंडोस्कोपिक कैमरे से मंगलवार को पहली बार श्रमिकों से लाइव संपर्क हुआ था।

वॉकी-टॉकी से उनसे बात भी हुई। इसी पाईप से मजदूरों को दवाई, संतरे, केले, रोटी, सब्जी, पुलाव और नमक भेजा गया।

सभी श्रमिक अब राहत एवं बचाव कार्य में जुटी टीम के संपर्क में हैं। उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरंग का निर्माण किया जा रहा है।

दिवाली वाले रोज सिलक्यारा के पास निर्माणाधीन सुरंग में मलबा गिर जाने से 41श्रमिक उसमें फंस गए। तभी से उन्हें बाहर निकालने के प्रयास हो रहे हैं।

रेस्क्यू को आज 11 दिन हो गए हैं। श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए देश-विदेश की आठ एजेंसियां और विशेषज्ञ जुटे हैं।

सुरंग में फंसे श्रमिकों को बचाने के लिए रात भर ड्रिलिंग का काम चला। ऑगर मशीन से 800 एमएम के छह पाइप डाले जा चुके हैं।

36 मीटर तक ड्रिलिंग की जा चुकी है। सातवें पाइप की वेल्डिंग का काम चल रहा है। अब सुरंग में करीब 20 से 22 मीटर की दूरी रह गई है।

मजदूर करीब 56 मीटर अंदर हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लि. ने अब सुरंग के भीतर से रेस्क्यू पर फोकस बढ़ा दिया है।

एमडी महमूद अहमद ने बताया कि बुधवार को रेस्क्यू अभियान की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक अंदर गए 900 मिमी के पाइप के भीतर से 800 मिमी का पाइप टेलीस्कोपिक तकनीक से भेजा जा रहा है।

अमेरिकन ऑगर मशीन से ड्रिल का काम शुरू कर दिया गया है। इसकी ड्रिल स्पीड 5 मीटर प्रति घंटा है, लेकिन अड़चनों की वजह से वह इस गति से काम नहीं कर पाए हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि बृहस्पतिवार को मजदूर सुरंग से बाहर निकाल लिए जाएंगे। सुरंग में अंदर जाने प्रयास कई तरफ से हो रहे हैं।

निगम के निदेशक प्रशासन अंशु मनीष खल्खो ने बताया, सुरंग के बड़कोट की तरफ वाले सिरे से भी काम शुरू किया है।

करीब आठ मीटर तक दो वर्ग मीटर की बचाव सुरंग खोदी जा चुकी है। हालांकि उस सिरे से श्रमिकों तक पहुंचने के लिए करीब 325 मीटर ड्रिल करना पड़ेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार इस मामले में अपडेट ले रहे हैं। पीएम ने कहा कि सभी को बचाना प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से श्रमिकों को बचाने के लिए चलाए ज रहे बचाव कार्यों की जानकारी ली। अब बदलेंगे सुरंग निर्माण के मानक उत्तरकाशी के सिलक्यारा में निर्माणाधीन सुरंग हादसे के बाद अब सुरंग निर्माण के मानक बदलने वाले हैं। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने अंडरग्राउंड वर्क के नए नियम तैयार कर लिए हैं जो जल्द ही लागू होंगे। वहीं दूसरी ओर विशेषज्ञों ने यह माना है कि प्रदेश की सबसे लंबी 4.5 किमी की इस सुरंग में न एस्केप टनल और न ही दो किमी दूरी के बाद एडिट एप्रोच का प्रावधान रखा गया। बीआईएस की नियमावली समिति के चेयरमैन और जियोलॉजिक सर्वे ऑफ इंडिया के पूर्व निदेशक डॉ.पीसी नवानी ने बताया कि अभी तक बीआईएस नियमावली में एस्केप टनल या एप्रोच एडिट जैसी व्यवस्थाएं नहीं हैं। अब जो नए नियम बना रहे हैं, उनमें एप्रोच एडिट या एस्केप टनल का कांसेप्ट शामिल करेंगे।

You Might Also Like

AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !

MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार

VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी

IndireshHospitalFreeHealthCamp : इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को फ्री हेल्थ कैम्प

UttarakhandFestival : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 का आगाज़

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 22, 2023 November 22, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ‘सरकार ने प्राधिकरणों को दिया नया आदेश, नक्शे की NOC के लिए 7 दिनों में देना होगा प्रमाणपत्र, वरना अधिकारियों का रुकेगा वेतन’
Next Article ‘देहरादून और हरिद्वार में आबकारी अनियमितियों पर कड़ी कार्रवाई, मध्य रात्रि में चंडीगढ़ से बरामद इम्पोर्टेड शराब’

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AutismEqualRates
AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !
खोजी नारद कहिंन February 7, 2026
MultiLevelParking
MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार
उत्तराखण्ड February 7, 2026
VillageDevelopment
VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी
राज्य February 7, 2026
RBI
RBI : नहीं मिलेगी होम लोन की EMI पर राहत
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?