By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: SITInvestigation : MBBS फर्जीवाड़ा में SIT ने दो और आरोपियों को दबोचा
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > SITInvestigation : MBBS फर्जीवाड़ा में SIT ने दो और आरोपियों को दबोचा
उत्तराखण्ड

SITInvestigation : MBBS फर्जीवाड़ा में SIT ने दो और आरोपियों को दबोचा

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय कुमार और गिरीश सिंह के रूप में हुई है.

admin
Last updated: 2026/09/29 at 12:15 PM
admin
Share
3 Min Read
SITInvestigation
SITInvestigation : MBBS फर्जीवाड़ा में SIT ने दो और आरोपियों को दबोचा
SHARE
Highlights
  • इस कार्रवाई के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या पांच हो गई है.
  • 13 सितंबर को देहरादून के रायपुर और क्लेमेंटाउन थाने में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे.
  • जांच के दौरान SIT ने संबंधित दस्तावेज अपने कब्जे में लिए और अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में दर्ज पतों का सत्यापन कराया.

SITInvestigation : MBBS फर्जीवाड़ा में SIT ने दो और आरोपियों को दबोचा :-  उत्तराखंड में NEET UG 2025 के तहत फर्जी दस्तावेजों के आधार पर MBBS में दाखिला दिलाने के मामले में देहरादून पुलिस की विशेष जांच टीम ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय कुमार और गिरीश सिंह के रूप में हुई है. इस कार्रवाई के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या पांच हो गई है. मामले की जांच देहरादून पुलिस की SIT कर रही है. टीम प्रकरण से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की बात कही गई है।

पुलिस के मुताबिक 13 सितंबर को देहरादून के रायपुर और क्लेमेंटाउन थाने में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे. शिकायतों में आरोप था कि कुछ अभ्यर्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय फर्जी दस्तावेज लगाए थे.जांच के दौरान आवेदन के साथ लगाए गए दस्तावेजों को सत्यापित किया गया तो वे फर्जी पाए गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण-1 जया बलोनी के नेतृत्व में SIT गठित की।

SITInvestigation
जांच के दौरान SIT ने संबंधित दस्तावेज अपने कब्जे में लिए और अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में दर्ज पतों का सत्यापन कराया. इस प्रक्रिया में कई पते गलत पाए गए.इसके बाद टीम ने संबंधित शिक्षण संस्थानों से दाखिले से जुड़े दस्तावेज हासिल किए. इन रिकॉर्ड के आधार पर अभ्यर्थियों के वास्तविक पतों समेत मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई गई। 

तीन अभ्यर्थियों से जुड़ा मामला

विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर SIT ने संजय कुमार और गिरीश सिंह को पूछताछ के लिए रायपुर थाने बुलाया. पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के मुताबिक संजय कुमार और गिरीश सिंह एक-दूसरे के पुराने परिचित हैं. दोनों पर स्वाति, परी और खुशी नाम की तीन अभ्यर्थियों के फर्जी दस्तावेज, आधार कार्ड, डोमिसाइल और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाण पत्र तैयार करवाने में सहयोग करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, इन दस्तावेजों के आधार पर मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के बदले दोनों ने अनुचित धनराशि हासिल की. इससे पहले इस मामले में रुपेश पंडित, अरविंद कुमार और धीरज कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया जा चुका है.SIT अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

ShehzadPoonawalla : शहजाद पूनावाला की ऑन-कैमरा पिटाई

NEET2027Update : NEET 2027 होगा बिल्कुल अलग , छात्रों की नजर

IndiaSchoolToilets : भारत के स्कूलों में 5 करोड़ बच्चों के पास शौचालय नहीं !

UttarakhandPowerCrisis : बड़े बकायेदारों को लगेगा करंट – वसूली होगी तेज

UttarakhandVoterList : 3 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन

TAGGED: #AdmissionFraud, #BreakingNews Copy Hashtags, #EducationNews, #khojinaradbreakingnews, #MBBSAdmissionScam, #MBBSScam, #MedicalAdmission, #NEETNews, #NEETUG2025, #SITInvestigation, dehradunnews, dehradunpolice, FakeCertificate, FakeDocuments, khojinarad, NEETScam, uttarakhandnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 29, 2026 September 29, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ShehzadPoonawalla ShehzadPoonawalla : शहजाद पूनावाला की ऑन-कैमरा पिटाई

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ShehzadPoonawalla
ShehzadPoonawalla : शहजाद पूनावाला की ऑन-कैमरा पिटाई
तत्काल प्रभाव September 29, 2026
NEET2027Update
NEET2027Update : NEET 2027 होगा बिल्कुल अलग , छात्रों की नजर
खोजी नारद कहिंन September 29, 2026
IndiaSchoolToilets
IndiaSchoolToilets : भारत के स्कूलों में 5 करोड़ बच्चों के पास शौचालय नहीं !
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ September 29, 2026
UttarakhandPowerCrisis
UttarakhandPowerCrisis : बड़े बकायेदारों को लगेगा करंट – वसूली होगी तेज
देहरादून September 29, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?