By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 25 October 2026
    E-Paper | 25 October 2026
    October 24, 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
Reading: SatpalMaharaj : मंत्री महाराज ने शंख को बताया हड्डी , पुरोहित महापंचायत नाराज
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > SatpalMaharaj : मंत्री महाराज ने शंख को बताया हड्डी , पुरोहित महापंचायत नाराज
उत्तराखण्ड

SatpalMaharaj : मंत्री महाराज ने शंख को बताया हड्डी , पुरोहित महापंचायत नाराज

सबसे पहले आपको बताते हैं कि किस बयान की वजह से अब धर्माचार्यों और चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत.

admin
Last updated: 2026/09/29 at 10:56 AM
admin
Share
5 Min Read
SatpalMaharaj
SatpalMaharaj : मंत्री महाराज ने शंख को बताया हड्डी , पुरोहित महापंचायत नाराज
SHARE
Highlights
  • मैं बताना चाहूंगा कि एक नर पर्वत है और एक नारायण पर्वत है , नारायण पर्वत पर भगवान् बद्रीविशाल का मंदिर बना हुआ.
  • सतपाल महाराज के बयान पर उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के महासचिव बृजेश सती.
  • बृजेश सती ने सतपाल महाराज के ज्ञान और अध्ययन पर भी सवाल उठाए.

SatpalMaharaj : मंत्री महाराज ने शंख को बताया हड्डी , पुरोहित महापंचायत नाराज :-  देश ही नहीं दुनियाभर में अपनी संत की छवि रखने वाले हाईप्रोफाइल मंत्री सतपाल महाराज को शायद अपनी ही पार्टी के दिग्गज नेता डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी की पीड़ा का एहसास नहीं है और अब उन्होंने एक बार फिर कुछ ऐसा कहा कि उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत आग बबूला हो गई है।

आपको याद दिला दें कि बीते कुछ दिनों से देवभूमि में ही नहीं देश भर में बदरीनाथ धाम में आयोजित ‘देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल’ में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के स्वरूप, तेज डीजे संगीत पर ठुमके और मनोरंजन आधारित प्रस्तुति को लेकर खूब किरकिरी हो रही है.अब इसी में प्रदेश के पर्यटन और धर्मार्थ मंत्री सतपाल महाराज का विवादित बयान उन्हें ही उल्टा पड़ता दिख रहा है।

सबसे पहले आपको बताते हैं कि किस बयान की वजह से अब धर्माचार्यों और चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने मंत्री महाराज पर गहरी नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी है –

मैं बताना चाहूंगा कि एक नर पर्वत है और एक नारायण पर्वत है , नारायण पर्वत पर भगवान् बद्रीविशाल का मंदिर बना हुआ है जहाँ उनकी पूजा होती है। ये कहा गया है कि बद्रीनाथ में शंख नहीं बजता है मैं बताना चाहूंगा कि बाहर लोग शंख बजाते हैं , पर अंदर पूजा में शंख का उपयोग नहीं किया जाता है। क्योंकि मान्यता है कि शंख एक जानवर की हड्डी है , तो हड्डी का उपयोग पूजा में नहीं किया जाता है। वहीँ उन्होंने आगे ये भी दलील दी कि कपाट खुलने पर सेना का बैंड और म्यूजिक भी बजता है। ये उर्वशी पीठ है जहाँ गायन होता है। जितनी भी सरकारें रहीं सभी ने वहाँ कार्यक्रम आयोजित किये हैं। संगीत के माध्यम से वहां पूजा होती है यक्ष , गंधर्व किन्नर सब वहां संगीत बजाते हैं।

सतपाल महाराज के बयान पर उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के महासचिव बृजेश सती ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. बृजेश सती ने कहा कि सतपाल महाराज का यह कहना कि शंख जानवरों की हड्डी से बना होता है, बेहद हास्यास्पद है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “शायद महाराज को उम्र के इस पड़ाव में यह ‘दिव्य ज्ञान’ प्राप्त हुआ है. घरों के छोटे मंदिर हों, बड़े मंदिर हों, धर्मस्थल हों या तीर्थ स्थल, सनातन परंपरा में शुभ अवसरों एवं धार्मिक अनुष्ठानों में शंख बजाने की परंपरा रही है. ऐसे में मंत्री का यह बयान धार्मिक रूप से भी सवाल खड़े करता है।

बृजेश सती ने सतपाल महाराज के ज्ञान और अध्ययन पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि “मंत्री महाराज को शास्त्रों और पुराणों का अध्ययन करना चाहिए और इस तरह के बयान देने से पहले अपने सलाहकारों से चर्चा करनी चाहिए.” …… इतना ही नहीं चारधाम महापंचायत ने महाराज के बयान को सीधे बदरीनाथ विवाद से जोड़ दिया. बृजेश सती ने आरोप लगाया कि ‘बदरीनाथ में हुए विवाद से लोगों का ध्यान हटाने के लिए शंख को लेकर इस तरह का बयान दिया गया है.’ यानी अब मामला सिर्फ धार्मिक मान्यता बनाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का नहीं रह गया है, बल्कि मंत्री और तीर्थ पुरोहितों के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है।

बीती 19-20 सितंबर को बदरीनाथ में अराइवल प्लाजा पर हुए ‘देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल 2026’ को लेकर विवाद जारी है. यह विवाद अब सिर्फ डीजे और तेज आवाज तक सीमित नहीं रह गया है. कार्यक्रम के वीडियो सामने आने के बाद बदरीनाथ धाम की धार्मिक मर्यादा को लेकर तीर्थ पुरोहितों और धार्मिक संगठनों ने सवाल उठाए थे इतना ही नहीं बल्कि खुद भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठतम नेता डॉ मुरली मनोहर जोशी ने अपना गुस्सा जाहिर किया था।

You Might Also Like

RBINewRules : RBI ने बदले मनी ट्रांसफर के नियम

VisaRules : अगर बनवाना है Visa तो अब होगा आसान

BadrinathDham : बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को होंगे बंद

JennyCase : भाजपा को सवाल उठाने से पहले अपना इतिहास देखना चाहिए – रावत

UttarakhandPolitics : तालियां बजवाने से घर नहीं चलते धामी जी!

TAGGED: #BadrinathDJControversy, #BadrinathNews, #BrijeshSati, #khojinaradbreakingnews, #latestnews, #ReligiousNews, #ShankhControversy, #TempleTraditions, BadrinathControversy, badrinathdham, breakingnews, chardham, DevbhoomiCulturalFestival, khojinarad, satpalmaharaj, uttarakhandnews, UttarakhandPolitics

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 29, 2026 September 29, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UttarakhandElection2027 : 2027 चुनाव से पहले Congress नेता Aryendra Sharma ने संभाला मोर्चा, जनता के बीच पहुंचे
Next Article UttarkashiRescue UttarkashiRescue : दिल्ली से लौटते ही आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे मुख्यमंत्री

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RBINewRules
RBINewRules : RBI ने बदले मनी ट्रांसफर के नियम
खोजी नारद कहिंन November 12, 2026
VisaRules
VisaRules : अगर बनवाना है Visa तो अब होगा आसान
राष्ट्रीय November 12, 2026
BadrinathDham
BadrinathDham : बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को होंगे बंद
उत्तराखण्ड November 12, 2026
JennyCase
JennyCase : भाजपा को सवाल उठाने से पहले अपना इतिहास देखना चाहिए – रावत
उत्तराखण्ड November 12, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?