By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: प्रधानमंत्री आवास के ऊपर ड्रोन दिखने से अधिकारियों में मचा हड़कंप:
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > दिल्ली > प्रधानमंत्री आवास के ऊपर ड्रोन दिखने से अधिकारियों में मचा हड़कंप:
तत्काल प्रभावदिल्ली

प्रधानमंत्री आवास के ऊपर ड्रोन दिखने से अधिकारियों में मचा हड़कंप:

admin
Last updated: 2023/07/03 at 7:11 AM
admin
Share
3 Min Read
prime minister's residence
prime minister's residence
SHARE

राजधानी दिल्ली में पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक होने की खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी के आवास के ऊपर ड्रोन उड़ता दिखाई दिया है।

प्रधानमंत्री आवास के ऊपर ड्रोन दिखने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है. जैसे ही एसपीजी ने दिल्ली पुलिस को इस बारे में जानकारी दी तो तमाम आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

सुबह तकरीबन 5 बजे एसपीजी ने नई दिल्ली पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी थी।

जिसके बाद नई दिल्ली इलाके तमाम अफसर और भारी फोर्स ड्रोन की तलाश करने लगी. जानकारी के मुताबिक, अभी तक कोई ड्रोन पकड़ में नहीं आया है।

पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आखिर ड्रोन किसका है और कैसे पीएम आवास के ऊपर पहुंचा?

वहीं इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कहा कि एनडीडी नियंत्रण कक्ष में पीएम आवास के पास अज्ञात उड़ने वाली वस्तु के बारे में एक सूचना प्राप्त हुई थी।

आस-पास के इलाकों में काफी खोजबीन की गई, लेकिन ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली. एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम (एटीसी) से भी संपर्क किया गया, उन्हें भी पीएम आवास के पास ऐसी कोई उड़ने वाली वस्तु नहीं मिली है।

बता दें कि प्रधानमंत्री का आवास लोक कल्याण मार्ग पर स्थित है. प्रधानमंत्री का आवास और उसके आस -पास का पूरा इलाका अति-संवेदनशील है।

यहां सुरक्षा के कई घेरे होते हैं. यहां दिल्ली पुलिस के अलावा, अर्ध सैनिक बल तैनात होते हैं. इस इलाके में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाती है।

पीएम आवास और आसपास का इलाका नो फ्लाइंग जोन में आता है. लिहाजा, इस क्षेत्र में ड्रोन का दिखाई पड़ना बड़ी चिंता का विषय है।

पीएम मोदी की लोकप्रियता को देखते हुए दुनियाभर के आतंकी संगठनों की ओर से उन्हें धमकी मिलती रहती है।

हाल ही में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पीएम मोदी को धमकी दी थी. उसने एक और वीडियो जारी करके ये धमकी दी थी।

इस वीडियो में आतंकी पन्नू अपने साथी आतंकी निज्जर की हत्या का बदला लेने की बात कर रहा है. उसने कहा था कि याद कर राजीव गांधी को और 1991 चुनावों का दौर।

2024 में खालिस्तान समर्थक सिखों ने तुम्हें ढूंढ लेना है. हम खुलेआम घूम रहे हैं, अगर तुम्हारी सरकार में दम है तो निकलो बाहर।

आज भी हम वॉशिंगटन डीसी के बाहर खड़े हैं. उसने प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को चुनौती देते हुए कहा था कि रेफरेंडम के साथ हम अलग पंजाब लेकर रहेंगे।

 

You Might Also Like

SupremeCourt : पागल कुत्तों पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला

NEETExamFraud : नीट में खुलासा – परिवार के 5 लोग कर रहे MBBS

IVFgenderselection : क्या IVF से बच्चे का लिंग चयन करना संभव है ?

VatSavitriVrat : महिलाएं बरगद पर क्यों लपटेती हैं कच्चा सूत ?

KapilSharma : Dadi Ki Shaadi ने ओपनिंग डे पर छापे नोट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 3, 2023 July 3, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article express your opinion on the sensitive समान नागरिक संहिता के संवेदनशील मुद्दे पर की अपनी राय व्यक्त: मुख्यमंत्री धामी
Next Article will chair the meeting अपने मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे: प्रधानमंत्री

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

BadlapurIVFRacket
BadlapurIVFRacket : लाखों रुपये में बेचे जा रहे महिलाओं के अंडे !!!!
राज्य May 25, 2026
IndiaEbolaAlert
IndiaEbolaAlert : अस्पतालों में तैयारी बढ़ाएं’, पूरे भारत में इबोला का अलर्ट
राष्ट्रीय May 25, 2026
FuelPriceHikeIndia
FuelPriceHikeIndia : महंगाई की तीसरी मार! फिर बढ़े Petrol-Diesel के दाम
राष्ट्रीय May 23, 2026
GoldPrice
GoldPrice : मंदिरों में चढ़ावे और महिलाओं की तिजोरी तक, कितना सोना है ?
राष्ट्रीय May 23, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?