By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: मुख्यमंत्री ने किया चेपडो थराली में शौर्य महोत्सव का शुभारंभ:
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > मुख्यमंत्री ने किया चेपडो थराली में शौर्य महोत्सव का शुभारंभ:
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने किया चेपडो थराली में शौर्य महोत्सव का शुभारंभ:

admin
Last updated: 2023/06/07 at 6:08 AM
admin
Share
5 Min Read
mahotsav at chepdo tharali
mahotsav at chepdo tharali
SHARE

मुख्यमंत्री ने शहीद भवानी दत्त जोशी के स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 16.50 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

उन्होंने हर वर्ष शौर्य महोत्सव मेला आयोजित किये जाने, शौर्य महोत्सव को राजकीय मेला घोषित करने के साथ ही कुलसारी मैदान में नदी कटाव हेतू बाढ सुरक्षा कार्य किए जाने, नारायणबगड व नन्दानगर में पार्किग, थराली अस्पताल का उच्चीकरण किये जाने, नन्दानगर में उपनिबन्धक की स्वीकृति, नारायणबगड व देवाल को आने वाले समय में नगर पंचायत बनाये जाने तथा नन्दा राज जात को भव्य बनाने के लिए विस्तृत योजना बनाये जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने मा राजरजेश्वरी नन्दा देवी मंदिर को मानसखण्ड मंदिर माला मिशन से जोड़ने की भी बात कही।

मुख्यमंत्री ने ब्रहमताल,सुपताल झलताल को पर्यटन क्षेत्र में लाने के लिए विशेष योजना बनाये जाने, थराली में न्याय पंचायत स्तर पर महिला सेवा संग्रह केन्द्र तथा ग्रेडिंग पैकिंग यूनिट की योजना बनाये जाने, थराली, ग्वालदम डाक बंगले का जीर्णोद्धार किये जाने की भी इस अवसर पर घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शहीद भवानी दत्त जोशी ने असाधारण शौर्य, दृढ़ता, अनुकरणीय साहस और उच्चकोटि की असाधारण कर्तव्यपरायणता का परिचय देकर सेना की उच्चतम परंपराओं के लिए अपना बलिदान दिया।

प्रथम विश्वयुद्ध हो, द्वितीय विश्व युद्ध हो, पेशावर कांड हो, देश की आजादी की लड़ाई हो या आजादी के बाद के युद्ध हों, उत्तराखंड की इस धरती के वीरों ने अग्रिम पंक्ति में रहकर अपना कौशल दिखाया है और अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।

आज भी देवभूमि के नौजवानों की भारत माता की सेवा करना लक्ष्य रहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिक पुत्र होने के नाते उन्होंने सैनिकों के संघर्ष को नजदीक से देखा है।

वीर सैनिकों को सम्मानित कर हम स्वयं को सम्मानित महसूस करते हैं। हमारी सेना का मूल रूप से एक ही घोषवाक्य रहा है ’’राष्ट्र प्रथम’’ और इसके लिए हमारे जवान अपना सर्वस्व अर्पित करने को हमेशा तैयार रहते हैं।

उत्तराखंड की देवभूमि ने लाखों वीर सैनिक इस देश को दिये हैं, जिन्होंने अपने अदम्य साहस से यह साबित किया है कि देवभूमि ना केवल समस्त विश्व को शांति का मार्ग दिखला सकती है, वरन शौर्य और वीरता को भी प्रदर्शित कर सकती है।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश मजबूत हाथों में है।

अब सुरक्षा में लगे सैनिकों को दुश्मन की गोलाबारी का जवाब देने के लिए सरकार से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

आज मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सेना ’’शठे शाठयं समाचरेत’’ के सिद्धांत का अनुसरण कर अपने सभी दुश्मनों के दांत खट्टे करने का माद्दा रखती है।

आज सेना का मनोबल अभूतपूर्व रूप से बढ़ा है। अब सेना को निर्णय लेने की पूरी छूट है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पराक्रम सदैव हमारी सेना के भीतर भरा हुआ था। मगर उस पराक्रम का सम्मान, सैनिकों के जीवन में बदलाव और उनके लिए संवेदनशील होकर निर्णय लेने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया।

हमारी सरकार का प्रयास रहता है कि हम शहीदों के अभूतपूर्व योगदान को हमेशा याद रखें। अपने वीर सैनिकों को सम्मान देने के लिए ही उत्तराखंड की वीरभूमि में एक विशिष्ट सैन्य धाम का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

हमने सैनिकों और पूर्व सैनिकों के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं प्रारंभ की हैं। सीमा पर मोदी सरकार ने जहां एक ओर ऑल वेदर रोड बनाई हैं वहीं दूसरी ओर आज मेक इन इंडिया अभियान के तहत बुलेट प्रूफ जैकेट और हथियारों का निर्माण अपने देश में ही किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जब तक हम शहीदों के सपनों का उत्तराखंड नहीं बना देते तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, आराम से नहीं बैठेंगे।

मुख्यमंत्री ने अंत्योदय के अपने अंतिम लक्ष्य को पूरा करने एवं उत्तराखंड को भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने “विकल्प रहित संकल्प“ को साकार करने में सभी के सहयोग की अपेक्षा की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब गोपेश्वर के नव निर्वाचित अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह बिष्ट, महिपाल गुसांई, संरक्षक क्रांति भट्ट तथा महामंत्री दिनेश जोशी को पद एवं गोपनीयता की भी शपथ दिलाई।

 

You Might Also Like

DehradunPithoragarhUdan : देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच उड़ान जल्द

CyberCentreOfExcellence : देहरादून में तैयार हो रहा साइबर सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस

UttarakhandPolitics : धामी सरकार सो रही, जनता रो रही – हरीश रावत

Kumbh2027 : कुंभ कार्यों के जीओ तत्काल जारी करने के निर्देश

TharuHoli : ‘जनजातीय गौरव दिवस’ से बढ़ा सम्मान: धामी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 7, 2023 June 7, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article elsewhere fascinate अमरीका एवं अन्य जगहों पर आप्रवासी भारतीयों को क्यों इतना लुभाते है:
Next Article pm modi प्राथमिक विद्यालय बच्चों के लिए बनेगा प्रेरणा केंद्र: पीएम मोदी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

MundeshwariTemple
MundeshwariTemple : मुंडेश्वरी मंदिर का चमत्कार… जहां आस्था के आगे झुक गया विज्ञान!
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ March 19, 2026
ChaitraNavratri2026
ChaitraNavratri2026 : हिंदू नववर्ष पर ये 7 काम जरूर करें, बनी रहेगी समृद्धि
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ March 19, 2026
MMSLeakAngelNuzhat
MMSLeakAngelNuzhat के खतरनाक जाल में मत फसना !
अंतराष्ट्रीय March 19, 2026
DehradunPithoragarhUdan
DehradunPithoragarhUdan : देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच उड़ान जल्द
देहरादून March 19, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?