पहाड़ों में बारिश होने के साथ ही मैदान की ओर ठंडी हवाओं ने रुख कर लिया है।
मौसम विभाग ने पहले से ही मौसम परिवर्तन को लेकर अनुमान जता दिया था।
हल्द्वानी में बुधवार को दिन भर धूप रही।
लेकिन शाम को तेज हवाएं चलने लगीं।
बारिश होने के आसार बनने लगे।
मौसम विभाग ने एक और दो जून को ओरेंज अलर्ट जारी कर रखा है।
मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह के अनुसार मैदानी इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है।
साथ ही पांच जून तक गर्मी से राहत रहने के आसार हैं।
बाद में तापमान में बढ़ोतरी होगी।
बुधवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा।
अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम है।

