By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: आखिर क्यों एक साल पहले लेने वाले थे संन्यास, बोले” भगवान ने जो दिया, द्रविड़ ने एक निर्णय से सबकुछ बदला: विराट कोहली
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > तत्काल प्रभाव > आखिर क्यों एक साल पहले लेने वाले थे संन्यास, बोले” भगवान ने जो दिया, द्रविड़ ने एक निर्णय से सबकुछ बदला: विराट कोहली
तत्काल प्रभाव

आखिर क्यों एक साल पहले लेने वाले थे संन्यास, बोले” भगवान ने जो दिया, द्रविड़ ने एक निर्णय से सबकुछ बदला: विराट कोहली

admin
Last updated: 2023/05/20 at 5:49 AM
admin
Share
5 Min Read
changed everything with one decision
changed everything with one decision
SHARE

टूर्नामेंट से पहले वे संन्यास की सोच रहे थे, इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है. इस साल अब उनकी नजर पहले आईपीएल खिताब पर है।

विराट कोहली आईपीएल 2023 में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. वे 500 से अधिक रन बना चुके हैं।

टी20 लीग के 16वें सीजन में उन्होंने अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ताबड़तोड़ शतक ठोका।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को इस मैच में जीत मिली और उसके प्लेऑफ की उम्मीद बची हुई है।

टीम के 13 मैच में 14 अंक हैं. अंतिम मुकाबले में उसे रविवार 21 मई को गुजरात टाइटंस से भिड़ना है।

कोहली अब तक इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब नहीं जीत सके हैं।

पिछले साल एशिया कप से पहले विराट कोहली ने ब्रेक लिया था. अब उन्होंने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है।

उन्होंने जियो सिनेमा पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा से बातचीत करते हुए कहा कि मैं जब ब्रेक के बाद वापसी कर रहा था, तो मेरे साथ यह भी साेच थी कि यह मेरा कॉम्पटेटिव क्रिकेट का अंतिम महीना हो सकता है।

यानी वे संन्यास की सोच रहे थे. उन्होंने कहा कि मैं इसके साथ बिल्कुल ठीक था. मैं खुश था कि भगवान ने मुझे क्या दिया है. मैं हताश नहीं था।

विराट कोहली ने एशिया कप के दौरान ही अफगानिस्तान के खिलाफ अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक ठोका था।

लगभग 3 साल से अधिक समय बाद वे इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाने में कामयाब हुए थे।

अफगानिस्तान के खिलाफ ओपिनंग करने को लेकर उन्होंने खुलासा किया कि कोच राहुल द्रविड़ ने मैच से एक दिन पहले मुझसे पूछा कि क्या तुम कल ओपनिंग करना चाहते हो. मैंने कहा कि 100 फीसदी।

विराट कोहली ने कहा कि मेरे लिए यह मौका अच्छा रहा. मैंने ओपनिंग की और गेंद को हिट करना शुरू कर दिया।

यहां से सब कुछ मेरे लिए अच्छा हो गया और मुझे वह उत्साह फिर से मिल गया. यह केवल इसलिए हुआ, क्योंकि मैं खुद को लेकर कभी असुरक्षित नहीं था।

उन्होंने कहा कि मैं खुद फैंस की उम्मीदों की पर खरा उतरना चाह रहा था. इसे मैं कह नहीं सकता था, लेकिन इसके लिए मेरी कड़ी मेहनत लगातार जारी थी।

अंत में मुझे में इसमें सफलता भी मिली:

विराट कोहली ने बताया कि खराब दौर से उबरने के लिए मैंने ब्रेक लिया था. कोरोना का समय किसी के लिए भी काफी कठिन था।

मैंने भी इस कारण ब्रेक लिया और वो फिर से हासिल कर लिया, जो मैं चाहता था. उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण हम 10 महीने तक कोई क्रिकेट नहीं खेल सके थे।

2020 में मैंने सिर्फ 6 मैच खेले थे. इसके बाद भी सिर्फ मेरे शतक की बात हो रही थी।

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बताया कि उस समय हर मैच के बाद मुझसे खराब प्रदर्शन के बारे पूछा जा रहा था।

क्या मेरे 70 रन काफी नहीं थे. उन्होंने कहा कि मैं समझ गया कि लोग मुझसे क्या उम्मीद कर रहे हैं. इस कारण बार-बार ये सवाल किए जा रहे थे।

लेकिन इसे लेकर मैं अधिक परेशान नहीं हुआ और यही सोच रहा था कि अभी मैं टीम के लिए योगदान दे रहा हूं।

आईपीएल 2023 की बात करें, तो विराट कोहली अब तक 13 मैच में 45 की औसत से 538 रन बना चुके हैं।

स्ट्राइक रेट 136 का है. वे एक शतक और 6 अर्धशतक लगा चुके हैं।

वे टी20 में 7 शतक ठोक चुके हैं. वे भारत की ओर से टी20 में सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं. केएल राहुल और रोहित शर्मा ने 6-6 शतक ठोके हैं।

 

 

 

You Might Also Like

Doggoverness : कुत्ते संभालने के लिए  2 करोड़ की दाई

TravelFitnessTips : ट्रैवलिंग के दौरान खुद को कैसे रखें फिट ?

NEETExamFraud : नीट में खुलासा – परिवार के 5 लोग कर रहे MBBS

VatSavitriVrat : महिलाएं बरगद पर क्यों लपटेती हैं कच्चा सूत ?

KapilSharma : Dadi Ki Shaadi ने ओपनिंग डे पर छापे नोट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin May 20, 2023 May 20, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article administration bulldozed मंत्री के चचेरे भाई के घर डाली डकैती, प्रशासन ने आरोपी के घर चलाया बुलडोजर: डोईवाला
Next Article 18th governors cup golf tournament 18वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का टी-ऑफ खेलकर किया शुभारम्भ: राज्यपाल

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

WatermelonInjection
 WatermelonInjection : तरबूजों में लगाया जाता है रंग का इंजेक्शन ?
खोजी नारद कहिंन June 10, 2026
LoveMarriage
LoveMarriage : लव मैरिज सही या गलत ? जानिए पूरा सच
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ June 10, 2026
iPhoneSecret
iPhoneSecret : iPhone में ‘i’ का क्या मतलब है ? 
तत्काल प्रभाव June 10, 2026
Instagramreels
Instagramreels : रील्स बनाने के लिए  Instagram पर आया धांसू फीचर
लफ्फाज़ी June 10, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?