By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: चलती बस में आग लगने से 5 की जिंदा जलकर मौत
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तर प्रदेश > लखनऊ > चलती बस में आग लगने से 5 की जिंदा जलकर मौत
उत्तर प्रदेश

चलती बस में आग लगने से 5 की जिंदा जलकर मौत

लखनऊ हाइवे पर भयंकर हादसा.

admin
Last updated: 2025/12/02 at 12:04 PM
admin
Share
4 Min Read
चलती बस में आग लगने से 5 की जिंदा जलकर मौत
चलती बस में आग लगने से 5 की जिंदा जलकर मौत
SHARE
Highlights
  • चलती बस में चीख-पुकार.
  • आग का गोला बनी बस.
  • ड्राइवर की लापरवाही या तकनीकी खराबी? हादसे ने निगल लिए 5 ज़िंदगियाँ.

चलती बस में आग लगने से 5 की जिंदा जलकर मौत : जिस सफर को यात्री आरामदायक बनाने के लिए मोटी कीमत चुकाते है वही सफर मौत का सफर बन जायेगा ऐसा कौन मानेगा लेकिन जिसने भी ये हादसा देखा उसकी रूह भी काँप गयी। यूपी के लखनऊ में स्लीपर बस में आग लगने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। बस में लगभग 60 यात्री सवार थे और यह बिहार से दिल्ली जा रही थी। हादसा आउटर रिंग रोड (किसान पथ) पर मोहनलालगंज के पास सुबह 5 बजे हुआ।

करीब 60 यात्रियों को लेकर यह डबल डेकर बस बिहार से दिल्ली जा रही थी, जब लखनऊ से गुजरते समय सुबह हादसा हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतकों में 2 बच्चे, 2 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। यह बस बिहार से दिल्ली जा रही थी। हादसा आउटर रिंग रोड (किसान पथ) पर मोहनलालगंज के पास सुबह 5 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे के समय ज्यादातर यात्री सो रहे थे।

यात्रियों के अनुसार चलती बस में अचानक धुआं भरने लगा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही मिनटों में आग की तेज लपटें उठने लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस ड्राइवर और कंडक्टर बस को छोड़कर भाग गए। ड्राइवर की सीट के पास एक एक्सट्रा सीट होने के कारण यात्रियों को नीचे उतरने में परेशानी हुई। कई यात्री हड़बड़ी में उतरते समय फंसकर गिर गए। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलने पर पीजीआई, मोहनलालगंज, सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसीपी रजनीश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू की कमान संभाली। पुलिस ने मृत यात्रियों के शवों को बस से बाहर निकलवाकर एम्बुलेंस की मदद से पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा है। डबल डेकर बस में लगी आग को आधा दर्जन दमकल वाहनों से बुझाई गयी। बस में सवार यात्रियों का सारा सामान जलकर खाक हुआ।

दमकल की गाड़ियां पहुंचने तक बस पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। दमकल कर्मियों ने आग की सूचना मिलते ही लगभग 30 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और अंदर से पांच जले हुए शव बरामद किए। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि बस का इमरजेंसी गेट नहीं खुला, जिसके कारण पीछे बैठे लोग फंस गए। बस में पांच-पांच किलो के सात गैस सिलेंडर भी थे, हालांकि कोई भी सिलेंडर नहीं फटा।हादसे में एक बच्चे की मां की भी मौत हो गई, जो अपने नाना और मां के साथ यात्रा कर रहा था। ऐसा बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें 1 किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रही थीं। हादसे के बाद बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

You Might Also Like

NewLabourLaw : सैलरी, PF, ग्रेच्युटी और छुट्टियों में बड़े बदलाव

DMStrictOrders : नियम तोड़े तो अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटर होंगे सील – डीएम

BodyCameraInspection : धांधली रोकने को टीम लगाएगी बॉडी कैमरा

NehaPanchalTopper : दुर्लभ संयोग – नेहा नाम की तीन लड़कियां बनी डिप्टी कलेक्टर

FakeIASArrest : 26 शादी करने वाला फर्जी IAS अरेस्ट

TAGGED: #BreakingIndia, #BurntAlive, #BusEmergency, #BusFire, #BusTragedy, #DeadlyFire, #DisasterNews, #EmergencyResponse, #FatalAccident, #FireAccident, #FireDisaster, #FireHazard, #FireOnWheels, #HighwayHorror, #HorrificAccident, #IndianHighways, #InjuryAndDeath, #MassCasualty, #narendra modi, #NewsUpdate, #PassengerDeath, #PublicTransport, #RoadAccident, #SafetyNegligence, #TragicIncident, #TransportSafety, breakingnews, cm yogi adityanath, firesafety, indianews, khoji narad, khoji narad breaking news, SafetyFirst, ShockingNews, Uttar Pradesh

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 2, 2025 May 15, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article साबुन से है कैंसर का खतरा शैम्पू, लोशन और साबुन से है कैंसर का खतरा !
Next Article गीता पर हाथ रखकर खाई जाती है कसम किन-किन देशों में गीता पर हाथ रखकर खाई जाती है कसम ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

PhoneNumberTracking
PhoneNumberTracking : नंबर डालते ही मिल जाएगी LIVE लोकेशन ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 20, 2026
BadrinathMandir
BadrinathMandir : बद्रीनाथ मंदिर में लगाते हैं ‘कॉकरोच’ को भोग !
उत्तराखण्ड April 20, 2026
SunnyDeolNewAvatar
SunnyDeolNewAvatar : नई फिल्म में सनी देओल का नया अवतार!
दिल्ली April 20, 2026
Riceweightloss
Riceweightloss : फ्रिज में रखे चावल खाने से घटता है वजन !
लफ्फाज़ी April 20, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?