जुबिन गर्ग पंचतत्व में विलीन | ‘या अली’ फेम सिंगर को नम आंखों से अंतिम विदाई :- या अली, और दिल तू ही बता, जैसे गानों से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले मशहूर गायक जुबिन गर्ग अब हमारे बीच नहीं रहे, बावन साल की उम्र में उनका अचानक निधन हुआ, और अब वे पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- iPhone 17 की भारत में लॉन्चिंग | मुंबई स्टोर के बाहर हंगामा
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, जुबिन गर्ग को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई, उनके अंतिम संस्कार में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, और हजारों फैंस शामिल हुए, उनका पार्थिव शरीर जब यात्रा पर निकला, तो पीछे पीछे लोगों का हुजूम उमड पडा, हर आंख नम थी, और हर दिल उदास, पत्नी गरिमा सैकिया का बुरा हाल, सबसे भावुक दृश्य उस वक्त देखने को मिला।
जब जुबिन की पत्नी गरिमा सैकिया घुटनों के बल बैठकर फूट फूट कर रोती रहीं, अपने जीवनसाथी को यूं अचानक खो देना उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं था, फैंस और परिजनों की आंखों में सिर्फ आंसू थे, और जुबिन के गानों की गूंज यादों की तरह हवाओं में तैर रही थी, कैसे हुआ जुबिन गर्ग का निधन, बताया जा रहा है कि जुबिन गर्ग एक म्यूजिक इवेंट के लिए सिंगापुर गए हुए थे।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- ‘नन्हीं परी’ हत्याकांड में न्याय नहीं! सुप्रीम कोर्ट के फैसले से उठे सवाल
परफॉर्मेंस से पहले वे स्कूबा डाइविंग के लिए समुद्र में उतरे, वहीं उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके, गायकी से मिली अमरता, जुबिन गर्ग भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं।
लेकिन उनकी आवाज़, उनके गाने और उनका संगीत उन्हें अमर बना गए हैं, उनके हिट गानों की बात करें तो या अली, दिल तू ही बता, लुट गए, जैसे कई गाने आज भी फैंस की जुबां पर हैं, आज जुबिन गर्ग अनंत यात्रा पर निकल गए हैं, लेकिन संगीत प्रेमियों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे, जुबिन गर्ग को हमारी विनम्र श्रद्धांजलि, ऐसे ही भावुक और सच्ची खबरों के लिए जुडे रहिए हमारे साथ।

