iPhone 17 की भारत में लॉन्चिंग | मुंबई स्टोर के बाहर हंगामा :- 19 सितंबर, शुक्रवार और आखिरकार एप्पल ने अपनी बहुप्रतीक्षित आईफ़ोन 17 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया, लोगों का जोश और दीवानगी इस कदर थी कि Mumbai के BKC स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर के Apple Store के बाहर सुबह से ही भारी भीड़ जमा हो गई।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चमोली में बादल फटा, 10 लोग लापता
आईफ़ोन खरीदने की होड में मारपीट, लेकिन इस क्रेज़ ने उस वक्त एक नया मोड़ ले लिया, जब स्टोर के बाहर मौजूद कुछ लोगों के बीच हाथापाई हो गई, भीड इतनी ज्यादा थी कि सुरक्षाकर्मियों को बीच में आकर मामला संभालना पडा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और लोग पूछ रहे हैं।
क्या एक फोन के लिए इतनी भगदड जरूरी है, रात भर किया इंतज़ार, सिर्फ एक iphone के लिए, iphone खरीदने के लिए लोग रात भर लाइन में खडे रहे, ग्राहक Aman Chauhan ने बताया, मैं रात बारह बजे से लाइन में हूं, मैंने दो iphone 17Pro Max खरीदे, एक दो सौ छप्पन GB और दूसरा एक TB, इस बार के फीचर्स काफी बेहतर हैं, खासतौर से इसका नया नारंगी रंग, वहीं एक अन्य ग्राहक इरफान ने कहा, मैं रात 8 बजे से इंतजार कर रहा हूं।
इस बार कैमरा, बैटरी और लुक तीनों में बडा बदलाव है, मैं नारंगी रंग का आईफ़ोन सत्रह प्रो मैक्स लेने आया हूं, केवल Mumbai नहीं, Delhi में भी दीवानगी, Mumbai के साथ साथ Delhi के साकेत स्थित Apple Store पर भी यही नज़ारा देखने को मिला, यहां भी लंबी कतारें सुबह से ही लगी रहीं, भीड इतनी थी कि पुलिस को ट्रैफिक कंट्रोल तक करना पडा, iphone 17 के क्या हैं नए फीचर्स, iphone 17 प्रो और प्रो मैक्स में नया ऑरेंज कलर वैरिएंट,बेहतर A 19 बायोनिक चिप, नया AI आधारित कैमरा सिस्टम, मजबूत बैटरी लाइफ और नया डिज़ाइन, IOS 19 आउट ऑफ द बॉक्स, क्रेज या पागलपन? सवाल जनता से, हर साल की तरह इस बार भी Iphone की लॉन्चिंग एक इवेंट से कम नहीं रही, लेकिन सवाल उठता है।
क्या एक SmartPhone के लिए इतनी भगदड, इतनी रात लाइन लगाना, और मारपीट करना वाजिब है, टेक्नोलॉजी का उत्साह ज़रूरी है, लेकिन क्या इसमें इंसानियत कहीं पीछे तो नहीं छूट रही, आपका क्या कहना है, Iphone 17 की इस दीवानगी को आप कैसे देखते हैं, क्या आप भी खरीदना चाहेंगे ये फोन, और क्या इतनी कीमत वाजिब है, कमेंट में जरूर बताएं, और Video को लाइक शेयर करना ना भूलें ।

