By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: ऋषिकेश में बीच सड़क पर युवक ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के साथ हाथापाई:
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > ऋषिकेश में बीच सड़क पर युवक ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के साथ हाथापाई:
देहरादून

ऋषिकेश में बीच सड़क पर युवक ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के साथ हाथापाई:

admin
Last updated: 2023/05/03 at 5:38 AM
admin
Share
3 Min Read
youth scuffles with cabinet minister premchandra agarwal
youth scuffles with cabinet minister premchandra agarwal
SHARE

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को मंत्री एक कार्यक्रम से निकलकर अपनी कार से जा रहे थे।

इस दौरान वे जाम में रुक गए।

तभी दो युवक बाइक से उतरे और कार के आगे आकर अपनी समस्या बताने लगे।

इसी दौरान मंत्री और युवक में तीखी बहस शुरू हो गई जो देखते ही देखते हथापाई में बदल गई।

युवक खुद को सोशल वर्कर बताता है।

मंत्री अग्रवाल के पीए कौशल बिल्जवाण ने बताया कि युवक ने पहले मंत्री को गाली दी फिर कॉलर पकड़ा और पीछे धकेलने लगा।

इस दौरान उनका कुर्ता फट गया।

तभी गनर ने उसे वहां से हटाने की कोशिश की, वह नहीं हटा तो गनर ने दोनों युवकों को पीटना शुरू कर दिया।

इस दौरान मंत्री भी उन्हें पीटते दिख रहे हैं।

थोड़ी देर बाद दोनों युवक मौके से भाग गए।

इस दौरान सड़क पर काफी लोग एकत्र हो गए।

इन्हीं में से किसी का बनाया वीडियो वायरल हो रहा है।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भारद्वाज हॉस्पिटल के पास निर्माण कार्यों के चलते जाम लगा हुआ था।

इस दौरान दो बाइक सवार युवक उनके वाहन के बगल में आकर गाली गलौज करने लगे और उनके वाहन के शीशे पर प्रहार करने लगे।

इस दौरान वाहन से उतरकर उन्होंने गाली गलौज करने को लेकर युवक को समझाया।

लेकिन युवक ने उनका कॉलर पकड़ते हुए हाथापाई शुरू कर दी।

जिसमें उनका कुर्ता भी फट गया।

उनके सुरक्षाकर्मी ने युवकों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने सुरक्षाकर्मी के साथ भी हाथापाई शुरू कर दी और उसकी वर्दी फाड़ दी।

जिसके बाद उनकी सलामती के लिए सुरक्षाकर्मी को बचाव करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि एक कैबिनेट मंत्री पर राह चलते इस तरह से आक्रमण करना युवकों की गुंडागर्दी को दर्शाता है।

कहा कि संबंधित युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ किया प्रदर्शन:

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर हाथापाई के आरोपियों को गायब करने का आरोप लगाया।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन किया।

इस दौरान वहां भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंच गए।

दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

वहीं, मामला बढ़ता देख ऋषिकेश के समीपवर्ती सभी थानों व कोतवाली से पुलिस बल बुलाया गया है।

You Might Also Like

DMStrictOrders : नियम तोड़े तो अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटर होंगे सील – डीएम

PMModiRoadshow : सबसे लम्बा रोड शो करेंगे PM मोदी – देहरादून तैयार

SavinaBansal : डीएम के सामने हाँथ जोड़ नतमस्तक हुई महिला

DMsavinbansal : डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में टीम ने निभाया इंसानियत का फर्ज – केके मिश्रा , (एडीएम एफआर )

DehradunAirportDigiYatra : देहरादून एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा की शुरूआत

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin May 3, 2023 May 3, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article soil of the country देश की मिट्टी के लाल:
Next Article heavy snowfall in baba's dham उत्तराखंड में बाबा के धाम में जमकर बर्फबारी, आज के लिए यात्रा रोकी:

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AshaBhosle
AshaBhosle : सुरों की अमर आवाज़ खामोश: Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में निधन
महाराष्ट्र April 13, 2026
DigitalPaymentScam
DigitalPaymentScam : 10000 से ज्यादा के पेमेंट पर अब लगेगा होल्ड !
तत्काल प्रभाव April 13, 2026
DieselExportDutyHike
DieselExportDutyHike : डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क बढ़ा
Uncategorized April 13, 2026
DiabetesBrainDamage
DiabetesBrainDamage : डायबिटीज के कारण दिमाग पर बुरा असर संभव !
भांडा फोड़ April 13, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?