By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: RetailInflation : आपको लग रहा है झटका – धीरे धीरे
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > RetailInflation : आपको लग रहा है झटका – धीरे धीरे
अंतराष्ट्रीय

RetailInflation : आपको लग रहा है झटका – धीरे धीरे

ट्रांसपोर्ट भी हुआ महंगा.

admin
Last updated: 2026/06/13 at 10:56 AM
admin
Share
3 Min Read
RetailInflation
RetailInflation : आपको लग रहा है झटका - धीरे धीरे
SHARE
Highlights
  • बता दें कि, इस साल जनवरी में खुदरा महंगाई दर 2.74 फीसदी पर थी.
  • महंगाई बढ़ने की वजह से खाने-पीने की चीजें महंगी हो गई हैं.
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जहां फूड इंफ्लेशन 4.85 प्रतिशत रही, वहीं शहरी क्षेत्रों में यह केवल 4.66 प्रतिशत दर्ज हुई.

RetailInflation : आपको लग रहा है झटका – धीरे धीरे :- होर्मुज संकट से निकला महंगाई का जिन्न अब आम जनता के जेब पर असर डालना शुरू कर दिया है. जैसे-जैसे सूरज का पारा चढ़ रहा है, खुदरा महंगाई अपना असर दिखा रही है. अब महंगाई को लेकर जारी नया आंकड़ा लोगों को डरा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक देश की खुदरा महंगाई दर मई महीने में 3.93 फीसदी पर पहुंच गई है. जबकि अप्रैल में यह 3.48 फीसदी पर थी. मई में खुदरा महंगाई में आई इस तेजी ने पिछले 5 महीनों का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गई है।

बता दें कि, इस साल जनवरी में खुदरा महंगाई दर 2.74 फीसदी पर थी. फरवरी में शुरू हुए अमेरिका-ईरान युद्ध ने इसमें आग में घी डालने का काम किया है. जिस वजह से यह बढ़कर 3.93 पर पहुंच गई है. मात्र एक महीने में 0.75 प्रतिशत की इस बढ़ोतरी ने जनता की जेब ढीली करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.मई महीने में खुदरा महंगाई में आई इस उछाल ने पिछले 16 महीनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इससे पहले करीब डेढ़ साल पहले एक महीने के भीतर इतनी तेजी से महंगाई बढ़ी थी।

महंगाई बढ़ने की वजह से खाने-पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. अप्रैल में खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर जहां 4.2 प्रतिशत थी. वहीं मई में यह बढ़कर 4.78 प्रतिशत पर पहुंच गई है. शहरी क्षेत्रों के मुकाबले इसका असर ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा पड़ रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में जहां फूड इंफ्लेशन 4.85 प्रतिशत रही, वहीं शहरी क्षेत्रों में यह केवल 4.66 प्रतिशत दर्ज हुई।

ट्रांसपोर्ट भी हुआ महंगा

पश्चिमी एशिया में चले संघर्ष ने भारत में महंगाई बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई. अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से तेल और गैस की सप्लाई चेन ठप पड़ने की वजह से ट्रांसपोर्ट सेक्टर के कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई. माल ढुलाई से लेकर माल सप्लाई तक की लागत बढ़ गई है. जिसकी वजह से परिचालन लागत में 3.06 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई. परिचालन लागत बढ़ने की वजह से ट्रांसपोर्ट सर्विसेज 7.63 प्रतिशत महंगी हुईं.फूड सप्लाई प्लेटफॉर्म से बाहर का खाना मंगाना भी अब महंगा हो गया है. फूड एंड बेवरेज सेक्टर में महंगाई 4.55 प्रतिशत हो गई है. वहीं रेस्टोरेंट में खाना भी महंगा हुआ है॥

You Might Also Like

HoneymoonControversy : हनीमून पर कैसे ‘कबाब में हड्डी’ बना ससुराल ?

PresidentDroupadiMurmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न

BiharMobileTowerTheft : चोर चुरा ले गए 132 फीट ऊंचा मोबाइल टॉवर

GondaNews : और करोगे बदतमीजी…’ सरेआम बरसी चप्पलें

EmotionalReunion : पत्नी ने फाड़े तलाक के कागज – लगा लिया गले !

TAGGED: #EconomicCrisis, #FuelPriceHike, #khojinaradbreakingnews, CommodityPriceHike, CostOfLivingIndia, FoodInflation, GlobalConflictImpact, HormuzCrisis, IndiaInflationRise, InflationRecordHigh, khojinarad, PocketPinch, RetailInflation, RuralInflation, SupplyChainDisruption, TransportCostRise, USIranConflict Impact

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 13, 2026 June 13, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ElonMuskTrillionaire ElonMuskTrillionaire : एलन मस्क बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर !
Next Article EmotionalReunion EmotionalReunion : पत्नी ने फाड़े तलाक के कागज – लगा लिया गले !

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HoneymoonControversy
HoneymoonControversy : हनीमून पर कैसे ‘कबाब में हड्डी’ बना ससुराल ?
Uncategorized June 13, 2026
PresidentDroupadiMurmu
PresidentDroupadiMurmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न
उत्तराखण्ड June 13, 2026
BiharMobileTowerTheft
BiharMobileTowerTheft : चोर चुरा ले गए 132 फीट ऊंचा मोबाइल टॉवर
राष्ट्रीय June 13, 2026
GondaNews
GondaNews : और करोगे बदतमीजी…’ सरेआम बरसी चप्पलें
राज्य June 13, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?