By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: आखिर क्यों परेशान हैं भारत का ऑनलाइन गेमिंग उद्योग। ।
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > आखिर क्यों परेशान हैं भारत का ऑनलाइन गेमिंग उद्योग। ।
राष्ट्रीय

आखिर क्यों परेशान हैं भारत का ऑनलाइन गेमिंग उद्योग। ।

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:40 AM
admin
Share
3 Min Read
gaming industry worried
gaming industry worried
SHARE

भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में जीएसटी काउंसिल की बैठक में कहा कि ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसदी टैक्स लगेगा।

Contents
टैक्स के बोझ से परेशान गेमिंग इंडस्ट्री। । निवेश पर पड़ेगा बुरा असर। । 

वित्त मंत्री के इस ऐलान के बाद भारत का ऑनलाइन गेमिंग उद्योग परेशान है. ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों ने इस मुद्दे पर भारतीय वित्त मंत्री को एक पत्र भी लिखा है।

एक सौ से अधिक गेमिंग कंपनियों ने वित्त मंत्री को लिखे एक पत्र में कहा है कि 28 प्रतिशत का टैक्स विदेशी निवेश का गला घोंट देगा और इस क्षेत्र में पहले से निवेश किए गए 2.5 अरब डॉलर को दांव पर डाल देगा।

फैसले को लेकर उद्योग के हितधारकों की ओर से तीखी प्रतिक्रिया मिल रही है।

हितधारकों ने पिछले हफ्ते ही ऑनलाइन गेमिंग के पूर्ण मूल्य पर 28 प्रतिशत जीएसटी को “असंवैधानिक, तर्कहीन और गंभीर” करार दिया था।

ऑनलाइन गेमिंग के उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि इस कदम से इंडस्ट्री खत्म हो जाएगी और नौकरियों पर भी खतरा मंडराने लगेगा।

उद्योग से जुड़े लोगों ने जीएसटी परिषद और सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है।

टैक्स के बोझ से परेशान गेमिंग इंडस्ट्री। । 

सरकार सभी ऑनलाइन गेमों पर 28 फीसदी की दर से टैक्स लगाना चाहती है, ताकि युवाओं को इन्हें खेलने की लत लगने से रोका जा सके।

भारत में ऑनलाइन गेम्स जैसे कि फैंटैसी क्रिकेट हाल के सालों में काफी लोकप्रिय हुए हैं, साथ ही इस खेल की लत लगने को लेकर चिंताएं भी बढ़ी हैं।

टाइगर ग्लोबल और पीक XV समेत कई विदेशी कंपनियों ने भारत में ड्रीम11 और मोबाइल प्रीमियर लीग (एमपीएल) जैसी भारतीय गेमिंग कंपनियों में निवेश किया हुआ है।

एमपीएल समेत गेमिंग कंपनियों ने नौकरियों और निवेश पर प्रभाव को उजागर करते हुए वित्त मंत्री से इस कदम पर दोबारा विचार करने की अपील की है।

निवेश पर पड़ेगा बुरा असर। । 

इस पत्र में कहा गया है कि यह टैक्स घरेलू और विदेशी दोनों संभावित निवेशकों को भारत में ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र को एक व्यवहार्य निवेश गंतव्य के रूप में विचार करने से रोकेगा।

उद्योग जगत का यह भी दावा है कि इस फैसले के आधार पर मौजूदा 2.5 अरब डॉलर से अधिक का निवेश दांव पर है।

गेमिंग उद्योग के इस पत्र पर वित्त मंत्रालय ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया।

इस मुद्दे पर रॉयटर्स ने भी वित्त मंत्रालय से प्रतिक्रिया मांगी, जिस पर कोई टिप्पणी नहीं मिल पाई है।

सरकार का मानना ​​है कि टैक्स से सामाजिक और आर्थिक उद्देश्यों को पूरा किया जा सकेगा. वित्त वर्ष 2023 में सरकार को ऑनलाइन गेमिंग से 1,700 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था।

 

You Might Also Like

BhagwanParshuram : क्या आज भी जिंदा हैं भगवान परशुराम ?

NeerajChopra : नीरज चोपड़ा ने कोच पर लगाए सनसनीखेज आरोप

AadhaarUpdate : 14 जून तक फ्री में अपडेट करें आधार ……. वर्ना पड़ेगा भारी

AI : खतरे की पहचान करेगा “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस”

BahucharaMata : मुर्गे वाली माता का मंदिर में मिलती है मुक्ति

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 July 17, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article decision of the cbi court स्टिंग प्रकरण को लेकर बीते कुछ दिनों से चर्चाओं के बाजार गर्म, आज आ सकता है फैसला, CBI कोर्ट के फैसले पर सबकी निगाहें। ।
Next Article india's g 20 भारत की जी-20 अध्यक्षता का इरादा समूह की पहचान को विकास के लिए करना संरक्षित। ।

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HemophiliaSymptoms
HemophiliaSymptoms : हीमोफीलिया क्या है और इसके लक्षण क्या हैं ?
खोजी नारद कहिंन April 18, 2026
BhagwanParshuram
BhagwanParshuram : क्या आज भी जिंदा हैं भगवान परशुराम ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 18, 2026
MetroCityExpenses
MetroCityExpenses : शादीशुदा जोड़े का खर्च  80 हजार, समझिये हिसाब
भांडा फोड़ April 18, 2026
AmarnathYatra2026
AmarnathYatra2026 : क्या है कबूतर के जोड़े का रहस्य, अनोखी खबर पढ़ें
राष्ट्रीय April 18, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?