AIKidsSmartwatch : भारत में आई पहली AI किड्स स्मार्ट वॉच :- आजकल हर घर में माता-पिता की सबसे बड़ी चिंता यही होती है कि बच्चे को स्मार्टफोन दें या न दें. अगर फोन न दो तो बच्चा कनेक्टेड नहीं रहता और अगर फोन दे दो तो सोशल मीडिया और स्क्रीन टाइम का खतरा सताने लगता है. पेरेंट्स की इसी बहुत बड़ी प्रॉब्लम का सोल्यूशन लेकर आया है भारत का स्मार्ट लाइफस्टाइल ब्रांड Sekyo. ब्रांड ने Neo Fit Kids Smartwatch लॉन्च कर दी है. यह देश की पहली ऐसी किड्स स्मार्टवॉच है जो AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडवांस हेल्थ सेंसर्स के साथ आती है।
किफायती कीमत और कहां से खरीदें
अगर कीमत की बात करें तो Sekyo Neo Fit स्मार्टवॉच को ₹9,990 के प्राइस टैग पर मार्केट में उतारा गया है. इस प्रीमियम वॉच को आप Sekyo की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा Amazon और Flipkart जैसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं. कंपनी इस प्रोडक्ट पर फ्री शिपिंग के साथ 1 साल की वारंटी भी दे रही है. यह वॉच बच्चों की पसंद को ध्यान में रखते हुए तीन कूल कलर्स Blue, Grey और Pink में खरीदी जा सकती है।
इस स्मार्टवॉच की सबसे बड़ी खासियत इसका AI Learning Coach है. यह फीचर बच्चों को पढ़ाई में मदद करता है. बच्चे बोलकर या फोटो क्लिक करके AI से अपने सवाल पूछ सकते हैं और तुरंत जवाब पा सकते हैं. इसके अलावा इसमें 7 एजुकेशनल और मैथ्स गेम्स दिए गए हैं जो बच्चों के दिमाग को शार्प बनाने में मदद करते हैं।
यानी खेल-खेल में पढ़ाई का पूरा सेटअप इस छोटी सी घड़ी के अंदर फिट कर दिया गया है.Neo Fit सिर्फ पढ़ाई या कॉलिंग के लिए नहीं है, बल्कि यह बच्चे की सेहत का भी ध्यान रखती है. इसमें हेल्थ और एक्टिविटी मॉनिटरिंग के लिए कई सेंसर्स लगाए गए हैं. यह वॉच बच्चे का Heart Rate, SpO2 (ऑक्सीजन लेवल), स्लीप क्वालिटी, स्टेप्स और डेली एक्टिविटीज को ट्रैक करती है।
कम्युनिकेशन के मामले में यह घड़ी किसी स्मार्टफोन से कम नहीं है. Neo Fit स्मार्टवॉच में सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है, जिससे बच्चे सीधे 4G वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं. इतना ही नहीं, इसमें वॉट्सएप कॉलिंग और चैट का फीचर भी दिया गया है. इससे पेरेंट्स अपने बच्चों से कभी भी और कहीं भी सीधे कनेक्ट हो सकते हैं।
फ्रंट कैमरे की मदद से वीडियो कॉल की क्वालिटी काफी क्लियर रहती है.बच्चों की सेफ्टी से बढ़कर पेरेंट्स के लिए कुछ नहीं होता. Neo Fit में रियल-टाइम GPS ट्रैकिंग दी गई है, जिससे पेरेंट्स हर सेकंड अपने बच्चे की लाइव लोकेशन देख सकते हैं.इसमें Geo-fencing फीचर भी है, यानी अगर बच्चा आपके तय किए गए सेफ एरिया (जैसे स्कूल या घर) से बाहर जाता है तो आपके फोन पर तुरंत अलर्ट आ जाएगा।
हार्डवेयर के मामले में भी यह वॉच काफी पावरफुल है. Sekyo Neo Fit में 2GB RAM और 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है ताकि यह बिना अटके स्मूथ काम करे. इसमें 2 इंच की HD डिस्प्ले मिलती है जो काफी ब्राइट और यूज करने में आसान है. बच्चे इसे दिनभर बिना किसी डर के पहन सकते हैं क्योंकि यह IP67 वॉटर-रेसिस्टेंट है, यानी पानी के छीटों या पसीने से खराब नहीं होगी।
इस स्मार्टवॉच का पूरा कंट्रोल पेरेंट्स के हाथ में रहता है. पेरेंट्स अपने स्मार्टफोन में Sekyo Parental-Control App डाउनलोड करके घड़ी के सभी फीचर्स को मैनेज कर सकते हैं. अगर वॉच कहीं खो जाती है तो ऐप के जरिए Find My Watch फीचर से उसे तुरंत खोजा जा सकता है. कुल मिलाकर Neo Fit बच्चों को नई टेक्नोलॉजी सीखने का मौका देती है और पेरेंट्स को 100% सुरक्षा का भरोसा देती है।

