हेल्थ
Trending

फैटी लिवर में क्या खाएं और क्या ना खाएं,,अपनाए ये घरेलू उपाय

Know which foods can be helpful in preventing the increase in cases of fatty liver.

फैटी लिवर एक ऐसी बीमारी है जिसके मामले अक्सर देखने और सुनने को मिल जाते हैं। अब युवाओं में भी इसके कई मामले देखने को मिलते हैं।

लिवर में होने वाली इस समस्या में फैट बढ़ने की वजह से उसका आकार बढ़ जाता है और सूजन हो जाती है।

हालांकि डाइट में कुछ फूड्स को शामिल करके फैटी लिवर को ठीक किया जा सकता है।

लिवर से जुड़ी बीमारियों में फैटी लिवर सबसे आम है। इसमें लिवर में ज्यादा मात्रा में फैट इकट्ठा हो जाता है, जिसके कारण लिवर फंक्शन्स में दिक्कतें होने लगती हैं।

आमतौर पर, इसके पीछे हमारी खराब लाइफस्टाइल और खान-पान का हाथ होता है। इसलिए इसे नॉन एल्कोहोलिक फैटी लिवर कहा जाता है।

फैटी लिवर को ठीक करने में कुछ फूड्स भी मददगार होते हैं। आइए जानें फैटी लिवर ठीक करने के लिए किन फूड्स को बनाना चाहिए डाइट का हिस्सा।

पपीता पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें पैपीन पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। यह लिवर के लिए भी काफी अच्छा होता है, क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो लिवर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

साथ ही, पपीता लिवर डिटॉक्स करने में भी मदद करता है, जिससे फैटी लिवर ठीक करने में काफी मदद मिलती है।

ब्रोकली में कई विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, जिसके कारण यह सेहत दुरुस्त रखने में काफी मदद करता है।

इसमें सल्फोफेन, फाइबर, विटामिन-के और विटामिन-ए पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं। ब्रोकली खाने से फैटी लिवर को ठीक करने में भी मदद मिलती है।

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हेल्दी फैट माना जाता है। फैटी लिवर को ठीक करने के लिए हेल्दी फैट्स से भरपूर फूड्स को खाना जरूरी होता है।

इसलिए अपनी डाइट में अखरोट को शामिल करने से लिवर में इकट्ठा हुए फैट को कम करने में मदद मिलती है।

हरी पत्तेदार सब्जियों में फाइबर के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो लिवर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

आपको बता दें कि फाइबर पाचन के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, जिससे खाना आसानी से पच जाता है।

इस वजह से लिवर पर अनचाहा दबाव नहीं पड़ता और फैटी लिवर ठीक करने में भी मदद मिलती है।

जैतून के तेल में हेल्दी फैट्स के साथ-साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो फैटी लिवर को ठीक करने में काफी मददगार होते हैं।

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण फैट जमा होने की वजह से लिवर में होने वाली सूजन को कम करता है, जिससे फैटी लिवर से जल्दी राहत मिलती है।

लहसुन लिवर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही, इसमें भी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो लिवर के  सूजन को कम करने में कारगर होते हैं। इसलिए लहसुन से भी फैटी लिवर ठीक करने में काफी मदद मिलती है।

Related Articles

Back to top button