By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: महिलाएं कैसे बनती हैं नागा साधु?
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > बकैती > महिलाएं कैसे बनती हैं नागा साधु?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़

महिलाएं कैसे बनती हैं नागा साधु?

महिलाएं कैसे बनती हैं नागा साधु? जानिए उनकी कठिन तपस्या और जीवन की सच्चाई.

admin
Last updated: 2024/12/21 at 9:20 AM
admin
Share
3 Min Read
साधु
साधु
SHARE
Highlights
  • महिला नागा साधु बनने की प्रक्रिया.
  • महिला नागा साधु बनने की कठिन प्रक्रिया: तपस्या, पिंडदान और गेरुआ वस्त्र.
  • महिला नागा साधु बनने के रहस्यमय पहलू.

महिलाएं कैसे बनती हैं नागा साधु? :  नागा साधुओं को तो आपने कई बार देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी महिला नागा साधु को देखा है? शायद नहीं, क्योंकि महिला नागा साधु लोगों के सामने बेहद कम आती हैं। आमतौर पर उन्हें महाकुंभ के दौरान ही देखा जा सकता है। आखिर ऐसा क्यों है? महिला नागा साधु कहां रहती हैं? महिला नागा साधुओं का पता जानने से पहले ये जान लेना बेहद जरूरी है कि महिलाएं नागा साधु कैसे बनती हैं? यह प्रक्रिया काफी मुश्किल और हैरान करने वाली है। तो आइए जानते हैं महिला नागा साधु से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्यों के बारे में…

Contents
महिला नागा साधु बनने की प्रक्रियामहिला नागा साधुओं के कपड़ेमहिलाएं कैसे बनती हैं नागा साधु?कहां रहती हैं महिला नागा साधु?

महिला नागा साधु बनने की प्रक्रिया

महिला नागा साधु बनना आसान नहीं है। इसके लिए महिलाओं को कई मुश्किल पड़ाव पार करने पड़ते हैं। नागा साधु बनने के लिए महिलाओं को 6-12 साल कर ब्रह्मचर्य का पालन करना रहता है। इसके बाद ही उन्हें नागा साधु बनने की इजाजत मिलती है। दरअसल नागा एक तरह की पदवी होती है। वैष्णव, शैव और उदासीन अखाड़े नागा साधुओं के ही होते हैं।

महिला नागा साधुओं के कपड़े

आमतौर पर पुरुष नागा साधुओं को नग्न रहने की अनुमित रहती है। पुरुष नागा साधु सार्वजनिक स्थान पर भी बिना कपड़ों के जा सकते हैं। मगर महिलाओं को ऐसी कोई अनुमति नहीं मिलती। महिला नागा साधुओं को गेरुआ वस्त्र धारण करना पड़ता है। यह वस्त्र कहीं से सिला नहीं होना चाहिए। महिला नागा साधु एक लंबा और बगैर सिला गेरुआ वस्त्र पहनती हैं। साथ ही उनके माथे पर तिलक होता है और पूरे शरीर पर भस्म लगा रहता है।

महिलाएं कैसे बनती हैं नागा साधु?

कई सालों तक ब्रह्मचर्य का पालन करने के बाद अखाड़े के महामंडलेश्वर महिलाओं को संन्यासी बनाने की प्रक्रिया पूरी करवाते हैं। ऐसे में महिलाओं को अपने सारे रिश्ते-नाते तोड़ कर खुद को भगवान के प्रति समर्पित करना होता है। उन्हें गेरुआ वस्त्र धारण करने के साथ-साथ अपना सिर भी मुंडवाना पड़ता है। आमतौर पर हिंदू धर्म में मरने के बाद पिंडदान किया जाता है। मगर महिला नागा साधुओं से जीते जी अपना खुद का पिंडदान करवाया जाता है। इसके बाद वो अपनी पिछली जिंदगी भूल कर नई शुरुआत करती हैं।

कहां रहती हैं महिला नागा साधु?

पुरुष नागा साधु अक्सर लोगों के सामने आते हैं। वहीं महिला नागा साधु पहाड़ों, जंगलों और गुफाओं में जीवन यापन करती हैं। यहां रहकर वो भगवान में ध्यान लगाती हैं। हालांकि महाकुंभ के दौरान महिला नागा साधुओं को संगम में डुबकी लगाते हुए देखा जा सकता है। अगले साल 2025 के महाकुंभ का आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होगा, जहां महिला नागा साधुओं के दर्शन किए जा सकेंगे।

You Might Also Like

ShortVideoAddiction : शॉर्ट वीडियो की आदत कैसे लग जाती है?

USSLiberty : USS Liberty मिस्ट्री

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

Blockbuster Movies : 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्में!

Bollywood : बाजीगर के अनकहे सच!

TAGGED: khoji narad, khoji narad breaking news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 21, 2024 December 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भारत भारत के 7 आश्रम, जहां ठहर सकते हैं मुफ्त में
Next Article भारत कहीं है ‘साली’ तो कहीं ‘बाप ,बीवी और सहेली स्टेशन’

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

CharDhamYatra2026
CharDhamYatra2026 : CharDham में आस्था का सैलाब
उत्तराखण्ड May 26, 2026
MajorAkhileshBhatt
MajorAkhileshBhatt : देवभूमि उत्तराखंड के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा
उत्तराखण्ड May 26, 2026
Dhurandhar2
Dhurandhar2 : ‘धुरंधर 2’ की आंधी को इस हॉरर फिल्म ने रोका
मुंबई May 26, 2026
SalmanKhan
SalmanKhan : सलमान खान ने क्यों डिलीट किया था इंस्टाग्राम अकाउंट ?
Uncategorized May 26, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?