By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: RudraprayagLandslide : सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मार्ग पर मौसम बना खलनायक
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > RudraprayagLandslide : सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मार्ग पर मौसम बना खलनायक
रुद्रप्रयाग

RudraprayagLandslide : सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मार्ग पर मौसम बना खलनायक

बारिश से पिंडरघाटी में सड़कें बंद  मलबे में फंसे 50 से अधिक वाहन.

admin
Last updated: 2026/07/08 at 10:49 AM
admin
Share
5 Min Read
RudraprayagLandslide
RudraprayagLandslide : सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मार्ग पर मौसम बना खलनायक
SHARE
Highlights
  • परेशानियां झेली, लेकिन मुहुर्त पर पहुंच गए मंदिर.
  • देवाल बाजार के पास भूस्खलन से खतरा नारायणबगड़ में नलगांव-कफारतीर-भटियाणा मोटर मार्ग पिछले एक सप्ताह से बंद है.
  • बड़ी मात्रा में मलबा सड़क पर जमा हो गया है, जिसके कारण गाड़ियां मंदिर तक नहीं जा पा रही हैं.

RudraprayagLandslide : सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मार्ग पर मौसम बना खलनायक :-  उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग पर भूस्खलन की बढ़ रहा हैं। मार्ग पर जगह-जगह मलबा और बोल्डर आने से यातायात बार-बार बाधित हो रहा है। इसका असर भगवान शिव-पार्वती के विवाह स्थल के रूप में प्रसिद्ध त्रियुगीनारायण पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और विवाह समारोहों में शामिल होने वाले लोगों पर भी पड़ रहा है।

Contents
बारिश से पिंडरघाटी में सड़कें बंद  मलबे में फंसे 50 से अधिक वाहनपरेशानियां झेली, लेकिन मुहुर्त पर पहुंच गए मंदिर

रविवार देर रात हुई बारिश के बाद बड़ा सांगू क्षेत्र में भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गए, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। सड़क बंद होने के कारण राहगीरों को काफी दूरी तक पैदल चलकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।

गुजरात और महाराष्ट्र से आए कुछ श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा, जिनका त्रियुगीनारायण मंदिर में विवाह समारोह निर्धारित था। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के दौरान इस मार्ग पर लगातार मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं, जिससे यातायात बार-बार प्रभावित हो रहा है।

उनका कहना है कि संबंधित विभाग ने जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण गधेरों का पानी सीधे सड़क पर आ रहा है। इससे चट्टानें खिसक रही हैं और मलबा सड़क पर फैल रहा है, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश से पिंडरघाटी में सड़कें बंद  मलबे में फंसे 50 से अधिक वाहन

रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश से पिंडरघाटी के नारायणबगड़, थराली और देवाल ब्लॉकों में कई मोटर मार्ग मलबा आने से बंद हो गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। देवाल ब्लॉक में देवाल-खेता मानमती समेत कई सड़कें बंद होने से 50 से अधिक वाहन बीच रास्ते में फंस गए।12 घंटे बाद यातायात के लिए खोला गया वहीं थराली-डुंग्री मोटर मार्ग करीब 12 घंटे बाद यातायात के लिए खोला गया।

मार्ग बंद रहने से सोल घाटी के 16 गांवों के करीब 10 हजार लोग प्रभावित हुए। नंदकेशरी-जौला मोटर मार्ग पर चालकों ने स्वयं मलबा हटाकर आवाजाही बहाल करने का प्रयास किया।

देवाल बाजार के पास भूस्खलन से खतरा नारायणबगड़ में नलगांव-कफारतीर-भटियाणा मोटर मार्ग पिछले एक सप्ताह से बंद है, जिससे लोगों को ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने के लिए 25 से 30 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता डीएस भंडारी ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं। वहीं, देवाल बाजार के पास भूस्खलन से आसपास के भवनों पर भी खतरा बना हुआ है।

रविवार 6 जुलाई की रात से ही रुद्रप्रयाग जिले में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। इससे जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश के चलते विश्व प्रसिद्ध त्रियुगीनारायण मंदिर को जोड़ने वाला सड़क मार्ग कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया है।

बड़ी मात्रा में मलबा सड़क पर जमा हो गया है, जिसके कारण गाड़ियां मंदिर तक नहीं जा पा रही हैं। ऐसे में त्रियुगीनारायण मंदिर में शादी करने आए दूल्हा-दुल्हन अपने बारातियों और अन्य श्रद्धालुओं के साथ गाड़ी से उतरकर पैदल ही मंदिर की तरफ बढ़ गए। सड़क पर आए मलबे को पार करते हुए सभी लोग मंदिर पहुंचे।

परेशानियां झेली, लेकिन मुहुर्त पर पहुंच गए मंदिर

बारिश के कारण कई जगहों पर सड़क टूट गई, जबकि कुछ जगहों पर बरसाती नाले के साथ भारी मात्रा में मलबा सड़क पर जम हो गया। ऐसे में सड़क की दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।

मजबूरी में दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजनों को शादी के जरूरी सामान के साथ कठिक परिस्थितियों के बावजूद पैदल मार्ग से जाना पड़ा। अच्छी बात ये रही कि इतनी मुसीबतों के बावजूद दूल्हा-दुल्हन और बाराती मुहूर्त से पहले ही त्रियुगीनारायण मंदिर पहुंच गए।

इसके बाद मंदिर में उनके विवाह की सभी रस्में पूरी की गईं। हालांकि, कई बारातियों को मंदिर परिसर तक पहुंचने के भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

 

You Might Also Like

 DooonPoliceAction : एसएसपी दून की सटीक रणनीति से फर्जी आईपीएस ऑफिसर चढ़ा दून पुलिस के हत्थे

छात्रों की गूंज के लिए तैयार Dehradun, कल Rahul Gandhi करेंगे युवाओं से संवाद

छात्रों की गूंज’ को लेकर संजय कनोजिया उर्फ कद्दू भाई का बड़ा बयान!

HarelaFestival2026 : एक पर्व, सात बीज और प्रकृति का संदेश जानिए हरेला की अनोखी परंपरा

BengalPolitics : कांग्रेस ने दिया ममता बनर्जी को न्योता

TAGGED: #KedarnathYatra2026, #khojinaradbreakingnews, #UttarakhandLandslide, #UttarakhandRain, #ViralWeddingStory, DevbhoomiRain, KedarnathRouteRain, khojinarad, MonsoonUttarakhand, PindarGhatiRain, RudraprayagLandslide, SonprayagLandslide, TriyuginarayanRouteClosed, TriyuginarayanTemple, TriyuginarayanWedding, uttarakhandnews, uttarakhandweatherupdate

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 8, 2026 July 8, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article AkankshaChamola AkankshaChamola : Gaurav Khanna की पत्नी Akanksha Chamola ने खोले निजी जिंदगी के राज, शादी से पहले लड़कियों संग रिलेशनशिप में थीं एक्ट्रेस
Next Article UttarakhandPensionScheme UttarakhandPensionScheme : अन्य राज्यों के लिए ‘बेस्ट प्रैक्टिस’ का उदाहरण बनें योजनाएं – धामी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DooonPoliceAction
 DooonPoliceAction : एसएसपी दून की सटीक रणनीति से फर्जी आईपीएस ऑफिसर चढ़ा दून पुलिस के हत्थे
देहरादून July 16, 2026
छात्रों की गूंज के लिए तैयार Dehradun, कल Rahul Gandhi करेंगे युवाओं से संवाद
देहरादून July 16, 2026
छात्रों की गूंज’ को लेकर संजय कनोजिया उर्फ कद्दू भाई का बड़ा बयान!
देहरादून July 16, 2026
HarelaFestival2026
HarelaFestival2026 : एक पर्व, सात बीज और प्रकृति का संदेश जानिए हरेला की अनोखी परंपरा
उत्तराखण्ड July 16, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?