FreeNotebooks : 1.45 लाख विद्यार्थियों को मिलेंगी फ्री नोटबुक :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधमसिंह नगर जनपद के खटीमा स्थित नगला तराई में नवनिर्मित मॉडल प्राथमिक विद्यालय के उद्घाटन समारोह में विद्यालय के पुनर्निर्माण एवं आधुनिकीकरण कार्यों का लोकार्पण करने के साथ ही ₹65.07 लाख की लागत से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला तराई में निर्मित मंच और परिसर के सौंदर्यीकरण कार्यों का भी शुभ शुभारंभ किया।
उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री धामी का एक अनूठा और स्नेहपूर्ण रूप देखने को मिला:
बच्चों संग संवाद: मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों से आत्मीय बातचीत की, उन्हें उपहार व चॉकलेट्स वितरित कीं और बच्चों को झूला भी झुलाया।
स्टेम लैब (STEM Lab): आईजीएल (IGL) और सरकारी विभागों के सहयोग से करोड़ों रुपये की लागत से तैयार इस मॉडल स्कूल में 5 आधुनिक क्लासरूम बनाए गए हैं। विद्यालय में विशेष रूप से विकसित ‘स्टेम लैब’ स्थापित की गई है, जहाँ बच्चे खेल-खेल में विज्ञान, तकनीकी, इंजीनियरिंग और गणित की बारीकियों को सीख सकेंगे।
स्मार्ट क्लास और लैब: मुख्यमंत्री ने स्मार्ट क्लासरूम और प्रयोगशाला का गहनता से निरीक्षण किया और बच्चों से उनकी पढ़ाई के विषय में चर्चा की।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि सीमांत गांव भारत के पहले गांव हैं और यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं।उन्होंने हॉर्टिकल्चर (बागवानी), कृषि, महिला सशक्तिकरण, स्टार्टअप, स्वयं सहायता समूहों और विशेष रूप से मौन पालन (मधुमक्खी पालन) के क्षेत्र में मौजूद असीम संभावनाओं को रेखांकित करते हुए स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का आह्वान किया।
बजट का आवंटन: प्रदेश के 32 ‘पीएम श्री’ विद्यालयों के लिए ₹4 करोड़ से अधिक की राशि जारी की गई है।
निशुल्क नोटबुक: कक्षा 1 से 12 तक के 1,45,000 छात्र-छात्राओं के लिए ₹8 करोड़ की लागत से निशुल्क नोटबुक की व्यवस्था की गई है।
डिजिटल शिक्षा: 11वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों तथा कॉलेज विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जा रहे हैं। राज्य के 87 माध्यमिक विद्यालयों में वर्चुअल क्लास, 264 में स्मार्ट क्लास और 16 में कंप्यूटर लैब का काम प्रगति पर है।
निशुल्क कोचिंग: 152 विद्यालयों के 16,000 से अधिक विद्यार्थियों को ऑनलाइन कोचिंग दी जा रही है। साथ ही 11वीं-12वीं के छात्रों को NEET और JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराई जा रही है।
इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास: पीएम श्री थारू राजकीय इंटर कॉलेज में ₹3.24 करोड़ की लागत से डिजिटल लाइब्रेरी बनकर तैयार है। रुद्रपुर में ₹1 करोड़ से जिला पुस्तकालय तथा खटीमा बालिका इंटर कॉलेज में ₹5 करोड़ की लागत से नए भवन का निर्माण जारी है।

