By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: चेतावनी – टॉयलेट में 10 मिनट से ज्यादा न बैठें
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > तत्काल प्रभाव > चेतावनी – टॉयलेट में 10 मिनट से ज्यादा न बैठें
हेल्थ

चेतावनी – टॉयलेट में 10 मिनट से ज्यादा न बैठें

टॉयलेट में लंबा समय बिताने के नुकसान.

admin
Last updated: 2024/11/15 at 6:36 AM
admin
Share
4 Min Read
चेतावनी
चेतावनी
SHARE
Highlights
  • स्वास्थ्य चेतावनी: टॉयलेट में ज्यादा देर बैठना हो सकता है खतरनाक.
  • टॉयलेट में 10 मिनट से ज्यादा बैठना क्यों खतरनाक?
  • टॉयलेट में 10 मिनट से ज्यादा बैठना क्यों हो सकता है जानलेवा?

ईमानदारी की बात ये है कि अब हम सभी की आदत टॉयलेट में भी मोबाइल फोन या गैजेट्स ले जाने की पड़ गई. बहुत से लोग वहीं मोबाइल या लैपटॉप खोलकर उस पर समय बिताने लगते हैं. बहुत से लोग अब ऐसा करने लगे हैं. एक नया अध्ययन डॉक्टरों के हवाले से ये कहता है कि जब आप टॉयलेट जाएं तो अपने गैजेट्स बाहर ही छोड़ दें।

Contents
5 से 10 मिनट ही गुजारना चाहिएइससे शरीर के किन अंगों पर बढ़ता है खतरा

इस आदत के चलते टॉयलेट का मुश्किल से तीन से पांच मिनट का समय 15 मिनट तक बढ़ जाता है. बहुत से लोग स्मार्ट फोन पर स्क्रॉल करके खबरें और पोस्ट पढ़ने लगते हैं. सोशल मीडिया देखने लगते हैं.एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्सपर्ट्स चेतावनी देते हैं कि टॉयलेट में लंबे समय तक बैठना स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है. डलास में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास साउथवेस्टर्न मेडिकल सेंटर के कोलोरेक्टल सर्जन डॉ. लाई ज़ू ने कहा कि इसे बवासीर और कमजोर पेल्विक मांसपेशियों के बढ़ते जोखिम से भी जोड़ा गया है.ज़ू ने कहा, “जब मरीज़ मेरे पास शिकायत लेकर आते हैं तो जब हम उनकी परेशानी पर गहराई से सोचते हैं तो अंदाज होेता है कि ऐसा टॉयलेट में बहुत समय बिताने के कारण हो रहा है. एक नई स्टडी ये भी कहती है कि अगर आप कई बार मल त्याग के लिए टॉयलेट जा रहे हैं तो ये भी नुकसान करने वाला होता है।

5 से 10 मिनट ही गुजारना चाहिए

न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड स्थित स्टोनी ब्रुक मेडिसिन में सहायक प्रोफेसर और इन्फ्लेमेटरी बाउल डिजीज सेंटर के निदेशक डॉ. फराह मोनज़ूर के अनुसार, लोगों को औसतन 5 से 10 मिनट ही टॉयलेट में गुजारना चाहिए.अगर आप ज़्यादा समय तक रुकते हैं तो कई तरह की समस्याएं हो जाएंगी. इसके अपने साइंटिफिक कारण भी हैं. खुली अंडाकार आकार की टॉयलेट सीट हिप्स यानि नितंबों को दबाती है. गुरुत्वाकर्षण के कारण शरीर का निचला आधा हिस्सा नीचे की ओर खिंचता है, जिससे बढ़ा हुआ दबाव आपके रक्त सर्कुलेशन पर असर डालता है.परिणामस्वरूप गुदा और निचले मलाशय के आसपास की नसें और रक्त वाहिकाएं बढ़ जाती हैं और रक्त से भर जाती हैं, जिससे बवासीर का खतरा बढ़ जाता है।

इससे शरीर के किन अंगों पर बढ़ता है खतरा

डॉ. फोन, पत्रिकाओं और पुस्तकों को बाथरूम से बाहर रखने की सलाह देते हैं. बहुत से लोगों को टॉयलेट में अखबार पढ़ने की आदत होती है, ये भी हानिकारक है. जितना संभव हो उतना टॉयलेट बाउल पर कम बैठें. जबरदस्ती जोर लगाने से भी बवासीर के बढ़ने का दबाव बढ़ सकता है. टॉयलेट में अपने फोन पर स्क्रॉल करने वाले लोग समय का ध्यान नहीं रख पाते हैं, मल त्याग के लिए बैठे-बैठे अपनी मांसपेशियों पर जोर डालते हैं. अध्ययन में कहा गया कि लोग आजकल टॉयलेट में बैठने में ज्यादा समय बिताने लगे हैं और ये गुदा-मलाशय अंगों और पेल्विक एरिया (कमर से नीचे का हिस्सा) के लिए बहुत ही अस्वास्थ्यकर है।

You Might Also Like

MicrowaveSafety : माइक्रोवेव में खाना पकाना या गर्म करना सुरक्षित ?

TeaWithMealHarmsHealth : यह आदत सभी के लिए नुकसानदेह है

RheumatoidArthritis : अपनाएं स्वस्थ जीवन शैली वर्ना आर्थराइटिस हो जायेगा

BrainAge : दिमाग की उम्र का पता कैसे चला ?

NoExerciseWeightLoss : बिना व्यायाम के वजन कैसे कम करें

TAGGED: khoji narad, khojinarad breking news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 15, 2024 November 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ठगी के शिकार आरोपी के दूर के रिश्तेदार भी ठगी के शिकार
Next Article युवा सावधान गर्भावस्था नौकरी घोटाले से देश सन्न! युवा सावधान

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

KanpurNews
KanpurNews : क्या तेज रफ्तार और पैसे की ताकत आम लोगों की सुरक्षा से बड़ी
वीडियो February 9, 2026
PanchayatZameenKabjaMukt
PanchayatZameenKabjaMukt : पंचायत जमीनों को कब्ज़ों से मुक्त कराएँगे महाराज
Uncategorized February 9, 2026
RashiFayda
RashiFayda : ब्रह्मांड में हो रही हलचल से इन राशियों को फायदा
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 9, 2026
AuliNationalWinterGames
AuliNationalWinterGames : औली में 12 से 16 फरवरी तक होंगे नेशनल विंटर गेम्स
Uncategorized February 9, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?