By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: FreeHPVvaccine : बेटियों को कैंसर से बचाने की बड़ी पहल
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > FreeHPVvaccine : बेटियों को कैंसर से बचाने की बड़ी पहल
हेल्थ

FreeHPVvaccine : बेटियों को कैंसर से बचाने की बड़ी पहल

लड़कियों को लगेगा मुफ्त HPV टीका.

admin
Last updated: 2026/02/26 at 11:13 AM
admin
Share
4 Min Read
FreeHPVvaccine
FreeHPVvaccine : बेटियों को कैंसर से बचाने की बड़ी पहल
SHARE
Highlights
  • कौन सा टीका लगेगा?
  • किसे और कैसे लगेगा टीका?
  • सरकारी योजना के तहत टीका 14 साल की लड़कियों को लगाया जाएगा.

FreeHPVvaccine : बेटियों को कैंसर से बचाने की बड़ी पहल :-  देश में महिलाओं की सेहत को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. जिसके तहत जल्द ही पूरे भारत में HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा. इसका मकसद सर्वाइकल कैंसर यानी गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बेटियों को समय रहते बचाना है।

Contents
क्या है सर्वाइकल कैंसर और क्यों जरूरी है यह टीका?कौन सा टीका लगेगा?किसे और कैसे लगेगा टीका?

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे

सरकार इस अभियान के तहत हर साल करीब 1.15 करोड़ 14 साल की लड़कियों को मुफ्त टीका लगाएगी. यह टीकाकरण पूरी तरह स्वैच्छिक होगा और सरकारी अस्पतालों में दिया जाएगा. यह कदम न सिर्फ स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में अहम है, बल्कि स्वस्थ नारी, सशक्त राष्ट्र के संकल्प को भी मजबूती देता है।

क्या है सर्वाइकल कैंसर और क्यों जरूरी है यह टीका?

भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसरों में सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर है. हर साल देश में करीब 80 हजार नए मामले सामने आते हैं और 42 हजार से ज्यादा महिलाओं की मौत हो जाती है. चिंता की बात यह है कि ज्यादातर मामलों में यह बीमारी देर से पकड़ में आती है. डॉक्टरों के मुताबिक, यह कैंसर ज्यादातर HPV वायरस के संक्रमण से होता है. खासकर HPV के टाइप 16 और 18 इसके लिए जिम्मेदार होते हैं. अच्छी बात यह है कि यह कैंसर टीकाकरण और समय पर जांच से काफी हद तक रोका जा सकता है।

कौन सा टीका लगेगा?

सरकार इस कार्यक्रम में Gardasil नाम का HPV टीका इस्तेमाल करेगी. यह एक क्वाड्रिवैलेंट वैक्सीन है, जो HPV के चार प्रकार—16, 18, 6 और 11 से सुरक्षा देती है. यह टीका नॉन-लाइव है, यानी इससे संक्रमण नहीं होता. दुनिया भर में 2006 से अब तक 50 करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी हैं. वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि एक डोज भी मजबूत और लंबे समय तक सुरक्षा देती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) भी HPV टीकाकरण को सर्वाइकल कैंसर खत्म करने की वैश्विक रणनीति का अहम हिस्सा मानता है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :-  सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

किसे और कैसे लगेगा टीका?

सरकारी योजना के तहत टीका 14 साल की लड़कियों को लगाया जाएगा और यह पूरी तरह मुफ्त होगा. टीकाकरण सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में होगा. हर केंद्र पर प्रशिक्षित डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ मौजूद रहेंगे. टीकाकरण के बाद निगरानी की पूरी व्यवस्था रहेगी. टीकाकरण पूरी तरह स्वैच्छिक होगा।

दुनिया के करीब 160 देश पहले ही अपने राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में HPV वैक्सीन शामिल कर चुके हैं. 90 से ज्यादा देश एक डोज वाला शेड्यूल अपना रहे हैं. इन देशों में HPV संक्रमण और सर्वाइकल कैंसर के मामलों में कमी देखी गई है.अब भारत भी इसी दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है.सरकार ने देश भर के माता-पिता और अभिभावकों से अपील की है कि जब यह अभियान शुरू हो, तो वे अपनी 14 साल की बेटियों को जरूर टीका लगवाएं. HPV टीका सिर्फ एक इंजेक्शन नहीं, बल्कि कैंसर से बचाव की मजबूत ढाल है।

You Might Also Like

CockroachJantaParty : कॉकरोच जनता पार्टी: मज़ाक या युवाओं का नया गुस्सा?

kanganaranautmarriage : Kangana Ranaut ने गुपचुप कर ली शादी?

UttarakhandHeatwave : उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

H1BVisa : भारतीय इंजीनियरों और सॉफ्टवेयर डेवलपर्स की जिंदगी में मची उथल-पुथल

ICMR : 4,000 गैर – गर्भवती महिलाओं पर क्यों हुआ परीक्षण ? 

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, 14YearsGirlsVaccine, BetiBachaoCancer, CervicalCancerIndia, FreeHPVvaccine, GardasilVaccine, GirlsCancerProtection, GovtHealthYojana, HPVCancerPrevention, HPVVaccinationDrive, IndiaWomenHealth, khojinarad, MufatHPVTeeka, SarvicalCancerFree, SwasthNariAbhiyan, viralhealthnews, WHOHPVStrategy

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 26, 2026 February 26, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article BirdFanciersLung BirdFanciersLung : कबूतर खराब कर देंगे आपके फेफड़े, समझिए खतरा
Next Article OperationCrackDown OperationCrackDown : एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने दिखाए कड़े तेवर – पढ़िए निर्देश

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

CockroachJantaParty
CockroachJantaParty : कॉकरोच जनता पार्टी: मज़ाक या युवाओं का नया गुस्सा?
राष्ट्रीय May 22, 2026
kanganaranautmarriage
kanganaranautmarriage : Kangana Ranaut ने गुपचुप कर ली शादी?
मुंबई May 22, 2026
UttarakhandHeatwave
UttarakhandHeatwave : उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
देहरादून May 22, 2026
H1BVisa
H1BVisa : भारतीय इंजीनियरों और सॉफ्टवेयर डेवलपर्स की जिंदगी में मची उथल-पुथल
राष्ट्रीय May 22, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?