By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: आयुर्वेद के इस तरीके से कम किया जा सकता है,,, यूरिक एसिड….
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद कहिंन > आयुर्वेद के इस तरीके से कम किया जा सकता है,,, यूरिक एसिड….
खोजी नारद कहिंनतत्काल प्रभावहेल्थ

आयुर्वेद के इस तरीके से कम किया जा सकता है,,, यूरिक एसिड….

admin
Last updated: 2024/02/07 at 7:32 AM
admin
Share
6 Min Read
SHARE

वर्तमान समय में यूरिक एसिड के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कम उम्र के लोगों को भी यह समस्या होने लगी है।

Contents
गोखरू, सौंठ, मेथी और अश्वगंधा से करें यूरिक एसिड कंट्रोलगोखरू, सौंठ, मेथी और अश्वगंधा का कैसे करें सेवन

बड़ी संख्या में लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती, जिसकी वजह से परेशानी बढ़ जाती है।

यूरिक एसिड हमारे लिवर में बनने वाला एक वेस्ट प्रोडक्ट होता है। यह ब्लड के जरिए किडनी तक पहुंचता है और यूरिन के रास्ते शरीर से बाहर निकल जाता है।

जानकारी  के मुताबिक,, पुरुषों में यूरिक एसिड 4 से 6.5 लेवल तक सामान्य होता है।

महिलाओं में इसका स्तर 3.5 से 6 तक नॉर्मल माना जाता है। जब इसका लेवल सामान्य से ज्यादा हो जाता है, तब यह शरीर के विभिन्न अंगों में जमा हो जाता है।

यूरिक एसिड बढ़ने पर हाथ और पैरों के जॉइंट्स में गाउट की समस्या हो जाती है। लंबे समय तक यह समस्या होने पर किडनी फेलियर की नौबत आ जाती है।

यूरिक एसिड सभी की बॉडी में बनता है और किडनी इसे फिल्टर करके बॉडी से बाहर भी निकाल देती है।

जब हम प्यूरीन डाइट का अधिक सेवन करते हैं और किडनी इन टॉक्सिन को बॉडी से बाहर निकालने में असमर्थ होती है तो बॉडी में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने लगता है।

हाई प्यूरीन डाइट जैसे कुछ मीट, जैसे बेकन, टर्की, वील, ऑर्गन मीट जैसे लिवर, बीफ, चिकन, बत्तख, पोर्क और हैम, शंख, केकड़ा, झींगा मछली और कस्तूरी का सेवन करने से यूरिक एसिड का स्तर तेजी से बढ़ता है।

अल्कोहल का ज्यादा सेवन भी यूरिक एसिड के स्तर को तेजी से बढ़ाता है। लम्बे समय तक यूरिक एसिड का स्तर कंट्रोल नहीं रहेगा तो इससे जोड़ों में क्रिस्टल जमा होने लगते हैं जिससे हाइपरयूरिसीमिया नामक स्थिति उत्पन्न हो जाती है जो गाउट का कारण बनती है। यूरिक एसिड का बढ़ना जोड़ों में दर्द और सूजन का कारण बनता है।

यूरिक एसिड बढ़ने की 3 प्रमुख वजह होती हैं। जब किसी व्यक्ति के शरीर में यूरिक एसिड बनाने वाला एंजाइम डिफेक्टिव होता है, तब इसका प्रोडक्शन बढ़ जाता है।

ऐसी कंडीशन में धीरे-धीरे यह जमा होने लगता है। यूरिक एसिड बढ़ने की दूसरी सबसे बड़ी वजह लिवर और किडनी की फंक्शनिंग में गड़बड़ी होती है।

तीसरी वजह नॉन-वेज का ज्यादा सेवन होता है। ज्यादा नॉन वेज खाने वाले लोगों का यूरिक एसिड बढ़ जाता है। इसके अलावा कुछ अन्य हेल्थ कंडीशंस भी यूरिक एसिड बढ़ा देती हैं।

यूरिक एसिड बढ़ने पर हाथ और पैरों के अंगूठे के जॉइंट्स में गाउट की समस्या हो जाती है। गाउट एक तरह का आर्थराइटिस होता है, जिससे शरीर के छोटे जॉइंट्स में दर्द होता है।

लंबे समय तक अगर यूरिक एसिड का लेवल हाई रहे, तो किडनी फेलियर, किडनी स्टोन और ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या हो सकती है।

यूरिक एसिड बढ़ने से हार्ट पर भी प्रेशर बढ़ जाता है और हार्ट डिजीज हो सकती हैं। यूरिक एसिड का डायबिटीज से कोई कनेक्शन सामने नहीं आया है। ब्लड टेस्ट कराने पर यूरिक एसिड का पता चलता है।

गोखरू, सौंठ, मेथी और अश्वगंधा से करें यूरिक एसिड कंट्रोल

आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के मुताबिक यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए कुछ हर्ब्स का सेवन जादुई असर करता है।

अगर इन हर्ब्स का सेवन उनका पाउडर बनाकर किया जाए तो आसानी से यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल किया जा सकता है।

यूरिक एसिड का स्तर सामान्य से ज्यादा रहता है तो आप गोखरू, सौंठ, मेथी और अश्वगंधा के पाउडर का सेवन करें।

गोखरू एक कमाल की जड़ी बूटी है जिसमें पोटैशियम और नाइट्रेट की मात्रा काफी अधिक होती है और इसमें मूत्रवर्धक गुण भी पाए जाते हैं।

किडनी की पथरी को तोड़ने में ये जड़ी-बूटी बेहद असरदार साबित होती है। ये जड़ी बूटी पथरी को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ती है और किडनी को स्वस्थ बनाती है।

गोखरू का सेवन आप उसका पाउडर और काढ़ा बनाकर दोनों तरह से कर सकते हैं।

गोखरू को 400 ग्राम पानी में उबालें जब ये 10 ग्राम बच जाए तो इसका ठंडा करके सेवन करें। जोड़ों के दर्द को दूर करने में इसका सेवन असरदार साबित होता है।

सोंठ में जिंजरोल मौजूद होता है साथ ही इसमें पोटेशियम, जिंक, आयरन, विटामिन, कैल्शियम और बीटा कैरोटीन भी मौजूद होता है जो इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग करता है और बॉडी को हेल्दी बनाता है।

जिन लोगों का यूरिक एसिड हाई है वो सौंठ यानि सूखी हुई अदरक का सेवन करें जोड़ों के दर्द से आराम मिलेगा।

गोखरू के साथ सौंठ और एक चम्मच मेथी के दानों को मिलाकर खाने से यूरिक एसिड कम करने में मदद मिलती है।

ये जोड़ों का दर्द और सूजन को कंट्रोल करता है। अश्वगंधा एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है जो शरीर का दर्द और सूजन दूर करने में असरदार है।

गोखरू, सौंठ, मेथी और अश्वगंधा का कैसे करें सेवन

गोखरू, सौंठ, मेथी और अश्वगंधा को बराबर मात्रा में मिला लें और उसे मिक्सर में पीसकर उसका पाउडर बना लें।

इस पाउडर का सेवन सुबह-शाम दवाई की तरह करें आपको साफ फर्क दिखेगा। इस पाउडर का सेवन करने से जोड़ों का दर्द दूर होगा, सूजन कम होगी और यूरिक एसिड कंट्रोल रहेगा।

 

 

 

You Might Also Like

FreeHPVvaccine : बेटियों को कैंसर से बचाने की बड़ी पहल

GangaBoatWedding : ये तो गजब है – गंगा में नाव पर विदेशी शादी 

RetinopathyofPrematurity : बच्चों में आंखों की जांच करवाना जरूरी 

AIImpactSummit2026 : ये हैं सबसे महंगी AI चिप्स

CongressProtest : कांग्रेसी प्रदर्शन, खोदा पहाड़ निकली चुहिया- दीप्ति रावत भारद्वाज

TAGGED: #latestnews, health, health news, today trending news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 7, 2024 February 7, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article विधानसभा में UCC बिल पर बहस जारी, आज हो सकता है पास……
Next Article उत्तराखण्ड दरोगा भर्ती धाँधली,,,,एक साल से निलंबित चल रहे सभी दरोगा हुए बहाल……

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RanaBaaliFirstLook
RanaBaaliFirstLook : विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, यूजर्स को खटकी ये बात
मुंबई February 28, 2026
NandaDeviRajJaat
NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन
उत्तराखण्ड February 28, 2026
PurnagiriMela
PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
खोजी नारद कहिंन February 28, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया
Uncategorized February 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?