By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: DMSavinBansal : डीएम बने फरिश्ता – निभाया इंसानियत का रिश्ता
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > DMSavinBansal : डीएम बने फरिश्ता – निभाया इंसानियत का रिश्ता
देहरादून

DMSavinBansal : डीएम बने फरिश्ता – निभाया इंसानियत का रिश्ता

मुख्यमंत्री के जन सेवा के अभियान को धरातल पर उतार रहे हैं डीएम बंसल.

admin
Last updated: 2026/02/04 at 11:09 AM
admin
Share
6 Min Read
DMSavinBansal
DMSavinBansal : डीएम बने फरिश्ता - निभाया इंसानियत का रिश्ता
SHARE
Highlights
  • एक बार फिर जनता दरबार ने लाचार परिवार को दी नई उम्मीद.
  • बच्चों को अब मिलेगी मुफ्त शिक्षा और मां को मिलेगा रोजगार.
  • सीएसआर फंड से डीएम ने परिवार को कर्ज मुक्त किया.

DMSavinBansal :  डीएम बने फरिश्ता – निभाया इंसानियत का रिश्ता :-  कहते हैं फरिश्ते आसमानों में नहीं इसी धरती पर हमारे समाज में हमारे इर्द-गिर्द रहते हैं बस जरूर उनको पहचानने की है। कुछ इसी भरोसे के साथ जब एक लाचार महिला अपने बच्चों को लेकर एक संवेदनशील आईएएस अफसर से मिली तो उसकी और उसके बच्चों की किस्मत संवर गई। जी हां हम बात कर रहे हैं स्मार्ट देहरादून के उस आईएएस अधिकारी की जिसने अपनी कुर्सी के साथ न्याय करने के साथ-साथ समाज में अपने शानदार फैसलों से न सिर्फ लोगों का दिल जीता बल्कि अब वह हर मायूस के लिये उम्मीद भी बन गए हैं।

Contents
एक बार फिर जनता दरबार ने लाचार परिवार को दी नई उम्मीदबच्चों को अब मिलेगी मुफ्त शिक्षा और मां को मिलेगा रोजगारसीएसआर फंड से डीएम ने परिवार को कर्ज मुक्त कियामुख्यमंत्री के जन सेवा के अभियान को धरातल पर उतार रहे हैं डीएम बंसल

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे
उत्तराखंड सरकार के बेहद प्रभावशाली ब्यूरोक्रेट्स में शामिल जिलाधिकारी सविन बंसल के फैसले ने एक बार फिर डूबती उम्मीद और अंधेरे में भटकती जिंदगियों को एक नई रोशनी, एक नई उम्मीद दी है। आईये आपको बताते हैं कैसे डीएम देहरादून सविन बंसल बच्चों के लिए एक बार फिर मसीहा बने और पूरे परिवार को मायूसी के अंधेरे से बाहर निकाल दिया।

एक बार फिर जनता दरबार ने लाचार परिवार को दी नई उम्मीद

पति की आकस्मिक मृत्यु के बाद जीवन की कठिन परिस्थितियों, आर्थिक तंगी, तीन छोटे बच्चों की जिम्मेदारी तथा सिर पर ऋण के बोझ से जूझ रही विधवा शांति राणा को जिला प्रशासन मानवीय संवेदनाओं के साथ सहारा बना है। जिला प्रशासन ने सीएसआर फंड के माध्यम से शांति राणा को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जिससे उनका बैंक ऋण पूर्ण रूप से निपट गया है।

इसके साथ ही शांति राणा की पुत्री अंशिका की कक्षा 12वीं तक की शिक्षा सुनिश्चित करते हुए 1.62 लाख रुपये की फीस एकमुश्त सीधे संबंधित स्कूल प्रबंधन के खाते में जमा कराई गई है, जिससे व्यथित मॉ और उनके बच्चों को भारमुक्त कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी अंशिका की कक्षा 12 तक 1.62 लाख फीस स्कूल प्रबन्धन के खाते में एकमुश्त जमा करा दी है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

बच्चों को अब मिलेगी मुफ्त शिक्षा और मां को मिलेगा रोजगार

आपको बता दें कि जिलाधिकारी सविन बंसल के नवम्बर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान शांति राणा ने अपनी पीड़ा साझा की थी। उन्होंने बताया कि उनके पति मनबहादुर ने परिवार की आजीविका के लिए ई-रिक्शा के लिये 3,72,600 रुपये का बैंक ऋण लिया था। दुर्भाग्यवश एक सड़क दुर्घटना में उनके पति की मृत्यु हो गई, जिसके बाद परिवार में कोई कमाने वाला नहीं रहा। वर्तमान में शांति राणा की 12 वर्षीय पुत्री अंशिका, 5 वर्षीय पुत्र अक्षय एवं एक अन्य किशोर पुत्र है, जिनके भरण-पोषण और सीमित संसाधनों के चलते वह ऋण की किश्तें जमा करने में असमर्थ थीं।

सीएसआर फंड से डीएम ने परिवार को कर्ज मुक्त किया

शांति राणा ने जिलाधिकारी के सामने अपनी अत्यंत दयनीय आर्थिक स्थिति बताई और ऋण राहत तथा आर्थिक सहायता का अनुरोध किया गया था। मामले की गंभीरता एवं मानवीय पक्ष को देखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने उप जिलाधिकारी (न्याय) को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार त्वरित राहत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

इससे पूर्व जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने सीएसआर फंड से 4 लाख रुपये की सहायता राशि शांति राणा के बैंक खाते में भेजी , जिससे उनका बैंक ऋण समाप्त हो गया। साथ ही उनकी पुत्री अंशिका की शिक्षा बाधित न हो, इसके लिए कक्षा 12वीं तक की फीस एकमुश्त स्कूल प्रबंधन के खाते में जमा कराई गई है। इसके अतिरिक्त शांति राणा को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार से जोड़ने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई है।

मुख्यमंत्री के जन सेवा के अभियान को धरातल पर उतार रहे हैं डीएम बंसल

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि पीड़िता को विभिन्न शासकीय योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा लाभ एवं अन्य संभावित सहायता से आच्छादित किया जाए, ताकि परिवार को तात्कालिक राहत के साथ-साथ भविष्य में स्थायी आजीविका के साधन भी उपलब्ध हो सकें। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे संवेदनशील एवं मानवीय मामलों में पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी और उन्हें संकट की घड़ी में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। खोजी नारद भी आपसे अपील करता है कि अगर जिला प्रशासन की आपको किसी भी रूप में मदद चाहिए तो जनता दरबार में अपनी फरियाद एक बार डीएम सविन बंसल के सामने जरूर रखिए

You Might Also Like

Dhurandhar : जसकीरत सिंह रंगी की असली कहानी?

socialanxiety : अजनबियों से बात करने में क्यों लगती है झिझक ?

DailyWaterIntake : एक दिन में कितने लीटर पानी पीना चाहिए ?

OceanMystery : मां नहीं, पिता देता है बच्चों को जन्म !

ShivDhanush : शिव के धनुष से कितना अलग था श्रीराम का धनुष ?

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, 4 Lakh Sahayta, Anshika Education, CSR Fund, dehradun dm, Dehradun Viral, DM Bane Farishta, Free Shiksha, IAS Messiah, Janata Darbar, khojinarad, Loan Mukti, pushkar singh dhami, Savin Bansal IAS, Shanti Rana, Uttarakhand News, Vidhwa Sahayata

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 4, 2026 February 4, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article BlackBudget2026  BlackBudget2026 : बजट सिर्फ आंकड़े नहीं, देश की अर्थव्यवस्था की असली कहानी
Next Article JanJanKiSarkar JanJanKiSarkar : गुड गवर्नेंस का आधार बना जन-जन की सरकार, जन-जन द्वार’

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

Dhurandhar
Dhurandhar : जसकीरत सिंह रंगी की असली कहानी?
मुंबई March 20, 2026
socialanxiety
socialanxiety : अजनबियों से बात करने में क्यों लगती है झिझक ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ March 20, 2026
DailyWaterIntake
DailyWaterIntake : एक दिन में कितने लीटर पानी पीना चाहिए ?
खोजी नारद कहिंन March 20, 2026
OceanMystery
OceanMystery : मां नहीं, पिता देता है बच्चों को जन्म !
अंतराष्ट्रीय March 20, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?