By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Retrogradeplanet : ‘कर्मों का ऑडिट पीरियड’ है – वक्री काल
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद कहिंन > Retrogradeplanet : ‘कर्मों का ऑडिट पीरियड’ है – वक्री काल
लफ्फाज़ी

Retrogradeplanet : ‘कर्मों का ऑडिट पीरियड’ है – वक्री काल

वक्री काल का मनोविज्ञान.

admin
Last updated: 2026/05/08 at 11:51 AM
admin
Share
5 Min Read
Retrogradeplanet
Retrogradeplanet : ‘कर्मों का ऑडिट पीरियड’ है - वक्री काल
SHARE
Highlights
  • ज्योतिष में वक्री ग्रह को अत्यधिक शक्तिशाली माना जाता है.
  • मान्यता है कि इस समय ग्रह की ब्रह्मांडीय ऊर्जा बाहर की तरफ बढ़ने के बजाय अंदर की तरफ सिकुड़ती है.
  • हर वक्री ग्रह का जीवन के अलग-अलग फील्ड पर वार होता है.

Retrogradeplanet : ‘कर्मों का ऑडिट पीरियड’ है – वक्री काल :-  आपने अक्सर सुना होगा कि बुध वक्री हो गया है या शनि उल्टी चाल चल रहा है, जिससे जीवन में गड़बड़ होगी. ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, जब कोई ग्रह पृथ्वी की कक्षा के सापेक्ष अपनी सामान्य गति यानी मार्गी पथ से उल्टा या विपरीत दिशा में चलता हुआ दिखता है, तो उसे वक्री ग्रह कहते हैं. वक्री होने पर ग्रह की शक्ति (चेष्टा बल) बहुत बढ़ जाती है और वह सामान्य से अधिक प्रभावशाली हो जाता है. जब तेज रफ्तार पृथ्वी अपनी कक्षा में किसी धीमे ग्रह को ओवरटेक करती है तो वह ग्रह हमें पीछे जाता दिखता है. ठीक वैसे ही जैसे दौड़ती ट्रेन से लगता है कि पटरियां उल्टी भाग रही हैं।

वक्री काल का मनोविज्ञान

ज्योतिष में वक्री ग्रह को अत्यधिक शक्तिशाली माना जाता है, क्योंकि इस समय उसकी ऊर्जा सबसे अधिक बलवती होती है और उसका ‘चेष्टा बल’ जागृत हो जाता है. यह काल कभी नई शुरुआत के लिए शुभ नहीं होता हैं, क्योंकि ग्रह की ऊर्जा अनियंत्रित होती है, जिससे कर्म के फल पर नियंत्रण नहीं रहता है..

मान्यता है कि इस समय ग्रह की ब्रह्मांडीय ऊर्जा बाहर की तरफ बढ़ने के बजाय अंदर की तरफ सिकुड़ती है, जिससे यह समय आत्ममंथन, रुके काम निपटाने और पुरानी गलतियों पर पुनर्विचार का बनता है. यह ‘कर्मों का ऑडिट पीरियड;’ है।

हर वक्री ग्रह का जीवन के अलग-अलग फील्ड पर वार होता है. बुध जब उल्टा चलता है तो संवाद और करार बिगड़ जाते हैं, ईमेल और मैसेज में गलतफहमी बढ़ती है और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स खराब होने लगते हैं।

शुक्र वक्री हो तो प्रेम जीवन में उथल-पुथल मचती है, पुराने प्रेमी लौट आते हैं और शेयर बाजार में अनिश्चितता छा जाती है. मंगल की वक्री चाल साहस को या तो आक्रामकता में बदल देती है या शरीर की सारी ऊर्जा ही खत्म कर देती है।

गुरु वक्री होने पर किस्मत सोने चली जाती है. ज्ञान और धार्मिक आस्था पर सवाल उठने लगते हैं और संतान पक्ष से चिंता बढ़ती है. लेकिन सबसे भारी वक्री चाल शनि की होती है, जो करियर और प्रतिष्ठा को सीधे प्रभावित करती है. इस दौरान प्रमोशन अटक जाते हैं, सरकारी काम लटक जाते हैं और जिम्मेदारियों का बोझ अचानक बढ़ जाता है. यह वह समय है जब सिस्टम आपकी परीक्षा लेता है।

यह एक शाश्वत ब्रह्मांडीय सत्य है कि आत्मा के प्रतिनिधि सूर्य और मन के स्वामी चंद्रमा कभी भी उल्टी चाल नहीं चलते. इन दोनों प्रकाशमान ग्रहों की गति एकनियत और अडिग है, इसलिए इनका प्रभाव कभी भ्रमित या उलटा नहीं पड़ता. इनकी नियत चाल व्यक्ति के मूलभूत आत्मबल, आत्मविश्वास और भावनात्मक स्थिरता को इस दृश्य भ्रम से अछूता रखती है, जिससे मनुष्य का मूल स्वभाव हर परिस्थिति में अपनी दिशा बनाए रखता है।

ठीक इसके विपरीत, राहु और केतु नामक छाया ग्रहों का स्वभाव ही सदा वक्री बना रहता है. ये दोनों बिना किसी भौतिक आकृति के केवल गणितीय बिंदु हैं, इसलिए इनकी चाल स्थायी रूप से पीछे की ओर ही निर्धारित है. इनकी इस निरंतर उल्टी गति के कारण जीवन में अनिश्चितता, भटकाव और मायाजाल की स्थितियां बनी रहती हैं, जो व्यक्ति को बार-बार पुराने कर्मों और अनसुलझी गुत्थियों की ओर धकेलती रहती हैं।

इस अवधि में न तो नया कारोबार शुरू करें और न ही निवेश के बड़े फैसले लें. यह समय रिफ्लेक्शन और रिव्यू का है. पुराने प्रोजेक्ट पूरे करें, अटके पेमेंट निकालें और रिश्तों की टूटी डोर को जोड़ने की कोशिश करें. घर या दफ्तर में फैले कबाड़ को साफ करना, मेडिटेशन करना और अपनी पुरानी डायरी पढ़ना इस काल का सबसे बड़ा लाभ देता है. जैसे ही ग्रह मार्गी होंगे, आप अंदर से पूरी तरह रिचार्ज होकर नई शुरुआत के लिए तैयार खड़े होंगे।

You Might Also Like

Madhyamaheshwar : भगवान शिव का वो गुप्त धाम जहां हर किसी को नहीं मिलता जाने का बुलावा

WeatherUpdate : 12 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट – पढ़िए चेतावनी

HairDye : अगर आप भी करते हैं हेयर डाई, तो सावधान !

DisasterManagement : एलन मस्क बनायेंगे पहाड़ों में रेस्क्यू आसान

UttarakhandCensus2027 : गलत जवाब दिया तो उल्टा पड़ जायेगा

TAGGED: #Astrology, #CosmicEnergy, #khojinaradbreakingnews, #Meditation, #SpiritualGrowth, Horoscope, jupiterretro, karmareview, ketu, khojinarad, marsretro, mercuryretro, rahu, reflection, retrogradeplanet, saturnretro, venusretro

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin May 8, 2026 May 8, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article HairDye HairDye : अगर आप भी करते हैं हेयर डाई, तो सावधान !
Next Article WeatherUpdate WeatherUpdate : 12 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट – पढ़िए चेतावनी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

Madhyamaheshwar
Madhyamaheshwar : भगवान शिव का वो गुप्त धाम जहां हर किसी को नहीं मिलता जाने का बुलावा
रुद्रप्रयाग May 8, 2026
WeatherUpdate
WeatherUpdate : 12 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट – पढ़िए चेतावनी
Weather News May 8, 2026
HairDye
HairDye : अगर आप भी करते हैं हेयर डाई, तो सावधान !
हेल्थ May 8, 2026
DisasterManagement
DisasterManagement : एलन मस्क बनायेंगे पहाड़ों में रेस्क्यू आसान
तत्काल प्रभाव May 8, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?