HairDye : अगर आप भी करते हैं हेयर डाई, तो सावधान ! :- हर कोई सुंदर, आकर्षक और हीरो या हीरोइन की तरह दिखना चाहता है। इसके लिए वह नए-नए डिजाइन के कपड़े, हाई क्वालिटी मेकअप और सबसे जरूर यूनीक हेयर स्टाइल ट्राई करते हैं, लेकिन कभी-कभी यही फैशन जान का दुश्मन बन जाता है।
मौजूदा समय में बाल कलर करना एक फैशन बन गया है। बाल अगर सफेद हैं, तो कलर कुछ हद तक जरूरी भी है, लेकिन आपने कई नौजवान देखे होंगे, जो शौक से बालों को कलर करते रहते हैं, लेकिन बाद में उन्हें पछतावे के अलावा कुछ नहीं मिलता और गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही हुआ 20 साल की युवती के साथ, जिसे हेयर डाई करवाना महंगा पड़ गया और किडनी की बीमारी हो गई।
दरअसल, यह युवती एक सेलिब्रिटी की फैन है और दीवानगी ऐसी की हू-ब-हू उसी की तरह दिखना चाहती थी। ऐसे में उसने सेलिब्रिटी की तरह अपने बाल डाई करवाना शुरू कर दिए। धीरे-धीरे उसकी यह आदत बन गई और हेयर डाई की वजह से उसे किडनी का रोग हो गया। यही नहीं, हेयर कलर करवाने से युवती के पैरों पर लाल धब्बे पड़ गए। जोड़ों में दर्द और पेट में ऐंठन जैसी परेशानी होने लगी।
डाक्टरों ने बताया कि यह दिक्कत बार-बार हेयर कलर करवाने से हुई है, क्योंकि इसमें खतरनाक केमिकल होते हैं, जो धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं, क्योंकि शुरूआत में इन रोगों का पता नहीं चल पाता।
विशेषज्ञों का कहना है कि बालों को बार-बार कलर नहीं करना चाहिए। कलर करते समय हेयर डाई के इंग्रीडिएंट्स की जांच करनी चाहिए।
हेयर कलर के समय दस्ताने पहनें और हवादार जगह का इस्तेमाल करें ताकि हानिकारक रसायनों का संपर्क कम हो। श्री हेमकुंड साहिब यानि सिक्खों के 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की तपस्थली।

