By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: डिजिटल जुड़ाव का दायरा बढ़ने और गहरा होने से स्टार्टअप कम्युनिटी मजबूत होगी और विभिन्न क्षेत्रों में नये अवसर बनेंगे.
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > डिजिटल जुड़ाव का दायरा बढ़ने और गहरा होने से स्टार्टअप कम्युनिटी मजबूत होगी और विभिन्न क्षेत्रों में नये अवसर बनेंगे.
राष्ट्रीय

डिजिटल जुड़ाव का दायरा बढ़ने और गहरा होने से स्टार्टअप कम्युनिटी मजबूत होगी और विभिन्न क्षेत्रों में नये अवसर बनेंगे.

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:41 AM
admin
Share
3 Min Read
startup community as digital engagement grows and deepens
startup community as digital engagement grows and deepens
SHARE

एक सरकारी पैनल का दावा है कि 5जी के साथ उच्चतर नेटवर्क डेटा स्पीड दो से 20 गीगाबिट प्रति सेकेंड (जीबीपीएस) की रेंज में होगी. भारत में 4जी लिंक स्पीड औसतन छह से सात मेगाबिट प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) ही है, जबकि विकसित देशों में यह स्पीड औसतन 25 एमबीपीएस तक है.

हाल ही में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्पष्ट किया है कि साल के अंत तक 20 से 25 शहरों में 5जी कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी. इसकी कीमत भी वैश्विक औसत से कम रहने का अनुमान है. जुलाई में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी और उम्मीद है कि अगस्त-सितंबर तक पहले चरण की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी. वर्तमान में भारत की इंटरनेट डेटा दर दो डॉलर (155 रुपये) है, जबकि वैश्विक औसत दर 25 डॉलर (1900 रुपये) है.

कुछ टेलीकॉम कंपनियों का मानना है कि भारत में 5जी और 4जी टैरिफ में ज्यादा अंतर नहीं आयेगा. हालांकि, अंतिम लागत स्पेक्ट्रम नीलामी के बाद ही स्पष्ट हो पायेगी. जिन देशों में 5जी नेटवर्क संचालित है, वहां ऑपरेटरों ने दरों में कोई विशेष बदलाव नहीं किया है. भारत की प्रतिमाह औसत डेटा खपत 18 जीबी है, जबकि वैश्विक खपत 11 जीबी ही है, यानी डेटा खपत के मामले में भारत दुनिया के शीर्ष देशों में से है. हालांकि, ओकला स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स में वैश्विक औसत से भारत काफी नीचे है.

इस पर भारत को महत्तम प्रयास करने की जरूरत है. 5जी तकनीक तीन बैंड- लो, मिड और हाइ फ्रिक्वेंसी स्पेक्ट्रम पर काम करती है. लेटेंसी कम होने से नये एप्लीकेशन, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का तीव्र विस्तार होगा. साथ ही, खेल आयोजनों और समाचार कार्यक्रमों के दौरान होनेवाले लोड स्पाइक्स के प्रभाव में कमी आयेगी.

डिजिटल जुड़ाव का दायरा बढ़ने और गहरा होने से स्टार्टअप कम्युनिटी मजबूत होगी और विभिन्न क्षेत्रों में नये अवसर बनेंगे. वायरलेस तकनीकों से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव की चिंता जाहिर की जाती है. लेकिन, बहुत सारे शोध में ऐसे किसी प्रतिकूल प्रभाव की बात स्पष्ट नहीं है. आईटी मंत्री ने भी 5जी टॉवर के इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड रेडिएशन की चिंताओं को दूर किया है.

उनका दावा है कि अन्य देशों के मुकाबले भारत में इसके लिए अधिक कठोर मानदंड हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में 5जी से 2035 तक एक ट्रिलियन डॉलर का संचयी आर्थिक प्रभाव होगा. इसकी वजह है कि 5जी आईओटी, मशीन-टू-मशीन कम्युनिकेशन जैसी उभरती तकनीकों का आधार बन सकती है.

वहीं, यातायात अवसंचरना, विनिर्माण, कृषि जैसे पारंपरिक क्षेत्रों में यह क्रांतिकारी परिवर्तन लायेगी. इसे डिजिटल इंडिया मुहिम से जोड़ने की आवश्यकता है, जिससे देश का नवाचार और विकासशील समाज अधिक सशक्त महसूस करे, तभी इन तकनीकों का सर्वव्यापी लाभ हो सकेगा.

You Might Also Like

HoliGujiya : होली की गुझिया भारत की है या विदेशी ?

SBILoanFraud : 2 नंबरी महिला ! गजब ठगने की खुली पोल

FinancialYear2026-27 : 1 अप्रैल से लागू होंगे 5 बड़े बदलाव

BirdFanciersLung : कबूतर खराब कर देंगे आपके फेफड़े, समझिए खतरा

BungMovie : बूंग जीत पर गदगद हुए पीएम मोदी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 June 21, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अग्निपथ योजना पर सीएम पुष्कर सिंह धामी अग्निपथ योजना पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की अभिनव पहल
Next Article हिंदी फिल्म जगत के जाने माने अभिनेता रणबीर कपूर रणबीर, संजय और वाणी तीन शहरों में लॉन्च करेंगे ‘शमशेरा’ का ट्रेलर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HolikaDahan
HolikaDahan : आस्था की आग, साहस की राह: सरस गाँव में होली का अनोखा उत्सव
उत्तर प्रदेश March 3, 2026
HappyHoli2026
HappyHoli2026 : सत्य और भक्ति की जीत का उत्सव: जानिए होली के पीछे की पौराणिक कहानियाँ
राष्ट्रीय March 3, 2026
UttarakhandAssembly2026
UttarakhandAssembly2026 : भराड़ीसैंण में 9 से 13 मार्च तक बजट सत्र
उत्तराखण्ड March 3, 2026
Hongkongescalator
Hongkongescalator : सड़क खुद चलती है इंजीनियरिंग करिश्मे की कहानी
Uncategorized March 3, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?