By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: उत्तराखंड पुलिस का नया प्लान, चार धाम यात्रा को लेकर विशेष यातायात कार्य योजना
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > उत्तराखंड पुलिस का नया प्लान, चार धाम यात्रा को लेकर विशेष यातायात कार्य योजना
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस का नया प्लान, चार धाम यात्रा को लेकर विशेष यातायात कार्य योजना

admin
Last updated: 2022/05/26 at 6:36 AM
admin
Share
4 Min Read
यातायात कार्य योजना
SHARE

DEHRADUN : उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु लगातार दिशानिर्देश जारी किये जा रहे हैं इसी क्रम में यात्रा को ओर अधिक सुगम एवं सरल बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय के द्वारा विशेष यातायात कार्ययोजना तैयार की गई है।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार (आई0 पी0 एस0) ने बताया कि हरिद्वार से व्यासी के बीच का मार्ग यातायात के दृष्टिगत कोर एरिया है। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए चार जनपदों में पड़ने वाले चारधाम कोर एरिया मार्ग को कुल 08 जोन एवं 28 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार

जनपद हरिद्वार में शंकराचार्य चौक से पंतदीप पार्किंग तक के मार्ग को प्रथम जोन एवं जयराम मोड़ से सप्तऋषि फ्लाईओवर तक जोन बनाया गया है, इसमें 06 सेक्टर समाहित हैं। जनपद देहरादून के रायवाला क्षेत्रान्तर्गत सप्तऋषि बार्डर से लालतप्पड़ तक प्रथम जोन व ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत नेपाली फार्म से चन्द्रभागा पुल तक के मार्ग को द्वितीय बनाया गया है, जिसके अन्तर्गत 07 सेक्टर हैं।

जनपद टिहरी में यात्रा का अत्यधिक यातायात दबाव होने के कारण ढालवाला, मुनिकीरेती तथा तपोवन.ब्यासी तक के मार्ग को अलग-अलग 03 जोनों में बांटा गया है जिसमें कुल 10 सेक्टर है। जनपद पौड़ी क्षेत्रान्तर्गत लक्ष्मण झूला में 01 जोन व 05 सेक्टर बनाया गया है।

बाहरी प्रदेशों से आने वाले वाहनों के बाधारहित आवागमन हेतु अलग से प्लान बनाया गया है। जिसमें दिल्ली-मेरठ- से आने वाले हल्के वाहन मुजफ्फरनगर से मंगलौर से नगला इमरती राष्ट्रीय राजमार्ग 334 से रूडकी बाईपास के रास्ते कोर कॉलेज से ख्याति ढाबा के सामने से हरिद्वार होते हुए ऋषिकेश पहुंचेंगें।

वहीं यमुनानगर-सहारनपुर से हरिद्वार की ओर आने वाले वाहनों को भगवानपुर से इमलीखेडा होते हुए बहारदाबाद की तरफ से हरिद्वार की ओर भेजा जायेगा। मुरादाबाद-बिजनौर-नजीबाबाद से आने वाले हल्के वाहन चण्डी चौकी से हरिद्वार होते हुए ऋषिकेश की ओर भेजे जाएंगे।

यातायात दबाव के अधिक होने पर बाहरी राज्यों/जनपदों से आने वाले वाहनों को सप्तऋषि-रायवाला-नेपालीफार्म-श्यामपुर चौकी-नटराज चौक-ढालवाला चौकी-भद्रकाली -तपोवन तिराहा-तपोवन चौकी-ब्रहमपुरी-शिवपुरी से गंतव्य की ओर भेजा जायेगा।

ऋषिकेश के श्यामपुर रेलवे क्रासिंग पर अत्यधिक जाम लगने की स्थिति में वाहनों को सप्तऋषि-रायवाला-नेपालीफार्म-लालतप्पड़-भानियावाला-रानीपोखरी- नटराज चौक- ढालवाला चौकी -भद्रकाली-बाईपास रोड होते हुए तपोवन तिराहा-तपोवन चौकी-ब्रहमपुरी-शिवपुरी से गंतव्य की ओर भेजा जायेगा।

श्रद्धालुओं को यात्रा पूर्ण करने के बाद शिवपुरी/नीलकण्ठ-ब्रहमपुरी तिराहा- गरूडचट्टी- बाईपास रोड होते हुए पशुलोक बैराज-चीला होते हुए हरिद्वार की ओर भेजा जाएगा। सम्पूर्ण चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात की मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम ऋषिकेश एवं कंन्ट्रोल रूम मुनिकीरेती से की जायेगी।

यात्रियों के वाहनों का आवागमन रात्रि 10:00 बजे से सुबह 04:00 बजे तक प्रतिबन्धित रहेगा। इन रूटों पर भारी वाहनों का आवागमन प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक नहीं होगा। इन रूटों पर ई-रिक्शा/थ्री व्हीलर प्रत्येक समय पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगें।

किसी भी वाहन के अनियोजित पार्किंग पर कड़ी कार्रवाही के लिए निर्देश दिये जा चुके हैं।यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की मदद हेतु पर्यटक पुलिस तैनात की गई है।

You Might Also Like

UttarakhandAssembly2026 : भराड़ीसैंण में 9 से 13 मार्च तक बजट सत्र

UttarakhandPolitics : कांग्रेस में आने लिए उतावले हैं भाजपा नेता – हरदा

UttarakhandNews : मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना प्राथमिकता- डॉ. आर. राजेश कुमार

CAMPAUttarakhand : CAMPA परियोजना समिति की 12वीं बैठक में बड़े फैसले

DMSavinBansal : अतिक्रमण की शिकायत पर डीएम सख्त, रिपोर्ट तलब

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin May 26, 2022 May 26, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नवनीत राणा नवनीत राणा को हाईकोर्ट से फटकार, रद्द नहीं होगी FIR – कोर्ट ने कहा- जितनी बड़ी पावर, उतनी बड़ी जिम्मेदारी
Next Article मोदी मोदी ने ‘परिवारवादी’ पार्टियों को फिर से घेरा, बताया देश का ‘सबसे बड़ा’ दुश्मन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HolikaDahan
HolikaDahan : आस्था की आग, साहस की राह: सरस गाँव में होली का अनोखा उत्सव
उत्तर प्रदेश March 3, 2026
HappyHoli2026
HappyHoli2026 : सत्य और भक्ति की जीत का उत्सव: जानिए होली के पीछे की पौराणिक कहानियाँ
राष्ट्रीय March 3, 2026
UttarakhandAssembly2026
UttarakhandAssembly2026 : भराड़ीसैंण में 9 से 13 मार्च तक बजट सत्र
उत्तराखण्ड March 3, 2026
Hongkongescalator
Hongkongescalator : सड़क खुद चलती है इंजीनियरिंग करिश्मे की कहानी
Uncategorized March 3, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?