By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: DMStrictOrders : नियम तोड़े तो अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटर होंगे सील – डीएम
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > DMStrictOrders : नियम तोड़े तो अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटर होंगे सील – डीएम
देहरादून

DMStrictOrders : नियम तोड़े तो अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटर होंगे सील – डीएम

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड एवं समस्त रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटरों को अनिवार्य.

admin
Last updated: 2026/04/10 at 12:00 PM
admin
Share
2 Min Read
DMStrictOrders
DMStrictOrders : नियम तोड़े तो अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटर होंगे सील - डीएम
SHARE
Highlights
  • अल्ट्रासाउंड सेवाएं प्रदान करने वाले केंद्रों के लिए पीसीपीएनडीटी अधिनियम का अनुपालन भी अनिवार्य.
  • पंजीकरण अथवा नवीनीकरण की प्रक्रिया के दौरान मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा.
  • जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदनों की गहन जांच करते हुए.

DMStrictOrders : नियम तोड़े तो अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटर होंगे सील :-  जिला प्रशासन द्वारा जिले में संचालित एवं प्रस्तावित अल्ट्रासाउंड व समस्त रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटरों के पंजीकरण एवं नवीनीकरण को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल के सख्त निर्देश हैं कि किसी भी डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालन जन सुरक्षा मानकों निर्धारित मानकों के पूर्ण अनुपालन के बिना नहीं किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने चिकित्सालयों एवं जिले अन्य स्थानों पर अवस्थित अल्ट्रासाउंड केन्द्र व समस्त रेडिया डायग्नोस्टिक सेंटर के पंजीकरण हेतु जनमानस की सुरक्षा में सख्त कदम उठाए गए हैं। विगत छ माह से जिला प्रशासन द्वारा मानकों पर खरे उतरने वाले डायग्नोस्टिक सेंटर के नये पंजीकरण एवं पूर्व से संचालित सेंटर के पंजीकरण नवीनीकरण किये जा रहे है।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड एवं समस्त रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटरों को अनिवार्य रूप से क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट 2010 के प्रावधानों का पालन करना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स के तहत बायोमेडिकल कचरे के सुरक्षित निस्तारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक होगा। अल्ट्रासाउंड सेवाएं प्रदान करने वाले केंद्रों के लिए पीसीपीएनडीटी अधिनियम का अनुपालन भी अनिवार्य किया गया है।

उन्होंने कहा कि पंजीकरण अथवा नवीनीकरण की प्रक्रिया के दौरान मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा, जिनमें स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था, भवन की संरचनात्मक सुरक्षा (बिल्डिंग सेफ्टी), अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) के प्रमाण पत्र, बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण की वैध व्यवस्था एवं प्रमाण पत्र एवं सीवेज ट्रीटमेंट की अनिवार्य व्यवस्था के साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी प्रस्तुत करनी होगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदनों की गहन जांच करते हुए केवल उन्हीं केंद्रों को पंजीकरण/नवीनीकरण प्रदान किया जाए जो सभी मानकों पर पूर्णतः खरे उतरते हों। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इन मानकों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा।

 

You Might Also Like

MBBS सीट के लिए फर्जी सर्टिफिकेट का खेल, पुलिस का खुलासा

DMDehradun : राजस्व के लंबित केसों पर डीएम आशीष चौहान के सख्त निर्देश

LovepreetKaur : लवप्रीत को मिला टैब – बोली थैंक्यू सीएम सर

UttarakhandMasterPlan : छोटे-बड़े शहरों के मास्टर प्लान से संवरेगा उत्तराखंड – डॉ.आर. राजेश कुनार

BadrinathDham : अब टूटा बदरनाथ में दर्शनार्थियों का रिकॉर्ड

TAGGED: #BuildingSafety, #HealthStandards, #khojinaradbreakingnews, #PCPNDTAct, #SavinBansal, BiomedicalWaste, ClinicalEstablishmentAct, DiagnosticSealing, dmstrictorders, firesafety, JilaPrashasan, khojinarad, PollutionNOC, PublicSafety, RegistrationRenewal, SewageTreatment, UltrasoundCenters

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 10, 2026 April 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article CervicalCancer CervicalCancer : महिलाओं में मौत का प्रमुख कारण है “सर्वाइकल कैंसर”
Next Article UttarakhandTrekking UttarakhandTrekking : हिमालय का रहस्य: ट्रेकिंग में कुत्ते क्यों बनते हैं आपका साथी?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

MBBS सीट के लिए फर्जी सर्टिफिकेट का खेल, पुलिस का खुलासा
देहरादून September 24, 2026
DMDehradun
DMDehradun : राजस्व के लंबित केसों पर डीएम आशीष चौहान के सख्त निर्देश
उत्तराखण्ड September 24, 2026
LovepreetKaur
LovepreetKaur : लवप्रीत को मिला टैब – बोली थैंक्यू सीएम सर
उत्तराखण्ड September 24, 2026
UttarakhandMasterPlan
UttarakhandMasterPlan : छोटे-बड़े शहरों के मास्टर प्लान से संवरेगा उत्तराखंड – डॉ.आर. राजेश कुनार
देहरादून September 24, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?