INDIAUncategorizedखोजी नारद कहिंनतत्काल प्रभाव
Trending

खान के साथ,,सेक्शुअल रिलेशन पर बोले.......?

Shahrukh Khan's struggle and his growing journey step by step in the film world.

शाहरुख खान ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की और वह फिल्मों में कभी नहीं जाना चाहते थे। अपनी मां के निधन के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखने का फैसला लिया।

इस काम में उनकी मदद एक्टर-प्रोड्यूसर विवेक वासवानी ने की। विवेक ने ये सब बातें रीसेंटली एक इंटरव्यू में बताईं।

शाहरुख विवेक के साथ उनके घर पर 2 साल रहे हैं। उस वक्त शाहरुख और विवेक के सेक्शुअल रिलेशनशिप की अफवाहें भी उड़ी थीं।

विवेक ने इस मैटर पर भी बात की है। विवेक वासवानी शाहरुख खान की फिल्म राजू बन गया जेंटलमैन के प्रोड्यूसर थे। उन्होंने सिद्धार्थ कनन के इंटरव्यू में बताया कि शाहरुख के साथ पहले उन्होंने फिल्म बनाने का फैसला लिया था।

बाद में दिल आशना है, दीवाना वगैरह साइन हुईं। हालांकि राजू बन गया जेंटलमैन बाद में रिलीज हुई थी। यह सब एक स्ट्रैटजी के तहत किया गया था ताकि शाहरुख को फिल्में मिल सकें।

शाहरुख इससे पहले टीवी शो फौजी में काम करते थे। मां के निधन के बाद उन्होंने कहा कि उनको स्टार बनना है क्योंकि मां यह चाहती थीं।

तब विवेक ने कई फिल्ममेकर्स से उनको मिलवाया। विवेक ने बताया कि शाहरुख से जान-पहचान होने के बाद। दोनों एक बार महंगे थिएटर में फिल्म देखने गए।

कोल्डड्रिंक पी, पॉपकॉर्न खाए। इन सबका पैसा विवेक ने दिया। इसके बाद शाहरुख ने उनसे वापस जाने के पैसे मांगे तो विवेक के पास पैसे नहीं बचे।

विवेक ने शाहरुख से कहा कि वह उनके घर पर रुक जाएं फिर मां से पैसे लेकर वह सुबह अपने घर जा सकते हैं। शाहरुख उस रात उनके घर रुके, इसके बाद कभी वापस नहीं गए।

विवेक ने बताया कि शाहरुख उनके साथ ही रहने लगे थे। वह बस अपनी मां से मिलने दिल्ली जाते और अपडाउन करते रहे। उस वक्त उनकी मां काफी बीमार थीं।

शाहरुख गौरी से शादी करने तक करीब 2 साल विवेक के साथ रहे। बाद में विवेक और शाहरुख के सेक्शुअल रिलेशनशिप की अफवाहें भी उड़ीं।

सिद्धार्थ के शो पर विवेक इस पर बोले, टेंशन थी, करियर का स्ट्रेस था, उसे गौरी से शादी करनी थी, इन सबमें उनका रिलेशनशिप कहां से आ गया? दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता था।

यह कुछ ऐसा था जिसके बारे में वे दोनों सोच भी नहीं सकते। विवेक ने कहा कि जब कोई सफलता की चोटी पर होता है तो लोग इस तरह की अफवाहें उड़ाते हैं।

 

 

 

Related Articles

Back to top button