By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: स्कूल टीचर छुड़ाएंगे बच्चों में मोबाइल की लत
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > स्कूल टीचर छुड़ाएंगे बच्चों में मोबाइल की लत
पश्चिम बंगाल

स्कूल टीचर छुड़ाएंगे बच्चों में मोबाइल की लत

चेस एक मानसिक खेल है, जिसमें हर कदम के साथ एक नई रणनीति बनानी पड़ती है. इससे बच्चों में सोचने की क्षमता का विकास होता है.

admin
Last updated: 2025/08/19 at 6:01 AM
admin
Share
5 Min Read
स्कूल टीचर छुड़ाएंगे बच्चों में मोबाइल की लत
स्कूल टीचर छुड़ाएंगे बच्चों में मोबाइल की लत
SHARE
Highlights
  • शतरंज खेलने से इन क्षमताओं का होता है विकास.
  • मोबाइल की लत से होते हैं ये नुकसान.
  • पैरेंट्स को भी करनी होगी पहल.

स्कूल टीचर छुड़ाएंगे बच्चों में मोबाइल की लत :- क्या आपका बच्चा भी मोबाइल में घंटों वक्त बिताता है. खाना बगैर मोबाइल के नहीं खाता है और मोबाइल न मिले तो रोने लगता है. सामान पटकने लगता है. अगर ऐसा है, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है. बच्चों से मोबाइल की लत छुड़ाने और दूसरी जगह इंगेज करने के लिए पश्चिम बंगाल के स्कूलों में एक नई शुरुआत हुई है।

Contents
पहली बार टीचर्स को दी गई ट्रेनिंगशतरंज खेलने से इन क्षमताओं का होता है विकासमोबाइल की लत से होते हैं ये नुकसानपैरेंट्स को भी करनी होगी पहल

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के 50 स्कूलों के 55 टीचर्स को ट्रेनिंग दी गई है. अब वह स्कूल में बच्चों को शतरंज सिखा रहे हैं. एक्सपर्ट मान रहे कि शतरंज खेलने में बच्चे को लगाया जाए तो मोबाइल की लत छूट सकती है और उनकी सोचने की क्षमता भी बढ़ती है. दूसरे फेज में जिले के सभी स्कूलों के टीचर्स को ट्रेंड किया जाएगा।

पहली बार टीचर्स को दी गई ट्रेनिंग

शिक्षकों को शतरंज की ट्रेनिंग देने वाली साउथ 24 परगना चेस एसोसिएशन के सेक्रेटरी तापस सरकार के मुताबिक, पहली बार स्कूलों के शिक्षकों के लिए इस ट्रेनिंग की शुरुआत की गई है. बच्चों को मोबाइल एडिक्ट बनने से बचाने के लिए इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है. जयनगर सर्कल के स्कूल इंस्पेक्टर कृष्णेंदु घोष के मुताबिक, शतरंज से बच्चों में कैलकुलेशन की क्षमता बढ़ेगी, टीम वर्क की प्रेरणा मिलेगी और माइंड डेवलपमेंट होगा।

यह ख़बर भी पढ़ें :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

शतरंज खेलने से इन क्षमताओं का होता है विकास

• चेस एक मानसिक खेल है, जिसमें हर कदम के साथ एक नई रणनीति बनानी पड़ती है. इससे बच्चों में सोचने की क्षमता का विकास होता है।

• शतरंज खेलने के लिए धैर्य की आवश्यकता होती है और यह गुण बच्चों के लिए बहुत जरूरी है।

• रणनीति बनाने के गेम चेस बच्चों में सोचने की क्षमता को विकसित करता है।

• चेस कैलकुलेशन और तर्क पावर को बढ़ाता है. साथ ही आत्मविश्वास के साथ चाल चलने के लिए मोटिवेट करता है।

• शतरंज खेलते समय पूरी एकाग्रता की जरूरत होती है. ऐसे में बच्चा किसी कार्य पर फोकस करना सीख सकता है।

• इस खेल में हर दिन कुछ नया सीखने को मिलता है. इस खेल के जरिए वह अपनी गलतियों से सुधारने की कोशिश करेगा और दिन-ब-दिन और बेहतर हो सकता है।

यह ख़बर भी पढ़ें :- यूरिक एसिड में मूली खाने के बेमिसाल फायदे

 

मोबाइल की लत से होते हैं ये नुकसान

यूएस बेस्ड मेंटल हेल्थ रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन सेपियन लैब्स के एक सर्वे के मुताबिक, मोबाइल ज्यादा देखने से बच्चों में मेंटल हेल्थ खराब होने का खतरा बढ़ता है. बच्चों की याद्दाश्त भी प्रभावित हो सकती है. इसके पीछे कारण है कि स्क्रीन टाइम बढ़ने से बच्चों के दिमाग में डोपामाइन न्यूरो ट्रांसमीटर का लेवल बढ़ सकता है. जो उनके फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर गहरा असर डालता है. वहीं नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, स्क्रीन टाइम ज्यादा होने से उनमें एंग्जाइटी, नींद न आना, डिप्रेशन, मोटापा जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

पैरेंट्स को भी करनी होगी पहल

बच्चों से यह लत छुड़ाना है तो घर में पैरेंट्स को सबसे पहले अपना स्क्रीन टाइम कम करना होगा. खाना खाते वक्त, सोने जाते वक्त मोबाइल को खुद से दूर रखें और खासतौर पर ध्यान दें कि जब बच्चा आसपास हो तो फोन में न लगे रहें, बल्कि उनसे बात करें, उनके साथ वक्त बिताएं।

बच्चे के खाने से लेकर सोने, जागने, पढ़ने और आउटडोर गेम खेलने तक का समय निर्धारित करें और इस तरह से उसे दिन में कुछ वक्त ही स्क्रीन टाइमिंग के लिए दें. ताकि वह बाकी चीजों पर ज्यादा बेहतर फोकस कर पाएं और मोबाइल का एडिक्शन कम हो।

बच्चे से मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए जरूरी है कि आप पढ़ाई के अलावा उसे नई-नई क्रिएटिव एक्टिविटी में लगाएं. जैसे पेंटिंग, म्यूजिक, डांस, नए क्राफ्ट बनाना आदि. आप चाहे तो इसके लिए क्लास लगवा सकते हैं या फिर खुद उसके साथ कुछ क्रिएटिव करें।

मोबाइल की लत छुड़ाना है तो बच्चों की नजर से फोन को दूर रखने की कोशिश कीजिए. खासतौर पर जब वह सोने जा रहे हैं तो मोबाइल आसपास न रखें. कम उम्र में ही बच्चे को फोन खरीदकर देने की गलती न करें।

You Might Also Like

BrainStroke : ब्रेन स्ट्रोक क्यों आता है ?

USSLiberty : USS Liberty मिस्ट्री

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

SanatanDharma : सनातन धर्म के पांच देवों की अहमियत

RudrakshaBenefits : क्यों पहनते हैं रुद्राक्ष ? जानें सब कुछ

TAGGED: #BalancedLife, #BetterFuture, #BrainHealth, #ChildDevelopment, #ChildSafety, #ClassroomDiscipline, #DigitalAwareness, #DigitalDetox, #DisciplineInLife, #DisciplineMatters, #EducationFirst, #FocusMatters, #FocusOnFuture, #FocusOnStudy, #GoodEducation, #HealthyHabits, #HealthyLifestyle, #HealthyMind, #KidsDiscipline, #KidsHealth, #LearningFocus, #LifeSkills, #LifeWithoutPhones, #MindfulLiving, #MindfulParenting, #MindfulUse, #MobileAddiction, #MotivatedStudents, #NoMoreAddiction, #NoPhoneZone, #ParentingAdvice, #ParentingTips, #PositiveParenting, #SaveChildhood, #SayNoToAddiction, #ScreenTime, #StayFocused, #StayMotivated, #StopAddiction, #StopMobileAddiction, #StudentLife, #StudyFocus, #StudyMotivation, #StudySmart, #StudyWithoutDistraction, #SuccessMindset, #TeacherGuidance, #TeacherSupport, #TechAddiction, khoji narad, khoji narad breaking news, MentalHealth

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 19, 2025 August 19, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article क्यों श्रीकृष्ण ने किया था काशी को भस्म ! क्यों श्रीकृष्ण ने किया था काशी को भस्म !
Next Article रसोई के बचे खाने के तेल से उड़ेंगे विमान रसोई के बचे खाने के तेल से उड़ेंगे विमान

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DeepThinkingLoss
DeepThinkingLoss :दिमाग सुन्न कर रहा है रील का चस्का
हेल्थ March 26, 2026
LoksabhaSeatsIncrease
LoksabhaSeatsIncrease : लोकसभा सीटों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ जाएगी
तत्काल प्रभाव March 26, 2026
24KGoldRate
24KGoldRate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में भारी गिरावट दर्ज
खोजी नारद कहिंन March 26, 2026
NiraiMataTemple
NiraiMataTemple : यहां महिलाएं नहीं रख सकती कदम !
राज्य March 26, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?