अंतराष्ट्रीय

क्या है रूस की नई परमाणु मिसाइल Sarmat? जिससे रूसी दुश्मन भी खा रहे खौफ

Sarmat ICBM: सरमत दुनिया की शक्तिशाली मिसाइल है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इस मिसाइल को लेकर कहा है कि ये अजेय है और ये एक बार में 15 स्थानों पर हमला कर सकता है।

Sarmat ICBM: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि रूस ने अपनी नई इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) सरमत का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। ये दुनिया की सबसे शक्तिशाली मिसाइल है जिसके बारे में माना जाता है कि यह किसी भी मिसाइल डिफेन्स को भेदने में सक्षम है। इसे आम भाषा में शैतान के नाम से जाना जाता है। रूस ने मिसाइल का परीक्षण उत्तरी रूस के प्लेसेत्सक कॉस्मोड्रोम से किया है।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि इस टेस्ट के बात ये रूस के दुश्मनों को दो बार सोचने के लिए विवश कर देगा। इस मिसाइल के निर्माण वर्ष 2009 से 2011 तक में हुआ। कहा जाता है कि रूस और पश्चिमी शक्तियों के बीच बिगड़ते संबंधों ने इसके निर्माण को गति दी है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ये मिसाइल क्या करने में सक्षम है और ये रूस के विरोधियों के लिए खतरा क्यों है?

इस मिसाइल से जुड़ी खास बातें

  • इस मिसाइल का वजन 2000 टन है और ये दुनिया के किसी भी कोने में हमला करने की क्षमता रखता है।
  • रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, सरमत के पास तबाही की सबसे ज्यादा
  • Sarmat ICBM की लंबाई 35.5 मीटर है और इसका व्यास 3 मीटर है।
  • Sarmat ICBM मिसाइल में एक साथ 15 स्थानों पर हमला करने की क्षमता है और इसकी रेंज 18 हजार किलोमीटर है जो इसे दुनिया के किसी कोने में हमला करने की क्षमता देता है।
  • Sarmat ICBM 20.7 मैक की स्पीड से उड़ती है यानि इसकी गति 25,560 किलोमीटर प्रतिघंटा है। गाइडेंस सिस्टम नेविगेशन प्रणाली ग्लोनास (GLONASS) पर आधारित है।
  • सरमत रूस की अगली पीढ़ी की मिसाइलों में से एक है जिसे पुतिन ने “अजेय” कहा है। इनमें किंजल और अवांगार्ड हाइपरसोनिक मिसाइल भी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button